Apple ने फिर निकाले कर्मचारी, इस डिपार्टमेंट पर गिरी गाज

कंपनी का कहना है कि उसने कस्टमर एंगेजमेंट बढ़ाने के लिए ऐसा किया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 नवंबर 2025 12:37 IST
ख़ास बातें
  • बड़े बिजनेस, स्कूल और सरकारी एजेंसियों में काम करने वाले रोल खत्म किए
  • छंटनियों के साथ ही नई जॉब्स के लिए ओपनिंग भी
  • दूसरे पद के लिए 20 जनवरी 2026 तक आवेदन किया जा सकता है

Apple ने अपने सेल्स डिपार्टमेंट से दर्जनों कर्मचारियों की नौकरी खत्म कर दी है।

Apple ने अपने सेल्स डिपार्टमेंट से दर्जनों कर्मचारियों की नौकरी खत्म कर दी है। कंपनी ने बिजनेस, स्कूल और गवर्नमेंट को प्रोडक्ट मुहैया करवाने के तरीके में सुधार का हवाला देते हुए इन छंटनियों को अंजाम दिया है। एक रिपोर्ट में सामने आया है कि जो कर्मचारी निकाले गए हैं, उनको कुछ हफ्ते से अंदरूनी तौर पर इसकी जानकारी पहले से थी। कर्मचारियों की यह छंटनी पूरे सेल्स ऑर्गेनाइजेशन से की गई है। 

एप्पल में नई छंटनी हुई है जिसके तहत बड़े बिजनेस, स्कूल और सरकारी एजेंसियों में काम करने वाले अकाउंट मैनेजर आदि के रोल्स को खत्म किया गया है। Reuters के अनुसार, इसमें वे स्टाफ भी निकाले गए हैं कस्टमर्स के लिए इंस्टीट्यूशनल मीटिंग और प्रोडक्ट डेमोंस्ट्रेशन के लिए Apple के ब्रीफिंग सेंटर पर काम कर रहे थे। कंपनी का कहना है कि उसने कस्टमर एंगेजमेंट के लिए ऐसा किया है। वह सेल्स ऑर्गेनाइजेशन को री-स्ट्रक्चर करना चाहती है, और ऐसा करने के लिए कर्मचारियों को निकालना जरूरी था। 

एप्पल ने छंटनियों के साथ ही नई जॉब्स के लिए ओपनिंग भी लिस्ट कर दी हैं। यानी जो कर्मचारी निकाले गए हैं कंपनी ने एक तरह से उन्हें अप्रत्याशित रूप से नई जॉब का विकल्प भी दे दिया है। जिन कर्मचारियों को नौकरी से हटाया गया है, वे दूसरे पद के लिए 20 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। अन्यथा उन्हें सेवरेंस पैकेज देकर नौकरी से हटा दिया जाएगा। Apple ने जॉब्स वेबसाइट पर सेल्स रोल के लिए विज्ञापन जारी किया हुआ है। हटाए गए कर्मचारियों से कहा है कि वे उनके लिए अप्लाई कर सकते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के एक स्पोक्सपर्सन ने एक बयान में कहा कि 'और ज्यादा ग्राहकों से जुड़ने के लिए सेल्स टीम में कुछ बदलाव किए जा रहे हैं। इन बदलावों का असर कुछ रोल्स पर पड़ेगा। कंपनी हायरिंग जारी रखे हुए है और जो कर्मचारी प्रभावित हुए हैं वे नए रोल के लिए अप्लाई कर सकते हैं।' कंपनी की इस छंटनी के बाद मार्केट में एक हलचल है और यह छंटनी चर्चा का विषय बनी हुई है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple, Apple Layoff, Apple layoff news

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  2. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  3. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले, 8000mAh होगी बैटरी! देखें पहली झलक
  4. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  5. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  6. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  7. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  8. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  9. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  10. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.