Amazon में निकलीं 1.6 लाख नौकरियां, त्यौहारी सीजन में होंगी भर्तियां!

Amazon जॉब 400 से अधिक शहरों के लिए निकाली गई हैं। मेट्रो सिटी तो इनमें हैं ही, साथ ही साथ टियर-2 और टियर-3 शहर भी इसमें शामिल किए गए हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 सितंबर 2026 07:02 IST
ख़ास बातें
  • Amazon India भारत में नौकरी के 1.5 लाख से ज्यादा अवसर लेकर आई है।
  • ये नौकरियां त्यौहारी सीजन के लिए होंगीं।
  • Amazon जॉब 400 से अधिक शहरों के लिए निकाली गई हैं।

Amazon India भारत में नौकरी के 1.5 लाख से ज्यादा अवसर लेकर आई है।

Photo Credit: iStock

Amazon ने भारत में 1.6 लाख नौकरियां निकाली हैं! जी हां, आपने सही सुना है! दुनिया सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में से एक ने अपने त्यौहारी सीजन के लिए बड़ा ऐलान किया है। सितंबर शुरू हो चुका है और अक्टूबर में भारत के अंदर त्यौहारों का मेला लगने वाला है जो कि अगले कई महीनों तक चलता रहेगा। ऐसे में कंपनी के अंदर प्रोडक्ट्स और डिलीवरी की डिमांड इतनी बढ़ जाती है कि उसे पूरा करना मुश्किल हो जाता है। इसी को देखते हुए Amazon India ने 1.6 लाख नौकरियां देने की घोषणा की है। आइए जानते हैं विस्तार से। 

Amazon India भारत में नौकरी के 1.5 लाख से ज्यादा अवसर लेकर आई है। ये नौकरियां त्यौहारी सीजन के लिए होंगीं। यानी कंपनी ने अस्थायी नौकरियां निकाली हैं जो करीबन 1 लाख 60 हजार भर्तियों के संबंध में हैं। NDTV के अनुसार, कंपनी ने नौकरियां आने वाले फेस्टिव सीजन में बढ़ती डिमांड को देखते हुए घोषित की हैं। 

Advertisement

Amazon जॉब 400 से अधिक शहरों के लिए निकाली गई हैं। मेट्रो सिटी तो इनमें हैं ही, साथ ही साथ टियर-2 और टियर-3 शहर भी इसमें शामिल किए गए हैं। एक तरह से कहें तो यह कंपनी का सीजन वर्कफोर्स होगा जो हाई डिमांड के समय में कंपनी की कार्य प्रणाली को सुचारू बनाए रखने में मदद करेगा। जो नए कर्मचारी भर्ती होंगे वे फेस्टिवल के समय में ग्राहकों के ऑर्डर को पिक करने, पैक करने, शिपिंग और डिलीवरी करने में मदद करेंगे।

महिलाओं, दिव्यांगों को भी मौका
भर्ती की खास बात है कि इसमें सभी तरह के रोल मिलेंगे। महिला और दिव्यांगों के लिए भी भर्तियां होंगीं। इतना ही नहीं कंपनी नए लोगों को ट्रेनिंग भी देगी। वाराणसी, कोच्चि, जालंधर, गाज़ियाबाद, रांची, सलेम और गोरखपुर जैसे शहर भी लिस्ट में शामिल हैं। कंपनी ने कहा कि भर्ती में पूरे भारत में फैले उसके ऑपरेशन नेटवर्क में सीधे और अप्रत्यक्ष, दोनों तरह के कामों के लिए अवसरों को शामिल किया गया है।

Amazon भारत में अपने फुलफिलमेंट और लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर को लगातार बढ़ा रही। कंपनी ने बताया कि उसके पूरे भारत में फैले नेटवर्क से 17 लाख से अधिक सैलर्स जुड़े हुए हैं। 15 राज्यों में कंपनी के फुलफिलमेंट सेंटर हैं। इनकी स्टोरेज क्षमता 4.3 करोड़ क्यूबिक फीट से ज्यादा बताई जाती है। कंपनी के 19 राज्यों में सॉर्टेशन सेंटर और लगभग 2000 अमेज़न-ऑपरेटेड और पार्टनर डिलीवरी स्टेशन भी हैं। कंपनी के पास लगभग 28,000 हब डिलीवरी पार्टनर और हजारों की संख्या में फ्लेक्स पार्टनर भी हैं जो लास्ट-माइल डिलीवरी में मदद करते हैं।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  3. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  6. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  2. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  4. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  8. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  9. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  10. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.