Amazon Great Indian Sale के लिए फिर हो जाइए तैयार!

बीते हफ्ते करीब-करीब हर ई-कॉमर्स साइट पर चली सेल के बाद अगर आप ये सोच रहे हैं कि त्योहारी सीजन वाली ऑनलाइन सेल का अंत हो गया है तो आप गलत हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 18 अक्टूबर 2018 13:59 IST
ख़ास बातें
  • सीज़न की दूसरी सेल में कई एक्सक्लूसिव लॉन्च और ऑफर देखने को मिलेंगे
  • आईसीआईसीआई बैंक और सिटीबैंक के कार्ड के साथ मिलेगा अतिरिक्त डिस्काउंट
  • Amazon इस बार भी अपने ग्राहकों को बिना ब्याज वाले ईएमआई का विकल्प देगी
बीते हफ्ते करीब-करीब हर ई-कॉमर्स साइट पर चली सेल के बाद अगर आप ये सोच रहे हैं कि त्योहारी सीजन वाली ऑनलाइन सेल का अंत हो गया है तो आप गलत हैं। Amazon ने जानकारी दी है कि अगली Amazon Great Indian Festival सेल 24 अक्टूबर को शुरू होगी। इस सेल में ग्राहकों के पास दिवाली से ठीक पहले अपने मनचाहे प्रोडक्ट सस्ते में खरीदने का मौका होगा। अगली Amazon Great Indian Festival सेल 24 अक्टूबर की मध्यरात्रि से शुरू होकर 28 अक्टूबर को रात 11 बजकर 59 मिनट तक चलेगी। Amazon India ने दावा किया है कि त्योहारी सीज़न की दूसरी सेल में कई एक्सक्लूसिव लॉन्च और ऑफर देखने को मिलेंगे।

पांच दिनों तक चलने वाली सेल में स्मार्टफोन, एलईडी टीवी, घरेलू उपकरणों, कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और कई अन्य प्रोडक्ट पर छूट देखने को मिलेगी। Amazon इस बार भी अपने ग्राहकों को बिना ब्याज वाले ईएमआई का विकल्प देगी। इस बार कंपनी ने आईसीआईसीआई बैंक और सिटीबैंक के साथ साझेदारी की है। ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान पर इन कार्ड के साथ 10 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। Amazon Pay के यूज़र अगर अपने अकाउंट को 5,000 रुपये से ज़्यादा से रीचार्ज कराते हैं तो उन्हें 250 रुपये कैशबैक मिलेगा। सभी नए अमेज़न ग्राहक सेल के दौरान मुफ्त शिपिंग पाएंगे।

Amazon India ने जानकारी दी है कि ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान शाओमी रेडमी 6ए हर दिन फ्लैश सेल के लिए उपलब्ध होगा। Amazon के Fire TV Stick और थर्ड जेनरेशन ईको स्मार्ट स्पीकर्स लुभावनी कीमत में बेचे जाएंगे। इसके अलावा चुनिंदा एलेक्सा इनेबल्ड डिवाइस 70 फीसदी तक के डिस्काउंट के साथ उपलब्ध होंगे। किंडल यूज़र चुनिंदा लोकप्रिय किताबें 19 रुपये में खरीद पाएंगे। इसके अलावा 2,388  रुपये में मिलने वाला किंडल अनलिमिटेड सब्सक्रिप्शन 1,499 रुपये में उपलब्ध होगा।

हाल ही में खत्म हुई अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2018 में OnePlus 6, iPhone X और Huawei P20 Pro समेत कई स्मार्टफोन सस्ते में उपलब्ध थे। उम्मीद है कि अगली सेल में भी इन फोन पर डिस्काउंट देखने को मिलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Amazon, Great Indian Festival Sale
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  2. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  3. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  4. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  5. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  6. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  8. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  9. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  10. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.