आनंद महिंद्रा ने एलन मस्क पर कसा तंज- 'कंट्रोल से बाहर न चली जाए चिड़िया'

एलन मस्क और ट्विटर के बीच इसी साल अप्रैल में यह डील शुरू हुई थी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 अक्टूबर 2022 13:16 IST
ख़ास बातें
  • मस्क ने ट्विटर के बारे में लिखा कि चिड़िया अब आजाद हो गई है।
  • इसी बात पर आनंद महिंद्रा ने भी खास संदेश लिखकर दी बधाई।
  • एलन मस्क ने ट्विटर के बॉस बनते ही सीईओ समेत कई लोगों को निकाल दिया था।

आनंद महिंद्रा ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं, उन्होंने मस्क को भी ट्विटर का मालिक बनने की बधाई दी।

Tesla के सीईओ एलन मस्क अब Twitter के भी बॉस बन गए हैं। प्लेटफॉर्म की कमान संभालते ही मस्क ने भारतीय सीईओ पराग अग्रवाल समेत तीन बड़े पदाधिकारियों को कंपनी से निकाल दिया। एलन मस्क के पास 28 अक्टूबर तक इस डील के संबंध में फैसला लेने का वक्त था, लेकिन एक दिन पहले ही वह ट्विटर ऑफिस में पहुंच गए थे। डील फाइनल करने के बाद अब ट्विटर के मालिक बन गए हैं। 

ट्विटर के बॉस बनने के मस्क ने ट्विटर के बारे में लिखा कि चिड़िया अब आजाद हो गई है। इस पर कई लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं। उनमें से एक शख्स भारतीय बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा भी थे। आनंद अक्सर ट्विटर पर एक्टिव रहते हैं और अपडेट देते रहते हैं। आनंद महिंद्रा ने अपने अंदाज में ट्विटर के मालिक एलन मस्क की इस चिड़िया वाली बात पर तंज कसा। एलन मस्क के लिए किया गया उनका यह ट्वीट तेजी से वायरल भी हो गया। 

एलन मस्क ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट का मालिकाना हक मिलने के बाद एक ट्वीट किया था। इस पोस्ट के साथ उन्होंने काफी बातें लिखी थीं। उन्होंने ट्विटर को खरीदने की वजह भी बताई थी। आनंद महिंद्रा ने उसी ट्वीट के रिप्लाई में बधाई देते हुए उन्हें एक बड़ी मजेदार बात कह दी। उन्होंने लिखा- चिड़िया आजाद हो गई है। हम भी यही कामना करते हैं कि यह चिड़िया ऊंची उड़ानें भरे। यह नए ग्रहों तक भी जाए। लेकिन कहीं यह कंट्रोल से बाहर ही न चली जाए! उन्होंने अपने संदेश में एलन मस्क को ट्विटर को और आगे ले जाने के लिए शुभकामनाएं भी दीं। 

एलन मस्क और ट्विटर के बीच इसी साल अप्रैल में यह डील शुरू हुई थी। बाद में मस्क ने इससे पीछे हटने की बात की तो ट्विटर ने उनके खिलाफ मुकदमा शुरू कर दिया। अक्टूबर में फिर से इस डील की चर्चा गर्म होने लगी। मस्क ने विचार बदला और वह लंबित पड़ी इस डील को पूरी करने के लिए अचानक से तैयार हो गए। ट्विटर की ओर से जो मुकदमा दायर किया गया था, उसके मुताबिक डेलावेयर कोर्ट ने 28 अक्टूबर तक डील को पूरी करने का आदेश दे रखा था। वहीं, मस्क एक दिन पहले ही सिंक के साथ ट्विटर ऑफिस पहुंच गए थे और सबको हैरान कर दिया था।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
  2. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Hyundai ने Creta Electric के लिए लॉन्च किया बायबैक प्रोग्राम
  2. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान बरकरार, जुलाई में बेची 52,000 से ज्यादा यूनिट्स
  4. एडवांस हार्डवेयर का पिटारा, फिर भी दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप! लॉन्च हुआ Huawei MateBook Pro S
  5. Oppo F35 Pro में हो सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  8. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  10. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.