BOULT ने लॉन्च किए Bassbox X625, Bassbox X30 और PartyBox X80 पार्टी स्पीकर, जानें सबकुछ

BOULT ने आज भारत में तीन नए ऑडियो प्रोडक्ट्स Bassbox X625, Bassbox X30, PartyBox X80 लॉन्च किए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2024 18:46 IST
ख़ास बातें
  • Bassbox X625 स्लीक, कॉम्पैक्ट डिजाइन और मेश ग्रिल के साथ आता है।
  • Partybox X80 मेश ग्रिल्स और ग्रैब एंड ग्रूव पोर्टेबिलिटी डिजाइन है।
  • Bassbox X30 में LED डिस्प्ले है। स्पीकर 30W बेस आउटपुट प्रदान करता है।

PartyBox X80 में 80W आउटपुट मिलता है।

Photo Credit: Boult

BOULT ने आज भारत में तीन नए ऑडियो प्रोडक्ट्स Bassbox X625, Bassbox X30, PartyBox X80 लॉन्च किए हैं। बैसबॉक्स X30 एक कॉम्पैक्ट और पावरफुल स्पीकर है जो कि 30W आउटपुट प्रदान करता है। इसमें ड्यूल डायनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं। आइए Bassbox X625, Bassbox X30 और PartyBox X80 स्पीकर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Bassbox X30, PartyBox X80, Bassbox X625 Price


कीमत की बात की जाए तो Bassbox X30 की कीमत 1,799 रुपये, PartyBox X80 की कीमत 5,999 रुपये और Bassbox X625 की कीमत 14,999 रुपये है। ये प्रोडक्ट्स आज से बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट Amazon, Flipkart और BOULT की ऑफिशियल वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। कंपनी इन प्रोडक्ट्स के साथ 1 साल की वारंटी प्रदान करती है।


Advertisement
Bassbox X30 Specifications


Bassbox X30 में LED डिस्प्ले दी गई है। स्पीकर 30W बेस बूस्टेड आउटपुट प्रदान करता है। इसमें ड्यूल डायनेमिक ड्राइवर्स के साथ मूवी, म्यूजिक और न्यूज जैसे तीन ईक्यू मोड दिए गए हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ब्लूटूथ v5.4, EDR, एफएम, AUX और यूएसबी शामिल है। स्पीकर में मीडिया कंट्रोल्स के साथ बिल्ट इन क्लॉक और अलार्म मोड्स शामिल हैं।


Partybox X80 Specifications


Partybox X80 मेश ग्रिल्स और ग्रैब एंड ग्रूव पोर्टेबिलिटी डिजाइन है। इसमें एलईडी पैनल, डायनेमिक आरजीबी लाइट्स हैं। स्पीकर 80W आउटपुट पर्दान करता है। इसमें बूमएक्स टेक्नोलॉजी के साथ ड्यूल डायनेमिक ड्राइवर हैं। स्पीकर स्टूडियो-क्वालिटी बेस प्रदान करता है। इसमें अलग ट्रेबल ट्वीटर है। बैटरी एक बार चार्ज करने पर 5 घंटे तक इस्तेमाल की जा सकती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ब्लूटूथ 5.3, यूएसबी, औक्स, टीएफ कार्ड, कराओके माइक इनपुट, टाइप-सी पावर इनपुट शामिल हैं। कंट्रोल करने के लिए वॉल्यूम नॉब के साथ नेविगेशन बटन है।


Advertisement
Bassbox X625 Specifications


Bassbox X625 स्लीक, कॉम्पैक्ट डिजाइन और मेश ग्रिल के साथ आता है। Bassbox X625 स्पीकर का आउटपुट 625W है, जो कि डॉल्बी डिजिटल साउंड का सपोर्ट करता है। इसमें 5 फुल रेंज BoomX ड्राइवर्स हैं। यह स्पीकर वॉल माउंट या टेबलटॉप पर इंस्टॉल किया जा सकता है। स्टूडियो-क्वालिटी बेस, 32-बिट कोर, 96kHz हाई-रेज ऑडियो, ADC और DAC के साथ 16-बिट स्टीरियो इंजन शामिल हैं। 5.1 चैनल के साथ इसमें 1 सबवूफर, 2 सैटेलाइट स्पीकर और 3 फ्रंट-फायरिंग स्पीकर है। अलग आईपीओ कोर के साथ डीएसपी है। ईक्यू मोड में मूवी, म्यूजिक और न्यूज शामिल हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ब्लूटूथ v5.3, AUX, यूएसबी, ऑप्टिकल, HDMI (ARC) शामिल हैं। यूजर्स स्पीकर को मास्टर रिमोट कंट्रोल और इंटीग्रेटेड कंट्रोल पैनल के जरिए कंट्रोल कर सकते हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  5. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  7. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  8. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  9. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  10. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.