मुंबई के सॉफ्टवेयर डेवलपर की Apple Watch Ultra ने समु्द्र में बचाई जान, स्कूबा डाइविंग के दौरान हुआ था हादसा

Apple अपने वियरेबल स्मार्ट डिवाइस में कई ऐसे फीचर्स देता है जो कि कई बार जीवन को बचाने में कामयाब हुए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 अक्टूबर 2025 08:56 IST
ख़ास बातें
  • Apple Watch Ultra में इमरजेंसी सायरन फीचर आता है।
  • Apple Watch Ultra में इमरजेंसी सायरन को 180 मीटर दूर तक सुना जा सकता है।
  • Apple अपने वियरेबल स्मार्ट डिवाइस में कई ऐसे फीचर्स देता है।

Apple Watch Ultra 2 में इमरजेंसी सायरन फीचर आता है।

Photo Credit: Apple

Apple अपने वियरेबल स्मार्ट डिवाइस में कई ऐसे फीचर्स देता है जो कि कई बार जीवन को बचाने में कामयाब हुए हैं। अब एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां पर Apple Watch Ultra ने इमरजेंसी की स्थिति में यूजर्स की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। दरअसल मुंबई के रहने वाले 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर डेवलपर क्षितिज जोडपे पुडुचेरी के पास स्कूबा डाइविंग कर रहे थे, तभी उनके साथ एक हादसा हो गया। डाइविंग के दौरान सॉफ्टवेयर डेवलपर को पानी के नीचे खतरे का पता चल गया, लेकिन वो इस स्थिति को कंट्रोल नहीं कर पा रहे थे। तभी Apple Watch Ultra का एक महत्वपूर्ण फीचर काम करने लगा, जिससे उनकी जान बची। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

क्षितिज जोडपे समुद्र में करीब 36 मीटर गहराई में डाइविंग कर रहे थे और धीरे-धीरे और नीचे की ओर जा रहे थे। तभी उनका वेट बेल्ट खुल गया, जिससे उन्हें नीचे जाने में दिक्कत हुई, बल्कि ऊपर की ओर पुश होने लगा। खतरे का पता होने पर भी न तो ऊपर जाने को कंट्रोल कर पा रहे थे और न ही किसी को मदद के लिए बुला पा रहे थे। इसी दौरान उनकी कलाई पर बंधी हुई Watch Ultra ने गहराई को नापते हुए तेज वर्टिकल चढ़ाई को भांपा और इमरजेंसी सूचना भेज दी। वेट बेल्ट में दिक्कत थी जो कि खुल गई थी और इससे क्षितिज को उछाल मिल रहा था, जिससे वो सतह की ओर बढ़ रहे थे। वॉच ने तेज चढ़ाई को भांपने के बाद वार्निंग मैसेज दिया और उसके बाद भी चढ़ाई की स्पीड नहीं बदली तो सायरन बजाना शुरू कर दिया, जिससे उनके साथी इंस्ट्रक्टर को पता चला और उससे मदद की।

Advertisement

क्षितिज ने Apple को धन्यवाद करते हुए सीईओ टिम कुक को पत्र लिखकर पूरी घटना की जानकारी दी। एप्पल के सीईओ ने जवाब देते हुए ईमेल में लिखा कि "मुझे बहुत खुशी है कि आपके इंस्ट्रक्टर ने अलार्म को सुना और आपकी तुरंत मदद की। आपने अपनी कहानी हमारे साथ शेयर की इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद और आप स्वस्थ रहें।"

Apple Watch Ultra इमरजेंसी में कैसे करती है काम

Apple Watch Ultra में इमरजेंसी सायरन फीचर आता है, जिसे खासतौर पर इमरजेंसी के लिए डिजाइन किया गया है। यह सायरन अधिकतम प्रभावशीलता पर काम करता है। हाई ऑडिबिलिटी रेंज के साथ बारी-बारी से आने वाला तेज साउंड पानी और एंबिएंट नॉयज को पार करता है। ऑटोमैटिक एक्टिवेशन के साथ रियल टाइम सेंसर गहराई और प्रेशर को मॉनिटर करते हैं और तेज चढ़ाई के दौरान ऑटोमैटिक ही अलार्म बजाते हैं। क्षितिज के स्थिति में वॉच ने तेज चढ़ाई को भांपा और यूजर्स से कोई रिस्पॉन्स न मिलने पर सायरन बजाना चालू कर दिया। Watch Ultra ने दो बार तेज साउंड निकाला, जिसे 180 मीटर दूर तक सुना जा सकता है। सायरन तब तक बजता रहता है जब तक इसे बंद नहीं कर दिया जाता या वॉच की बैटरी खत्म नहीं हो जाती।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  3. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  4. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  5. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  2. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  4. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  6. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  7. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  8. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  9. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  10. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.