Bihar Board 10th Result Live: बिहार बोर्ड के 10वीं के रिजल्ट कुछ ही देर में, यहां चेक करें ऑनलाइन

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) आज, यानी 29 मार्च को 10वीं बोर्ड के नतीजे जारी करेगी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 मार्च 2025 10:05 IST
ख़ास बातें
  • BSEB आज 10वीं बोर्ड के रिजल्ट घोषित करने वाली है।
  • ये नतीजे दोपहर 12 बजे जारी किए जाएंगे।
  • बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ऑफिशियल वेबसाइट पर मिलेगा रिजल्ट।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) आज 10वीं बोर्ड के रिजल्ट घोषित करने वाली है।

Photo Credit: सांकेतिक तस्वीर

BSEB 10th Result: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) आज 10वीं बोर्ड के रिजल्ट घोषित करने वाली है। बिहार 10वीं बोर्ड के लाखों छात्रों का रिजल्ट का इंतजार बस कुछ ही देर में समाप्त होने वाला है। जिन छात्रों ने 10वीं के बोर्ड एग्जाम्स दिए हैं उनके लिए रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका हम यहां पर बताने जा रहे हैं। छात्र ऑनलाइट रिजल्ट चेक कर सकते हैं जो कि हम आसान स्टेप्स के माध्यम से आपको बताने जा रहे हैं। 

BSEB 10th Result ऐसे देखें ऑनलाइन
Advertisement
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) आज, यानी 29 मार्च, शनिवार को 10वीं बोर्ड के नतीजे जारी करेगी। ये नतीजे दोपहर 12 बजे जारी किए जाएंगे। बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं यानी मैट्रिक परीक्षा परिणामों का रिजल्ट छात्र अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक पाएंगे। इसके लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें-  
  • छात्रों को रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ऑफिशियल वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जाना होगा। 
  • होम पेज पर ही आपको बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 का लिंक मिल जाएगा। इस लिंक पर क्लिक करें। 
  • 10वीं रिजल्ट पेज यहां से ओपन हो जाएगा। पेज खुलने के बाद रोल नम्बर और रोल कोड भरना होगा जिसके लिए पेज पर बॉक्स बने होंगे। इनमें अपना रोल नम्बर और रोल कोड भर दें। 
  • जानकारी भरने के बाद Submit पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद आपका 10वीं का रिजल्ट आपके सामने होगा। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लाखों संख्या में अधिकारिक वेबसाइट पर छात्र एकसाथ रिजल्ट चेक करने पहुंच सकते हैं। ऐसे में अधिकारिक वेबसाइट का हैंग हो जाना स्वाभाविक हो सकता है। इसके लिए हम आपको एक दूसरा विकल्प भी बता रहे हैं। 

स्टूडेंट आधिकारिक वेबसाइट matricresult2025.com और matricbiharboard.com से अपना बीएसईबी 10वीं के नतीजे चेक कर लेकिन अगर किसी स्थिति में यहां से रिजल्ट नहीं देख पाते हैं तो NDTV के https://ndtv.in/education/results/bseb-bihar-board-10th-result-online से भी आप अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं। रिजल्ट जानने के लिए स्टूडेंट को अपना नाम, रोल नंबर, ईमेल, फोन, राज्य, बोर्ड, कक्षा और स्ट्रीम जैसी मूल जानकारी यहां पर दर्ज करनी होगी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  4. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  5. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  6. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  7. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  9. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  10. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  3. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  4. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  6. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  7. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  10. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.