आ गई अनोखी टेक्नोलॉजी : कार की विंडो पर बना पाएंगे ड्राइंग, नेविगेशन और खींच पाएंगे फोटो भी

BOE ने कहा कि राइड प्रदान करने वाली कंपनियां इन OLED ट्रांसपेरेंट विंडो का इस्तेमाल वीडियो एडवरटाइजिंग स्पेस के तौर पर भी कर सकती हैं जो पुरानी विंडो पर नहीं किया जा सकता था।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 16 मई 2022 13:02 IST
ख़ास बातें
  • नई टचस्क्रीन OLED इंटरेक्टिव विंडो के साथ ड्राइंग कर सकते हैं।
  • BOE ने अपनी नई ट्रांसपेरेंट OLED टेक्नोलॉजी को शोकेस किया है।
  • नई टचस्क्रीन OLED इंटरेक्टिव विंडो के साथ ड्राइंग कर सकते हैं।

BOE ने अपनी नई ट्रांसपेरेंट OLED टेक्नोलॉजी को शोकेस किया है।

Photo Credit: BOE

आज से कुछ साल पहले आपने कभी सोचा था कि विंडो पर अपनी ऊंगलियों से ड्राइंग (चित्र) बनाया जा सकता था? अगर आप आपके कहा जाए कि ऐसा हो सकता है तो आपको कैसा लगेगा। हम आपको जिस बारे में बता रहे हैं वह एक टचस्क्रीन विंडो है, जो आपका मनोरंजन करने के साथ-साथ विंडो से बाहर देखने की अनुमति भी देती है। BOE ने अपने नए आविष्कार, ट्रांसपेरेंट OLED इंटरएक्टिव विंडो के जरिए लोगों की कल्पनाओं को साकार करने के लिए एक नया सॉल्यूशन निकाला है।
 

टैक्सी और राइड के दौरान मिलेगा अलग अनुभव


Gizmochina के अनुसार, SID डिस्प्ले वीक 2022 में एक पैनलिस्ट के तौर पर बीजिंग बेस्ड डिस्प्ले पैनल निर्माता BOE ने अपनी नई ट्रांसपेरेंट OLED टेक्नोलॉजी को शोकेस किया है। टेक्नोलॉजी का अहम काम ट्रांसपेरेंट OLED इंटरैक्टिव विंडो के साथ वाहन पर पैसेंजर एक्सपीरियंस को बेहतर करना है।
 

बेहतरीन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल


BOE के मुताबिक, ये ट्रांसपेरेंट OLED इंटरएक्टिव विंडो इंडस्ट्री की लीडिंग ट्रांसपेरेंट ओएलईडी डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रही है, जिसका स्क्रीन साइज 12.5 इंच और ट्रांसपेरेंसी रेशियो 45 प्रतिशत तक है। विंडो को पैसेंजर की ओर कार के आगे या पीछे कार की विंडो में इंस्टॉल किया जा सकता है।
 

टचस्क्रीन OLED इंटरेक्टिव विंडो के फीचर्स


फीचर्स की बात की जाए तो आप इस कंपनी की नई टचस्क्रीन OLED इंटरेक्टिव विंडो के साथ ड्राइंग कर सकते हैं, नेविगेशन डिटेल्स पढ़ सकते हैं, मौसम को चेक कर सकते हैं और यहां तक ​​कि फोटो भी ले सकते हैं। टैक्सी जैसी राइड-हेलिंग सर्विस के लिए ये फीचर्स खासतौर पर आकर्षक हैं जो यात्रियों को भारी ट्रैफिक जाम में फंसने पर कार में समय का सही से इस्तेमाल करने में मदद कर सकते हैं।
 

विज्ञापन के लिए हो सकता इस्तेमाल


BOE ने कहा कि राइड प्रदान करने वाली कंपनियां इन OLED ट्रांसपेरेंट विंडो का इस्तेमाल वीडियो एडवरटाइजिंग स्पेस के तौर पर भी कर सकती हैं जो पुरानी विंडो पर नहीं किया जा सकता था। ट्रांसपेरेंट OLED स्क्रीन के आविष्कार और इस्तेमाल के साथ ऐसा लगता है कि एलटरनेट रिएलिटी (AR) को हमारी वर्तमान वास्तविकता के साथ इंटीग्रेट किया जा सकता है, जिससे नई जनरेशन के लिए मल्टीटास्किंग को और बढ़ाया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BOE OLED Display, Touchscreen Taxi Windows, Beijing

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, भारत में इस सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. बिजली गुल पर पंखा रहेगा चालू, Orient ने लॉन्च किया 10 घंटे बैटरी बैकअप वाला सीलिंग फैन
  2. मुरथल के मशहूर ढाबे में रोबोट परोस रहे परांठे, नई टेक्नोलॉजी के ग्राहक हुए दीवाने, ले रहे सेल्फी
  3. E20 से परेशान? ये ऐप बताएगा कहां मिलेगा Ethanol-Free Petrol, ऐसे करें इस्तेमाल
  4. ITR Refund Status: इनकम टैक्स के पैसे आने में देरी? ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
  5. Tesla की जल्द Cybercab लॉन्च करने की तैयारी, रोबोटैक्सी का है टारगेट 
  6. Google के Pixel स्मार्टफोन्स की भारत में बढ़ सकती है मैन्युफैक्चरिंग, चीन को लगेगा झटका
  7. Oppo Find X10 में मिल सकता है 6.59 इंच डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  8. BGMI Lite का इंतजार खत्म! 25 अगस्त से शुरू होगा प्री-रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी डिटेल
  9. iQOO Z11 में मिलेगा 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, भारत में इस सप्ताह होगा लॉन्च
  10. Jio बंद नहीं कर रहा ₹299 वाला प्लान! लेकिन यहां है एक बड़ा ट्विस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.