पॉपुलर ट्रैवल बुकिंग ऐप पर साइबर अटैक, WhatsApp पर टारगेट हो रहे हैं यूजर्स!

Booking.com ने डेटा ब्रीच की पुष्टि की है, जिसमें यूजर्स की पर्सनल और बुकिंग डिटेल्स तक हैकर्स पहुंच बना सकते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 अप्रैल 2026 20:44 IST
ख़ास बातें
  • Booking.com डेटा ब्रीच में यूजर्स की पर्सनल डिटेल्स एक्सेस हो सकती है
  • हैकर्स द्वारा फिशिंग मैसेज भेजने के मामले भी सामने आए
  • कंपनी ने PIN अपडेट किए, लेकिन प्रभावित यूजर्स संख्या साफ नहीं

Photo Credit: Bloomberg

ग्लोबल ट्रैवल और होटल बुकिंग प्लेटफॉर्म Booking.com ने कन्फर्म किया है कि हाल ही में एक सिक्योरिटी ब्रीच के दौरान हैकर्स कुछ यूजर्स के पर्सनल डेटा तक पहुंच बना सकते हैं। इसमें नाम, ईमेल एड्रेस, फोन नंबर और बुकिंग से जुड़ी डिटेल्स शामिल हो सकती हैं। कंपनी ने पिछले हफ्ते प्रभावित यूजर्स को नोटिफिकेशन भेजकर इस बारे में जानकारी दी है, जिससे यह मामला सामने आया।

कुछ यूजर्स ने सोशल प्लेटफॉर्म Reddit पर इस नोटिफिकेशन को शेयर किया, जिसमें बताया गया था कि “अनऑथोराइज्ड थर्ड पार्टीज” ने उनकी बुकिंग से जुड़ी जानकारी एक्सेस कर ली हो सकती है। एक यूजर ने दावा किया कि उसे WhatsApp पर एक फिशिंग मैसेज मिला, जिसमें उसकी बुकिंग और पर्सनल डिटेल्स शामिल थीं। इससे संकेत मिलता है कि हैकर्स इस डेटा का इस्तेमाल टारगेटेड स्कैम के लिए कर सकते हैं।

Advertisement

इस मामले पर Booking.com की स्पोक्सपर्सन Courtney Camp ने TechCrunch को बताया कि कंपनी ने कुछ “संदिग्ध गतिविधि” नोटिस की थी, जहां अनऑथराइज्ड थर्ड पार्टी कुछ गेस्ट्स की बुकिंग डिटेल्स को एक्सेस किया हुआ था। कंपनी के मुताबिक, इस एक्टिविटी का पता चलते ही इसे कंट्रोल करने के लिए जरूरी कदम उठाए गए और प्रभावित बुकिंग्स के PIN नंबर भी अपडेट किए गए हैं।

हालांकि कंपनी ने यह साफ नहीं किया है कि इस ब्रीच से कितने यूजर्स प्रभावित हुए हैं। इस पर भी कोई डिटेल सामने नहीं आई है कि यह घटना कैसे हुई। वहीं The Guardian को दिए बयान में कंपनी ने कहा है कि इस घटना में किसी भी तरह की फाइनेंशियल जानकारी तक पहुंच नहीं बनाई गई है।

फिलहाल यह मामला इस बात को दिखाता है कि ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद डेटा साइबर क्रिमिनल्स के लिए कितना संवेदनशील हो सकता है। यूजर्स को सलाह दी जा रही है कि वे संदिग्ध मैसेज, खासकर WhatsApp या ईमेल के जरिए आने वाले लिंक से सावधान रहें और अपनी बुकिंग डिटेल्स किसी के साथ शेयर न करें।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
#ताज़ा ख़बरें
  1. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  2. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  5. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  8. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  9. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  10. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.