120 km रेंज वाला आधुनिक BMW इलेक्ट्रिक स्कूटर जल्द सकड़ों पर दौड़ता दिखाई देगा, प्रोडक्शन शुरू

BMW ने ट्विटर अकाउंट के जरिए CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्रोडक्शन शुरू किए जाने की जानकारी दी। इस स्कूटर की कीमत 12,000 डॉलर (लगभग 8.93 लाख रुपये) है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 नवंबर 2021 17:51 IST
ख़ास बातें
  • BMW ने CE 04 कॉन्सेप्ट का प्रोडक्शन शुरू किया
  • सिंगल चार्ज में 120 किलोमीटर दौड़ सकता है यह मॉडर्न इलेक्ट्रिक स्कूटर
  • 0-50 kmph की स्पीड मात्र 3 सेकंड में पकड़ने का दावा

BMW CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर 2022 में सकड़ों पर दौड़ती नज़र आ सकती है

BMW ने अपनी आधुनिक दिखने वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर (electric scooter) CE 04 का प्रोडक्शन शुरू करने की घोषणा की है। कंपनी ने इस कॉन्सेप्ट को कुछ समय पहले दुनिया के सामने पेश किया था और इसका जल्द उत्पादन शुरू करने की वादा किया था। BMW CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर लगभग 120 किलोमीटर प्रति घंटा (Km/h) की टॉप स्पीड पकड़ सकती है और यह फुल चार्ज में लगभग 130 किलोमीटर की रेंज निकाल सकती है। आइए इस आधुनिक इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric scooter) की कीमत के साथ-साथ इसके स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स पर एक नज़र डालते हैं।

BMW ने ट्विटर अकाउंट के जरिए CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्रोडक्शन शुरू किए जाने की जानकारी दी। इस स्कूटर की कीमत 12,000 डॉलर (लगभग 8.93 लाख रुपये) है। फिलहाल कंपनी ने इसके पहले बैच के मार्केट में एंटर करने की सटीक तारीख शेयर नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि लोग इस आधुनिक दिखने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर को अगले साल यानी 2022 में सकड़ों पर दौड़ते देख सकेंगे। कंपनी ने जानकारी दी है कि इसका प्रोडक्शन जर्मनी के बर्लीन शहर में स्थित प्लांट में किया जा रहा है।
 

कुछ मुख्य खासियतों की बात करें, तो BMW CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर में लगी इलेक्ट्रिक मोटर 42 hp (हॉर्सपावर) तक पावर जनरेट करने में सक्षम है, जिसकी बदौलत यह स्कूटर कंपनी के दावे अनुसार, 75 mph (लगभग 120 kmph) की अधिकतम रफ्तार पकड़ सकता है। वहीं, कंपनी का यह भी दावा है कि स्कूटर 3 सेकंड में 0-31 mph (0-50 kmph) तक पहुंच सकता है। इसमें 8.9 kWh क्षमता का बैटरी पैक शामिल किया गया है और कंपनी का दावा है कि यह बैटरी पैक इलेक्ट्रिक स्कूटर को 81 मील (लगभग 130 किलोमीटर) तक दौड़ा सकता है।

फीचर्स की बात करें, तो नई CE 04 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल (Electric Motorcycle) में ऑटोमेटिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ASC), डायनेमिक ट्रैक्शन कंट्रोल (DTC) जैसे एडवांस फीचर्स भी दिए गए हैं, जो राइडर को हर परिस्थिति में सुरक्षा मुहैया कराने का काम करेंगे। इसमें रिवर्स गियर भी मिलता है और इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को घर में आराम से चार्ज किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.