पानी और धूल की टेंशन खत्म! ₹21 हजार से शुरू होते हैं ये वाटर-रसिस्टेंट मोबाइल फोन

अगर आप ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो पानी और धूल से सुरक्षित रहे, तो ये 5 फोन आपके काम के हो सकते हैं। इनमें IP68 या IP69 रेटिंग मिलती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 अगस्त 2026 06:04 IST
ख़ास बातें
  • इन पांच स्मार्टफोन में IP68 या IP69 रेटिंग मिलती है
  • Moto G96 5G इस लिस्ट का सबसे किफायती फोन है
  • Realme GT 7 में IP69 के साथ 7,000mAh बैटरी मिलती है

IP68 और IP69 रेटिंग वाले इन स्मार्टफोन में पानी से सुरक्षा मिलती है

Photo Credit: Realme

स्मार्टफोन खरीदते समय ज्यादातर लोग कैमरा, बैटरी, डिस्प्ले और प्रोसेसर जैसे फीचर्स पर ध्यान देते हैं, लेकिन फोन की वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंस रेटिंग भी उतनी ही जरूरी है। खासकर मानसून या ऐसे माहौल में जहां फोन के पानी के संपर्क में आने का खतरा ज्यादा रहता है, IP रेटिंग वाला स्मार्टफोन ज्यादा काम का साबित हो सकता है। अब कंपनियां सिर्फ प्रीमियम फोन ही नहीं, बल्कि मिड-रेंज और बजट सेगमेंट में भी बेहतर वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंस देने लगी हैं। अगर आप भी नया 5G फोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं और चाहते हैं कि डिवाइस पानी और धूल से सुरक्षित रहे, तो बाजार में कुछ ऐसे ऑप्शन मौजूद हैं जिनमें IP68 और IP69 रेटिंग मिलती है। यहां हम Moto G96 5G से लेकर realme GT 7 और Nothing Phone 3 तक ऐसे ही पांच स्मार्टफोन की जानकारी दे रहे हैं, जिनमें मजबूत IP रेटिंग के साथ दमदार स्पेसिफिकेशंस भी मिलते हैं।

Moto G96 5G

इस लिस्ट में सबसे किफायती ऑप्शन Moto G96 5G है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 18,999 रुपये है। फोन में 6.67 इंच का कर्व्ड P-OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर के साथ 8GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है।

कैमरे की बात करें तो फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 5,500mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग दी गई है। इसकी खासियतों में IP68 रेटिंग शामिल है, जो फोन को पानी और धूल से सुरक्षा देती है।

Samsung Galaxy A37 5G

Samsung Galaxy A37 5G भी इस लिस्ट में शामिल है। इसकी मौजूदा कीमत 8GB + 128GB मॉडल के लिए करीब 36,999 रुपये से शुरू होती है। फोन में 6.7 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1900 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसमें Exynos 1480 प्रोसेसर के साथ 8GB और 12GB रैम के विकल्प मिलते हैं। स्टोरेज 128GB और 256GB तक है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। फोन में 5,000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग है। इसके अलावा IP68 रेटिंग फोन को पानी और धूल से सुरक्षा देती है।

Advertisement

Oppo Reno16c 5G

Oppo Reno16c 5G की शुरुआती कीमत करीब 49,999 रुपये है। फोन में 6.57 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1400 निट्स तक HBM ब्राइटनेस मिलती है। इसमें MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 8GB और 12GB रैम के विकल्प मिलते हैं। स्टोरेज 128GB और 256GB तक है। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 6,500mAh की बैटरी और 45W SuperVOOC चार्जिंग है। इस फोन की सबसे खास बात IP69 रेटिंग है, जो इसे पानी और धूल से मजबूत सुरक्षा देती है।

Nothing Phone 3

Nothing Phone 3 की कीमत 12GB + 256GB मॉडल के लिए 79,999 रुपये से शुरू होती है, लेकिन फोन में 6.67 इंच का Flexible AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसमें Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर के साथ 12GB और 16GB रैम के विकल्प मिलते हैं। स्टोरेज 256GB और 512GB तक है। फोन में रियर पर ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें मेन कैमरा, अल्ट्रा-वाइड और पेरिस्कोप कैमरा शामिल हैं। फ्रंट में भी 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। बैटरी की क्षमता 5,150mAh है और यह 65W फास्ट चार्जिंग के साथ 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है। फोन को IP68 रेटिंग मिली है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है।

Advertisement

Realme GT 7

Realme GT 7 की शुरुआती कीमत 45,999 रुपये है। इसमें 6.78 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 6000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन में MediaTek Dimensity 9400e प्रोसेसर दिया गया है और इसमें 8GB, 12GB और 16GB रैम के ऑप्शन मिलते हैं। स्टोरेज 256GB और 512GB तक है। कैमरे की बात करें तो फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसकी IP69 रेटिंग इसे पानी और धूल से मजबूत सुरक्षा देती है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  5. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.