Bitcoin और Ethereum की कीमत में जबरदस्त गिरावट, जानें क्या चल रहा है भाव

Bitcoin जो कि दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरंसी है, 9 प्रतिशत यानि $38,940.04 (लगभग 28.4 लाख रुपये) तक गिर चुकी है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 मई 2021 13:47 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन गिरकर $40,000 (लगभग 29 लाख रुपये) पर पहुंच चुका है
  • ईथर 15 प्रतिशत गिरकर $2,875.36 (लगभग 2 लाख रुपये) की कीमत पर पहुंच गया है
  • एलन मस्क के पिछले सप्ताह के ट्वीट के बाद से क्रिप्टोकरंसी की कीमत गिरी

एलन मस्क की टेस्ला कार कंपनी ने बिटकॉइन को पेमेंट मोड के रूप में अस्वीकार्य करार दिया था

Bitcoin के लिए यह सप्ताह काफी परिवर्तनशील साबित हो रहा है। यह क्रिप्टोकरंसी बुधवार को भी लुढक कर $40,000 (लगभग 29 लाख रुपये) पर आकर रुकी है। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि अब चीन के द्वारा भी इस क्रिप्टोकरंसी पर प्रतिबंध लगाने की खबरें आ रही हैं। वहीं टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने भी कुछ दिन पहले बिटकॉइन माइनिंग से पर्यावरण हानि को लेकर चिंता जाहिर की थी।

Bitcoin (भारत में कीमत), जो कि दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरंसी है, 9 प्रतिशत यानि $38,940.04 (लगभग 28.4 लाख रुपये) तक गिर चुकी है। इसकी गति की औसत 200 अंक प्रतिदिन है। मगर अब यह उससे भी नीचे चल रही है। 14 अप्रैल की इसकी वर्ष की सबसे ऊंची कीमत $64,895.22 (लगभग 47.3 लाख रुपये) से अब यह 40 प्रतिशत नीचे आ चुकी है।

वहीं इथीरियम ब्लॉकचेन से संबंधित कॉइन Ether (भारत में कीमत) 15 प्रतिशत तक गिरकर $2,875.36 (लगभग 2 लाख रुपये) की कीमत पर पहुंच गया है।
यह गिरावट मस्क के द्वारा पिछले हफ्ते के ट्वीट के बाद शुरू हुई जब उन्होंने टेस्ला के बारे में कहा था कि अब कंपनी बिटकॉइन को पेमेंट मोड के रूप में स्वीकार नहीं करेगी। उसके बाद अन्य ट्वीट आए जिनसे यह भ्रम पैदा हो गया कि कंपनी इस क्रिप्टोकरंसी की होल्डिंग पर पर्दा डाल रही है।
Advertisement

मंगलवार को चीन ने यह घोषणा कर दी कि वह वित्तीय संस्थानों और भुगतान कंपनियों द्वारा क्रिप्टोकरंसी संबंधी लेन-देन की सेवाएं देने पर प्रतिबंध लगा रही है। वहीं निवेशकों को सट्टा क्रिप्टो व्यापार को लेकर चेतावनी भी जारी कर दी गई। जिसके परिणामस्वरूप ब्रिक्री में तेजी बढ़ गई।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.