Aprilia RS 457 बाइक 457cc ट्विन इंजन, 48hp पावर के साथ Rs 4.1 लाख में लॉन्च, जानें डिटेल्स

इसमें TVS Eurogrip Protorq Extreme टायर लगे हैं जो कि किसी बाइक में पहली बार इस्तेमाल किए गए हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 दिसंबर 2023 19:47 IST
ख़ास बातें
  • यह मेड इन इंडिया बाइक है।
  • इसे बारामती फैसिलिटी में बनाया गया है।
  • खबर है कि कंपनी इसे बाहरी मार्केट्स में भी एक्सपोर्ट करेगी।

Aprilia RS 457 की भारत में कीमत 4.1 लाख रुपये है। यह इसका एक्स शोरूम प्राइस है।

Photo Credit: Aprilia

Aprilia RS 457 भारत में लॉन्च कर दी गई है। यह मेड इन इंडिया बाइक है जिसमें ट्विन इंजन का इस्तेमाल कंपनी ने किया है। इस कारण यह बहुत पावरफुल बाइक बन जाती है। बाइक में तीन राइडिंग मोड दिए गए हैं जिसमें ईको, रेन, और सपोर्ट शामिल हैं। इसमें 6 स्पीड वाला गियरबॉक्स मौजूद है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 
 

Aprilia RS 457 Price in India

Aprilia RS 457 की भारत में कीमत 4.1 लाख रुपये है। यह इसका एक्स शोरूम प्राइस है। यह मेड इन इंडिया बाइक है। इसे बारामती फैसिलिटी में बनाया गया है। खबर है कि कंपनी इसे बाहरी मार्केट्स में भी एक्सपोर्ट करेगी। 
 

Aprilia RS 457 Features

Aprilia RS 457 के बारे में बात करें तो बाइक में 457cc लिक्विड कूल्ड पैरेलल ट्विन इंजन लगा है। यह 48 होर्स पावर ताकत पैदा करता है। यह 270 डिग्री फायरिंग ऑर्डर का इस्तेमाल करता है। जैसा कि पहले बताया गया है, बाइक में तीन राइडिंग मोड आते हैं जिसमें Eco, Rain, और Sport शामिल है। यह एडजस्टेबल ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ आती है। इंजन में 6 स्पीड गियर बॉक्स मिलता है। जिसमें एक स्लिप और असिस्ट क्लिच के साथ एक क्विक शिफ्टर भी दिया गया है। यह एल्यूमिनियम पेरीमीटर फ्रेम पर बनी है। बाइक में दोनों तरफ सस्पेंशन मिलता है जो कि एडजस्ट भी किया जा सकता है। 

इसमें TVS Eurogrip Protorq Extreme टायर लगे हैं जो कि किसी बाइक में पहली बार इस्तेमाल किए गए हैं। इसमें फ्रंट में 110/70-R17 साइज का टायर है जबकि रियर में 150/60-R17 साइज का टायर है। ब्रेकिंग के लिए बाइक में ByBre के 320mm डिस्क ब्रेक फ्रंट में हैं, और 220mm डिस्क ब्रेक रियर साइड में हैं। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 5 इंच की TFT डैश डिस्प्ले है। यह बहुत पावरफुल बाइक बताई जा रही है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ Oppo K15 लॉन्च, कीमत और फीचर्स जानें
  2. iQOO 15 Ultra के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, EEC पर हुई लिस्टिंग
  3. Lava ने लॉन्च किए 6000mAh बैटरी वाले Virat V1 5G और Virat V1 बजट फोन, कीमत ₹12 हजार से कम
  4. ₹44,000 सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का सबसे महंगा स्मार्टफोन हो सकता है iPhone 18 Pro Max
  2. CJP के प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने पहने स्मार्ट ग्लासेस!, जानें क्या हैं इस टेक्नोलॉजी के मायने?
  3. iQOO 15 Ultra के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, EEC पर हुई लिस्टिंग
  4. Facebook पर हुई ये गलती, तुरंत ऐसे सुधार सकते हैं आप
  5. बड़ी फैमिली के लिए 16 सीटों वाली वैन! 9-इंच HD डिस्प्ले और 8-स्पीकर DTS सिस्टम के साथ Urbania Deluxe लॉन्च
  6. New OTT Release This Week: मुसाफिर कैफे, कॉन सिटी, टॉक्सिक लव स्टोरी जैसी फिल्में OTT पर, यहां देखें
  7. CJP Protest में AI से हो रही चहरों की पहचान? दिल्ली पुलिस का वीडियो वायरल
  8. Oppo A7 Pro Max के स्पेसिफिकेशंस आए लॉन्च से पहले सामने, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
  9. 112 घंटे की बैटरी वाले बजट हेडफोन Ugreen ने किए लॉन्च, AI और ANC फीचर्स के साथ
  10. Swiggy-Zomato की टेंशन बढ़ाएगा Flipkart! कुछ हफ्तों में शुरू होगी फूड डिलीवरी सर्विस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.