पानी में तैरता एयरपोर्ट अब हकीकत! जानें क्या है AutoFlight का फ्लोटिंग वर्टीपोर्ट

AutoFlight ने Sea-Air सॉल्यूशन लॉन्च किया है जिसमें फ्लोटिंग वाटर वर्टीपोर्ट eVTOL एयरक्राफ्ट मिलकर नदी, झील और कोस्टल एरिया में नई लो-ऑल्टिट्यूड मोबिलिटी तैयार करते हैं। इसमें पांच बड़े यूज केस शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 नवंबर 2025 13:38 IST
ख़ास बातें
  • AutoFlight ने पेश किया दुनिया का पहला Sea-Air सॉल्यूशन
  • Zero-carbon फ्लोटिंग वर्टीपोर्ट से eVTOL उड़ानें संभव
  • मरीन, रेस्क्यू और टूरिज्म के लिए नया मोबिलिटी मॉडल

Photo Credit: AutoFlight

AutoFlight Aviation Technology ने दुनिया का पहला Sea-Air लो-एल्टिट्यूड मोबिलिटी सॉल्यूशन लॉन्च किया है, जो पानी और हवा दोनों को जोड़कर एक पूरी तरह नया ट्रांसपोर्ट इकोसिस्टम तैयार करता है। यह मॉडल सिर्फ एक eVTOL लॉन्च सिस्टम नहीं, बल्कि एक ऐसा नेटवर्क है जो नदियों, झीलों और तटीय इलाकों को नए तरह की एयर मोबिलिटी से जोड़ सकता है। कंपनी ने इसे खास तौर पर पांच बड़े यूजकेस के लिए डिजाइन किया है, जिसमें मरीन एनर्जी मेंटेनेंस, इमर्जेंसी रेस्क्यू, हाई-फ्रीक्वेंसी कम्यूटिंग, सी-एयर टूरिज्म और मोबाइल वेर्टीपोर्ट नेटवर्क्स शामिल हैं। सबसे खास बात इसका कार्बन-फ्री वाटर वर्टीपोर्ट है, जिसे बिना जमीन के सीधा पानी पर ही डिप्लॉय किया जा सकता है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

क्या है AutoFlight का eVTOL Water Vertiport?

Sea-Air सॉल्यूशन का मुख्य फोकस है इसका Zero-Carbon eVTOL Water Vertiport, जो पूरी तरह फ्लोटिंग है और पानी पर कहीं भी तैनात किया जा सकता है। इसमें eVTOL लैंडिंग प्लेटफॉर्म, सोलर पावर-बेस्ड चार्जिंग सिस्टम, स्मार्ट ग्राउंड-हैंडलिंग टेक्नोलॉजी और कम्युनिकेशन सिस्टम शामिल है। यह ऑनशोर कंस्ट्रक्शन के बिना कुछ ही घंटों में ऑपरेशनल बनाया जा सकता है। इसी पर eVTOL की टेकऑफ, लैंडिंग और चार्जिंग रीयल टाइम में कोऑर्डिनेट होती है।

Advertisement

AutoFlight eVTOL Fleet के साथ फुल कम्पैटिबिलिटी

यह वॉटर वर्टिपोर्ट कंपनी के तीन मुख्य मॉडल्स के साथ काम करता है, जिसमें White Shark (इंडस्ट्रियल-ग्रेड eVTOL), CarryAll (2-टन कार्गो एयरक्राफ्ट) और Prosperity (छह-सीटर पैसेंजर eVTOL) शामिल हैं। इन तीनों के साथ मिलकर AutoFlight एक ऐसा नेटवर्क बना रहा है जो जमीन, समुद्र और हवा तीनों को जोड़कर सीमलेस मोबिलिटी दे सके।

पांच सेक्टर्स जहां Sea-Air मॉडल गेम बदल देगा

Marine Energy Platform Maintenance: समुद्री ऊर्जा इंस्टॉलेशंस पर काम करने वाली टीमों के लिए यह तेज और भरोसेमंद ट्रांसपोर्ट बन सकता है, जिसमें कर्मचारियों और जरूरी सामान दोनों को तेजी से पहुंचाया जा सकता है।

Advertisement

Emergency Rescue: बड़े इलाकों की सर्च ऑपरेशंस और eVTOL की इंस्टेंट डिप्लॉयमेंट मिलकर रेस्क्यू मिशन में रिएक्शन टाइम को कम कर देती है।

High-Frequency Commuter Services: सिटी, कोस्टल एरिया और द्वीपों के बीच ट्रैवल का समय 'घंटों से मिनटों' में लाने का दावा किया जा रहा है।

Advertisement

Sea-Air Tourism: पर्यटकों के लिए 'Flight+' नाम का प्रीमियम ट्रैवल पेश किया जा सकता है, जिसमें पानी और हवा दोनों का एक्सपीरिएंस शामिल होगा।

Mobile Water Vertiport Networks: कई वॉटर वर्टिपोर्ट आपस में जुड़कर मल्टी-एयरक्राफ्ट ऑपरेशंस और हाई-थ्रूपुट सर्विसेज सपोर्ट कर सकते हैं।

Low-Carbon Mobility का नया मॉडल

AutoFlight का यह इनोवेशन सस्टेनेबल मोबिलिटी की दिशा में बड़ा कदम है। बिना भारी निर्माण के आसान तरीके से पानी के रास्तों पर वर्टिपोर्ट इंस्टॉल कर सकते हैं। CATL के साथ डेवपल्ड बैटरी सिस्टम्स और क्लीन-एनर्जी टेक इस पूरे नेटवर्क को कार्बन-न्यूट्रल एविएशन इकोसिस्टम की ओर ले जाते हैं।

Advertisement

पहला टेस्ट रहा सक्सेसफुल

कंपनी ने इस Sea-Air सॉल्यूशन का पहला लाइव डेमो चीन के Kunshan में Dianshan Lake पर किया। यहां 2-टन क्लास eVTOL को पानी पर बने Zero-Carbon Vertiport से उड़ाया गया। इसके बाद मल्टी-एयरक्राफ्ट फोर्मेशन फ्लाइट ने दिखाया कि यह सिस्टम इमर्जेंसी रेस्पॉन्स और लॉजिस्टिक्स दोनों के लिए कितना यूजफुल हो सकता है।

Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: AutoFlight, EVTOL, Airport, Vertiports
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  2. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  3. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  2. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  3. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  5. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  7. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  8. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  9. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  10. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.