Axis Bank लाया कमाल का फीचर, बैंक जाए बिना आधार से होगा मोबाइल नंबर अपडेट, जानें कैसे

नए फीचर के तहत ग्राहक घर बैठे ही अपना मोबाइल नम्बर अपडेट करवा सकते हैं, उन्हें बैंक जाने की जरूरत नहीं होगी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 अप्रैल 2026 15:44 IST
ख़ास बातें
  • ग्राहक घर बैठे अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं।
  • बैंक जाए बिना डिजिटल प्रोसेस से यह मिनटों में हो जाता है।
  • यूजर की लाइव इमेज को Aadhaar डेटाबेस में मौजूद रिकॉर्ड से मैच करता है।

Axis Bank ने अपने ग्राहकों के लिए मोबाइल नम्बर अपडेट हेतु एक बहुत ही सहूलियत भरा फीचर लॉन्च किया है।

Photo Credit: Shutterstock

Axis Bank ने अपने ग्राहकों के लिए एक बहुत ही सहूलियत भरा फीचर लॉन्च किया है। बैंक ने आधार बेस्ड फेस ऑथेंटिकेशन फीचर जारी किया है जिसके जरिए ग्राहक घर बैठे ही अपना मोबाइल नम्बर अपडेट करवा सकते हैं, उन्हें बैंक जाने की जरूरत नहीं होगी। यानी अगर आपका अकाउंट एक्सिस बैंक में है और आपके पास रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर अपडेट करवाने का समय नहीं है तो घर बैठे ही आप केवल आधार के माध्यम से यह अपडेट कर सकते हैं। 

Axis Bank का नया फीचर ग्राहकों के लिए बड़ी राहत बनकर आया है। Aadhaar बेस्ड फेस ऑथेंटिकेशन से अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं। बैंक जाए बिना डिजिटल प्रोसेस से यह मिनटों में हो जाता है। इसके लिए ग्राहक को Aadhaar से जुड़े लाइव फेशियल स्कैन का इस्तेमाल करना होगा जिसके बाद उसकी पहचान सत्यापित की जाएगी। फीचर अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण है जो बैंक और ग्राहक, दोनों का समय बचाएगा। आइए जानते हैं कैसे कर सकते हैं इसको इस्तेमाल। 

Axis Bank में घर बैठे ऐसे करें मोबाइल नम्बर अपडेट

  • सबसे पहले आपको Axis Bank के मोबाइल बैंक ऐप Axis Bank Open पर जाना होगा। 
  • यहां पर वह नया मोबाइल नंबर दर्ज करें जिसे आप नये नम्बर के रूप में रजिस्टर करवाना चाहते हैं।
  • अब प्ले स्टोर से AadhaarFaceRD ऐप खोलें। 
  • फोन के फ्रंट कैमरे का इस्तेमाल करके अपनी लाइव इमेज कैप्चर करें, जिससे Aadhaar बेस्ड फेस ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया पूरी होगी। 
  • आपके मोबाइल नम्बर पर एक वन टाइम पासवर्ड (OTP) आएगा। इसे ऐप में डालें और ऑथेंटिकेशन पूरा करें। 
  • इसके बाद आपका नया मोबाइल नम्बर यहां अपडेट हो जाएगा। 

Aadhaar फेस ऑथेंटिकेशन फीचर यूजर की पहचान वेरिफाई करता है। इसके लिए यूजर की लाइव इमेज को Aadhaar डेटाबेस में मौजूद रिकॉर्ड से मैच किया जाता है। नया मोबाइल नंबर अपडेट होने के बाद 24 घंटों के लिए मोबाइल बैंकिंग ट्रांजैक्शन लिमिट को रीसेट किया जाता है और यूजर को फिर से लॉगिन करना पड़ता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  5. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  2. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  3. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  4. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  6. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  7. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  10. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.