BoAt की नई Valour Ring 1 स्मार्ट अंगूठी ट्रैक करेगी फिटनेस और हेल्थ, फुल चार्ज में चलेगी 15 दिन! जानें कीमत

boAt ने अपनी प्रीमियम Valour सीरीज के तहत नई Valour Ring 1 लॉन्च की है, जो स्क्रीन-फ्री हेल्थ ट्रैकिंग पर फोकस करती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2025 17:29 IST
ख़ास बातें
  • boAt Valour Ring 1 में 24x7 हेल्थ और स्लीप ट्रैकिंग
  • स्मार्ट रिंग सिंगल चार्ज में 15 दिन तक चल सकती है
  • 5ATM वाटर रेसिस्टेंस और टाइटेनियम बॉडी दी गई है

Valour Ring 1 की कीमत भारत में 11,999 रुपये रखी गई है

Photo Credit: boAt

boAt की प्रीमियम, परफॉर्मेंस-फोकस्ड सब-ब्रांड Valour ने भारत में Valour Ring 1 लॉन्च कर दी है। यह स्मार्ट रिंग खास तौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाई गई है, जो फिटनेस को सिर्फ एक टारगेट नहीं बल्कि लाइफस्टाइल मानते हैं। कंपनी के मुताबिक, Valour Ring 1 में 24x7 हार्ट-रेट मॉनिटरिंग, हार्ट रेट वैरिएबिलिटी यानी HRV इनसाइट्स, SpO₂ मॉनिटर, स्टेप और एक्टिविटी ट्रैकिंग जैसे फीचर्स हैं। यह स्मार्ट रिंग सिंगल चार्ज में 15 दिन तक की बैटरी लाइफ देने का दावा करती है। इसमें कई साइज दिए गए हैं।

Valour Ring 1 की कीमत भारत में 11,999 रुपये रखी गई है। यह स्मार्ट रिंग Amazon, Flipkart, boat-lifestyle.com और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। कंपनी ने इसे Carbon Black मैट फिनिश में पेश किया है, जो इसे एक स्टेल्थ और मिनिमल लुक देता है। इसमें 7-12 साइज मिलते हैं। कंपनी के मुताबिक, Valour Ring 1 के साथ करीब 5,000 रुपये का हेल्थ-बेनेफिट पैकेज भी दिया जा रहा है, जो लॉन्ग-टर्म वेलबीइंग पर फोकस करने वाले यूजर्स के लिए एडिशनल वैल्यू जोड़ता है।

डिजाइन की बात करें तो Valour Ring 1 को प्रीमियम टाइटेनियम फ्रेम से बनाया गया है और इसका वजन 6 ग्राम से भी कम बताया गया है। boAt के मुताबिक, यह स्ट्रेंथ और मिनिमलिज्म के बीच बैलेंस बनाए रखती है। रिंग 7 से 12 साइज ऑप्शन्स में आती है, ताकि हर यूजर को सही फिट मिल सके। कंपनी साइजिंग किट भी ऑफर कर रही है, जिससे यूजर्स घर पर ही सही साइज माप सकें और बाद में प्रिसीजन-फिट रिंग ऑर्डर कर सकें।

हेल्थ और फिटनेस फीचर्स की बात करें तो Valour Ring 1 में 24x7 हार्ट-रेट मॉनिटरिंग, हार्ट रेट वैरिएबिलिटी यानी HRV इनसाइट्स, SpO₂ मॉनिटर, स्टेप और एक्टिविटी ट्रैकिंग, स्किन-टेम्परेचर इनसाइट्स, स्ट्रेस मॉनिटरिंग और VO₂ Max का अनुमान दिया गया है। यह सभी डेटा boAt Crest ऐप के जरिए देखा जा सकता है, जिसे कंपनी के मुताबिक नए और ज्यादा इंट्यूटिव इंटरफेस के साथ अपडेट किया गया है। 

इसके अलावा, रिंग में एडवांस स्लीप ट्रैकिंग सपोर्ट भी मिलता है, जिसमें डे-टाइम नैप डिटेक्शन और डीप स्लीप स्टेज एनालिसिस शामिल है। कंपनी के मुताबिक, इसमें 40 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स का सपोर्ट भी दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिहाज से Valour Ring 1 को एक एडवांस चिपसेट और नेक्स्ट-जेन प्रिसीजन सेंसर्स के साथ तैयार किया गया है। 

Advertisement

boAt का दावा है कि यह स्मार्ट रिंग सिंगल चार्ज में 15 दिन तक की बैटरी लाइफ दे सकती है। Type-C चार्जिंग डॉक की मदद से इसे 90 मिनट से कम समय में फुल चार्ज किया जा सकता है। रिंग को रियल-वर्ल्ड यूज के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें 5ATM वाटर रेसिस्टेंस दिया गया है, जिससे यह स्विमिंग, शॉवर और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए सेफ रहने का दावा करती है। इसके अलावा, 6H पेंसिल-स्क्रैच रेटिंग के साथ इसकी बॉडी को स्क्रैच-रेसिस्टेंट बताया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: boAt, Valour Ring 1, Smart Ring, Fitness Tracker, Wearables, Tech News
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  2. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  5. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.