55,000 लोगों को नौकरी दे रहा है Amazon, 16 सिंतबर से शुरू होगा जॉब फेयर: ऐसे करें अप्लाई

आपको इन सभी जॉब पोस्टिंग्स की जानकारियां Amazon के जॉब लिस्टिंग पेज पर मिलेगी। अमेजन करियर डे 16 सितंबर, 2021 को सुबह 10 बजे शुरू होगा।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 सितंबर 2021 17:15 IST
ख़ास बातें
  • Amazon 55,000 लोगों के लिए भर्ती निकाल रहा है
  • इनमें से 10,000 जॉब्स भारत, जापान और जर्मनी के लिए है
  • 16 सितंबर 2021 को शुरू होगा Amazon Career Day जॉब फेयर

Amazon द्वारा जारी 55,000 नौकरियों की जानकारी कंपनी की Jobs वेबसाइट पर उपलब्ध है

Amazon ने 55,000 से ज्यादा भर्ती निकाली है, जिसके लिए आप भी आवेदन कर सकते हैं। ई-कॉमर्स दिग्गज को दुनिया भर में बड़े पैमाने पर कॉर्पोरेट व टेक्नोलॉजी से संबंधित लोगों की तलाश है। ये संख्या गूगल के एक तिहाई और Facebook के कुल कर्मचार्रियों के आसपास है। इतनी बड़ी भर्ती का खुलासा खुद Amazon के नए CEO ने किया है। बता दें, एंडी जेसी (Andy Jassy) ने जुलाई महीने में Amazon के नए चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) का पद संभाला था।

न्यूज एजेंसी Reuters को दिए एक बयान में जेसी ने बताया कि रिटेल, क्लाउड और एडवर्टाइजमेंट (विज्ञापन) सहित दूसरे बिजनेस में मांग को पूरा करने के लिए कंपनी को और मैन पावर की जरूरत है। उन्होंने जानकारी दी कि इन 55 हजार नौकरियों में से 40 हजार से ज्यादा अमेरिका में होंगी, जबकि बाकी लोग भारत, जर्मनी और जापान जैसे देशों से हायर किए जाएंगे। बताते चलें कि Amazon जल्द भारत में अपना जॉब फेयर शुरू करेगी, जिसका नाम ‘अमेजन करियर डे' (Amazon Career Day) रखा गया है। सभी भर्तियां इसी दिन शुरू की जाएंगी।
Advertisement

आपको इन सभी जॉब पोस्टिंग्स की जानकारियां Amazon के जॉब लिस्टिंग पेज पर मिलेगी। अमेजन करियर डे 16 सितंबर, 2021 को सुबह 10 बजे शुरू होगा। इस इवेंट में भाग लेने के लिए आपको किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। कुछ लोगों के लिए अच्छी बात यह है कि इन जॉब पोस्टिंग के लिए आपको कोई खास एक्सपीरिएंस की जरूरत नहीं है। एजेंसी को दिए बयान में बताया गया है कि जॉब फेयर एक तरह का इंटरैक्टिव एक्सपीरियंस होगा, जहां किसी भी एक्सपीरियंस लेवल, प्रोफेशनल फील्ड या बैकग्राउंड के लोग अप्लाई कर सकते हैं।

जॉब फेयर इवेंट के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको इस वेबसाइट पर जाना होगा। यहां मौजूद 'Register' ऑप्शन पर क्लिक कर आप फॉर्म को भर सकते हैं। ध्यान रहें कि Amazon Career Day 2021 में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं है, लेकिन Amazon के HR के साथ करियर कोचिंग सेशन में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करना जरूरी होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Amazon Career, Amazon jobs, Amazon Jobs India, Amazon jobs news
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  4. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  5. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  7. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  2. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  3. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  4. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  5. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  6. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  7. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  9. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  10. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.