अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल की भिड़ंत फ्लिपकार्ट के 'बिग बिलियन डेज़' से

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 अक्टूबर 2015 10:44 IST
त्योहारी सीजन में मुनाफा कमाने में कोई भी कंपनी पीछे नहीं रहना चाहती। पहले ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ने बिग बिलियन डेज़ सेल का ऐलान किया। इसके जवाब में अमज़ेन इंडिया ने अपने फेस्टिवल स्पेशल सेल की घोषणा की है। अमेज़न इंडिया का ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल 13 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। याद रहे है कि फ्लिपकार्ट के बिग बिलियन डेज़ सेल का आयोजन भी इसी दौरान किया जा रहा है।

फ्लिपकार्ट का यह त्योहारी सेल सिर्फ ऐप कस्मटर के लिए है, जबकि अमज़ेन ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल के कई ऑफर वेब के साथ मोबाइल और ऐप्स पर भी उपलब्ध होंगे। हालांकि, ऐप कस्टमर्स को अतिरिक्त फायदा मिलेगा। अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में भी कंपनी 'पहले ऐप' नीति का पालन कर रही है। वेब पेज पर जानकारी दी गई है कि ऐप यूज़र्स को टॉप डील की जानकारी 15 मिनट पहले दी जाएगी। इसके साथ एचडीएफसी बैंक का कार्ड इस्तेमाल करने पर कैशबैक भी मिलेगा।
Advertisement

ऐप कस्टमर्स के लिए 16 और 17 अक्टूबर को अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल ऐप डील्स भी निकाले जाएंगे। अमेज़न ने भी अपने ऐप कस्टमर्स और अन्य कस्टमर से पहले डील की पहली झलक देने का वादा किया है।

फ्लिपकार्ट के बिग बिलियन डेज़ की तरह अमेज़न ने अपने कस्टमर्स को ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में हिस्सा लेने के लिए कुछ सुझाव जारी किए हैं। अमेज़न चाहता है कि उसके कस्टमर सेल शुरू होने से पहले ऐप डाउनलोड करके उसपर अमेज़न इंडिया के लॉग इन से साइन इन कर लें। इसके अलावा पेमेंट डिटेल और डिलिवरी एड्रेस भी पहले से अमेज़न अकाउंट पर स्टोर कर लें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.