BSNL में निकली 11 हजार से ज्यादा नौकरियां! कंपनी ने दी सफाई

BSNL JTO भर्ती 2023 : बीएसएनएल की ओर से कहा गया है कि BSNL JTO भर्ती से जुड़ी खबर गलत है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 जनवरी 2023 18:07 IST
ख़ास बातें
  • BSNL में 11 हजार नौकरियों की बात सामने आई थी
  • BSNL ने इस नोटिफ‍िकेशन को ही फेक बताया है
  • कहा है कि इस नोटिफ‍िकेशन पर भरोसा नहीं किया जाए

BSNL JTO भर्ती 2023 : बीएसएनएल की ओर से कहा गया है कि फेक न्यूज से सावधान रहें। #बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2023 के बारे में यह खबर सच नहीं है।

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए यह खबर बेहद जरूरी है। क्‍या आप भी उन लोगों में शामिल हैं, जिन्‍होंने BSNL यानी भारत संचार निगम लिमिटेड के नाम से निकाली गई एक जॉब पोस्‍ट को लेकर अपनी रुचि दिखाई है। BSNL रिक्रूट्मन्ट 2023 का एक नोटिफ‍िकेशन हाल में इंटरनेट पर शेयर किया गया है, जो 11705 जूनियर टेलिकॉम ऑफ‍िसर्स की भर्ती करने का दावा करता है। BSNL ने इसे पूरी तरह से फेक बताया है। हजारों की संख्‍या में टेलिकॉम ऑफ‍िसर्स की भर्ती के झूठे विज्ञापन पर भरोसा करके एक वेबसाइट ने खबर भी प्रकाशित कर दी थी। अब बीएसएनएल की ओर से कहा गया है कि BSNL JTO भर्ती से जुड़ी खबर गलत है।   

फेक भर्ती का नोटिस पहली नजर में देखने पर सही लगता है। इसमें वह सभी जानकारी दी गई हैं, जिससे लोग गुमराह होते हैं। मसलन- उम्र सीमा से लेकर सैलरी तक की जानकारी फेक नोटिफ‍िकेशन PDF में शेयर की गई है। लिखा गया है कि आवेदन करने के योग्य होने के लिए उम्मीदवारों की आयु 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी मानदंडों के अनुसार दी जाएगी। बीएसएनएल JTO भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की विभिन्न श्रेणियों के अनुसार आयु में छूट अलग-अलग होगी। ऐसे तमाम दावे फर्जी नोटिफ‍िकेशन में किए गए हैं। 

अब बीएसएनएल की ओर से कहा गया है कि फेक न्यूज से सावधान रहें। #बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2023 के बारे में यह खबर सच नहीं है। बीएसएनएल ने ऐसा कोई नोटिस/विज्ञापन जारी नहीं किया जाता है। बीएसएनएल ने सलाह दी है कि पुख्‍ता जानकारी के लिए लोग उनकी वेबसाइट bsnl.co.in पर जा सकते हैं।
 
BSNL JTO भर्ती का जो नोटिफ‍िकेशन शेयर किया गया था, उसमें कर्मचारियों के वेतन की जानकारी भी दी गई थी। लिखा गया था कि बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2023 में चुने गए उम्मीदवारों को E1 आईडीए वेतनमान पर नियुक्त किया जाएगा। यह भी लिखा गया था कि सीधी भर्ती के जरिए चयनित उम्मीदवारों के अलग-अलग वेतनमान होंगे।

क्‍योंकि अब खुद BSNL ने JTO भर्ती 2023 के नोटिफ‍िकेशन को फेक बता दिया है, तो भी इस पर यकीन करें। इस भर्ती से जुड़े किसी लिंक को ना खोलें। आपके किसी दोस्‍त या जानकार ने इस भर्ती में दिलचस्‍पी द‍िखाई है, तो उसे भी आगाह करें कि यह भर्ती सही नहीं है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  2. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  3. 40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग
  4. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  5. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग
  2. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  3. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  5. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  6. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  7. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  8. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  9. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  10. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.