Amazon से अब करें सिनेमा टिकट बुक

सिनेमा टिकट बुक करने की सुविधा अभी सिर्फ Amazon के ऐप या मोबाइल साइट पर ही उपलब्ध है। डेस्कटॉप पर अमेज़न इंडिया पर वेबसाइट पर जाकर सिनेमा टिकट बुक नहीं की जा सकती है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 4 नवंबर 2019 14:20 IST
ख़ास बातें
  • Amazon Pay या अन्य डिजिटल तरीके से भुगतान संभव
  • Amazon की ओर से टिकट बुकिंग पर 20 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा
  • Amazon ने इसके लिए बुकमायशो से की साझेदारी
Amazon India यूज़र्स अब इस ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के ऐप से सिनेमा टिकट बुक कर सकते हैं। इसके लिए अमेज़न इंडिया ने BookMyShow के साथ साझेदारी की है। अमेज़न के प्राइम और गैर-प्राइम मेंबर्स इस नई सेवा का लुत्फ उठा सकते हैं। ऐप के 'शॉप बाय कैटेगरी' में नए ‘मूवी टिकट्स' कैटेगरी को लाइव कर दिया गया है। यह अमेज़न पे टैब में मौज़ूद है। नई सेवा सिर्फ सिनेमा टिकट बुक करने के लिए सीमित नहीं है। यहां पर बुकमायशो के बाकी कंटेंट भी उपलब्ध हैं जैसे कि रिव्यू और रेटिंग्स। अमेज़न इंडिया पर पहले से फ्लाइट टिकट बुकिंग, मोबाइल रीचार्ज और बिल भुगतान की सेवा उपलब्ध है। अब कंपनी ने इंटरटेनमेंट कैटेगरी में कदम रख दिया है।

यह सेवा अभी सिर्फ ऐप या मोबाइल साइट पर ही उपलब्ध है। डेस्कटॉप पर अमेज़न इंडिया पर वेबसाइट पर जाकर सिनेमा टिकट बुक नहीं की जा सकती है। नया ‘Movie Tickets' कैटेगरी अमेज़न पे टैब के ‘Shop by Category' सेक्शन में मौज़ूद है, फ्लाइट सेक्शन के बगल में। इस विकल्प पर क्लिक करते ही आप नए पेज पर चले जाएंगे। यहां पर आपको अपने क्षेत्र को चुनना होगा। इसके बाद अपनी पसंद के सिनेमा को चुनें। इसके बाद आप सिनेमा थिएटर को चुन लें। फिर शो की टाइमिंग और अपनी पसंद की सीट। यहां पर बुकमायशो की तरह ही सिनेमा हॉल के सीट को चुन सकते हैं। इसके बाद पेमेंट पेज पर जाएं। यहां पर आप Amazon Pay या अन्य डिजिटल तरीके से भुगतान कर सकते हैं।
Advertisement

पेमेंट विकल्प में अमेज़न पे बैलेंस, अमेज़न पे आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड, अमेज़न पे यूपीआई या अन्य डिजिटल तरीके शामिल हैं। ICICI Amazon Pay क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 2 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। लॉन्च ऑफर के तहत, Amazon की ओर से टिकट बुकिंग पर 20 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। सर्वाधिक छूट 200 रुपये की होगी। हर यूज़र सिर्फ एक बार इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। यह ऑफर का सिर्फ आज के लिए है।

बुकिंग खत्म होने पर यूज़र को टिकट को डाउनलोड करने का विकल्प मिलेगा।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Amazon Pay, BookMyShow
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  3. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.