Asus ExpertBook P5405 भारत में पेश, Zenbook S14 के प्री ऑर्डर शुरू

Asus ने भारत में ExpertBook P5405 लैपटॉप को पेश किया है। वहीं Asus Zenbook S 14 (UX5406) ​​देश में 25 सितंबर को लॉन्च होगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 सितंबर 2024 20:59 IST
ख़ास बातें
  • Asus ExpertBook P5405 में Intel Core Ultra 9 (सीरीज 2) है।
  • Asus Zenbook S14 2024 में 14 इंच OLED डिस्प्ले है।
  • Asus Zenbook S14 2024 Intel Core Ultra 9 सीपीयू से लैस है।

ASUS Zenbook S 14 में OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Asus

Asus ने भारत में ExpertBook P5405 लैपटॉप को पेश किया है। यह बिजनेस के लिए बनाया गया कंपनी का पहला Copilot + PC है और आर्टिफिशिययल इंटेलीजेंस टास्क के लिए बेहतर न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट के साथ Intel Core Ultra 9 (सीरीज 2) से लैस है। इसके अलावा Asus ने देश में Zenbook S 14 (UX5406) ​​के लिए प्री-ऑर्डर लेना शुरू कर दिया है। इसमें 14 इंच की OLED डिस्प्ले है और यह Intel Arc ग्राफिक्स के साथ समान Intel Core Ultra 2 प्रोसेसर से लैस है, जिसे भारत में  एगा। यहां हम आपको Asus ExpertBook P5405 और Zenbook S14 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Asus Zenbook S14 2024, ExpertBook P5405 Price


कीमत की बात की जाए तो Asus ExpertBook P5405 की कीमत का खुलासा अभी तक कंपनी ने नहीं किया है। यह लैपटॉप इस साल की चौथी तिमाही के दौरान भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Asus Zenbook S14 2024 वर्तमान में Asus एक्सक्लूसिव स्टोर्स, Asus eShop, Amazon और Flipkart के जरिए प्री-रिजर्वेशन के लिए उपलब्ध है। 19 सितंबर से 24 सितंबर के बीच लैपटॉप को प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहक सिर्फ 1 रुपये में 17,389 रुपये तक के स्पेशल लाभ का लाभ उठा सकते हैं। इनमें दो साल की अतिरिक्त वारंटी और तीन साल का एक्सीडेंटल डैमेज प्रोटेक्शन शामिल है। लैपटॉप की प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहक अपनी खरीदारी के साथ फ्री प्रीमियम ईयरबड भी पा सकते हैं।
Advertisement

Amazon पर Asus Zenbook S14 2024 ज़ुमिया ग्रे में 32GB रैम + 1TB स्टोरेज वेरिएंट वर्तमान में 1,49,990 रुपये में लिस्टेड है। यह लैपटॉप आधिकारिक स्तर पर लॉन्च 25 सितंबर को होगा।


Asus ExpertBook P5405 Specifications


Asus ExpertBook P5405 में Intel Core Ultra 9 (सीरीज 2) है। यह AI फीचर्स का सपोर्ट करता है। चिपसेट 47 एनपीयू टॉप्स (प्रति सेकंड ट्रिलियन ऑपरेशन) और 115 कुल प्लेटफॉर्म टॉप्स तक का दावा करता है। इसमें एआई ट्रांसक्रिप्ट, एआई ट्रांसलेशन, AI सबटाइटल, एसिस्टेड मीटिंग समराइज, एआई कैमरा, एआई नॉयज कैंसलेशन और बिजनेस वॉटरमार्क जैसे एडवांस फीचर्स के साथ कंपनी के AI एक्सपर्टमीट टूल शामिल हैं।
Advertisement

Asus ExpertBook P5405 में मल्टीलेयर्ड सिक्योरिटी है जिसमें सिक्योर बूट और ट्रस्टेड प्लेटफॉर्म मॉड्यूल (TPM) जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसमें एन्क्रिप्टेड सिक्योरिटी के साथ जरूरी डाटा का एन्क्रिप्टेड बैकअप लेने के लिए एक ऑप्शन सेफगार्ड बैकअप टूल है। इसमें एडाप्टर के लिए कवरेज के साथ एक स्टैंडर्ड इंटरनेशनल वारंटी है। कंपनी 5 साल तक की वैधता के साथ एक्सटेंडेड सर्विस पैक की एक सीरीज प्रदान कर रही है। यह 1 साल के लिए McAfee+ प्रीमियम इंडिविजुअल अनलिमिटेड सब्सक्रिप्शन के साथ आता है।


Advertisement
Asus Zenbook S14 2024 Specifications


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Asus Zenbook S14 2024 में 14 इंच OLED डिस्प्ले है, जिसका 3K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह Intel Arc GPU के साथ Intel Core Ultra 9 सीपीयू से लैस है। एडवांस एआई परफॉर्मेंस के लिए चिपसेट 47 एनपीयू टॉप्स तक प्रदान करता है। इसमें 72Wh की बैटरी दी गई है। इस लैपटॉप का वजन 1.2 किलोग्राम है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  3. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.