LG और Samsung की तरह अब आने वाला है Amazon का स्मार्ट फ्रिज?

Amazon कथित तौर पर एक स्मार्ट फ्रिज पर काम कर रही है। कंपनी का ये अंदरूनी प्रोजेक्ट कथित तौर पर जारी बताया जा रहा है जिसको Project Pulse का नाम दिया गया है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 अक्टूबर 2021 16:50 IST
ख़ास बातें
  • रिपोर्ट के अनुसार Amazon का ये फ्रिज प्रोजेक्ट कम से कम दो साल पुराना है।
  • इसे Project Pulse का नाम दिया गया है।
  • प्रोजेक्ट के लिए कंपनी कस्टमर्स की पर्चेजिंग हैबिट को स्टडी कर रही है।

इससे पहले LG और Samsung के पास स्मार्ट रेफ्रिजेरेटर के क्षेत्र में पहले से पकड़ है।

Amazon कथित तौर पर एक स्मार्ट फ्रिज पर काम कर रही है। कंपनी का ये अंदरूनी प्रोजेक्ट कथित तौर पर जारी बताया जा रहा है जिसको Project Pulse का नाम दिया गया है। कहा जा रहा है कि कंपनी इसके लिए कस्टमर्स की खरीदारी करने की आदतों को ध्यान में रख रही है। यानि कि अगर कंपनी कोई स्मार्ट फ्रिज बना रही है तो वह कस्टमर्स की पर्चेजिंग हैबिट्स को ध्यान में रख कर बना रही है। इससे पता चलेगा कि उसकी आदतों और रूटीन के आधार पर कस्टमर क्या चाहता है, और उसी के हिसाब से फिर उसे प्रोडक्ट डिलीवर किया जाएगा। Project Pulse एक्सपायरी डेट को ट्रैक करने में मदद करेगा। फ्रिज में मौजूद चीजों के आधार पर रैसिपी के लिए स्मार्ट सुझाव देगा। साथ ही यह Amazon Fresh या Amazon Whole Foods store के साथ सहजता से इंटरफेस करने में भी मदद करेगा।

Gizmochina में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार Amazon का ये फ्रिज प्रोजेक्ट कम से कम दो साल पुराना बताया जा रहा है। हालांकि इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि Amazon fridge एक कमर्शिअल प्रोडक्ट बन पाएगा। यह भी संभव है कि यदि कंपनी की प्राथमिकता में यह रहा तो वह प्रोडक्ट बनाने के लिए दूसरे मैन्यूफैक्चरर के साथ पार्टनरशिप भी कर सकती है। कुल मिलाकर अभी चीजें पर्दे के भीतर हैं। इसके बारे में भविष्य में आने वाली जानकारी ही बेहतर तय कर पाएगी कि प्रोडक्ट किस लेवल पर तैयार किया जा रहा है। 

Amazon स्मार्ट रेफ्रिजरेटर अगर एक रिएलिटी बन जाता है, तो यह अमेज़ॅन के स्मार्ट होम इकोसिस्टम में आराम से फिट होगा। यह उन चीजों की संख्या में अधिक बढ़ोत्तरी करेगा जो स्मार्ट होम सिस्टम के साथ हो सकती हैं। अमेज़ॅन हालांकि स्मार्ट फ्रिज में इतना गहरा फोकस करने वाली पहली टेक कंपनी नहीं होगी। इससे पहले LG और Samsung के पास उस एरिया में अपनी एक मजबूत जगह है। इस फ्रिज के साथ अमेजन की खासियत इसकी नेटवर्क कार्यक्षमता रहेगी जो इस तरह के डिवाइस के साथ उपलब्ध होगी। अमेज़ॅन के ग्रोसरी स्टोर्स का नेटवर्क और स्टोर पर आइटम्स की पहचान करने के लिए कंप्यूटर विज़न का उपयोग, Amazon Go Stores पर किया जाएगा।

फिलहाल के लिए इस खबर को अटकल से ज्यादा न माना जाए। स्टोरी अभी पूरी तरह से बाहर नहीं आई है। Amazon ने इसके बारे में कोई संकेत नहीं दिया है और इस तरह की किसी भी खबर से इनकार कर दिया है। मगर फिर भी यह देखना बाकी है कि क्या भविष्य में अमेजन स्मार्ट फ्रिज जैसा कुछ निकल कर आता है या नहीं। ऐसा कई बार हो चुका है जब अमेज़न ने अपने प्रोडक्ट्स से कस्टमर्स को सरप्राइज़ किया है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Amazon, Amazon Project Pulse, Amazon Smart Refrigerator

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.