Amazon Fall 2023 Launch Event : एमेजॉन लाई नए Fire TV Stick, साउंडबार समेत कई प्रोडक्‍ट्स, जानें प्राइस

Amazon Fire TV Stick : जेनरेटिव एआई की भी दी गई जानकारी। इसके फीचर्स को कस्‍टमर्स प्रिव्‍यू कर पाएंगे।

विज्ञापन
Written by हरप्रीत सिंह, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 21 सितंबर 2023 10:00 IST
ख़ास बातें
  • एक इवेंट में एमेजॉन ने पेश किए कई नए प्रोडक्‍ट्स
  • नए फायर टीवी स्टिक और साउंडबार का भी ऐलान
  • नए चश्‍मे Amazon Echo Frames को भी लॉन्‍च किया

कंपनी ने नेक्‍स्‍ट जेन Fire TV Stick मॉडल लॉन्‍च किए। इनमें Fire TV Stick 4K और Fire TV Stick 4K Max शामिल है।

Amazon Fall 2023 Launch Event : एमेजॉन ने उसकी पॉपुलर डिवाइसेज को नए रूप में पेश किया है। सितंबर हार्डवेयर लॉन्‍च इवेंट में कंपनी ने नए इको (new Echo) और फायर टीवी (Fire TV) डिवाइसेज का ऐलान किया। यह भी बताया कि कैसे एमेजॉन एलेक्‍सा (Alexa) में जेनरेटिव एआई इस्‍तेमाल किया जा रहा है। कंपनी के मुताबिक, जेनरेटिव एआई की बदौलत एलेक्‍सा पहले से कहीं ज्‍यादा पावरफुल और संवादात्‍मक (conversational) वर्चुअल असिस्‍टेंट बनने के लिए तैयार है। नए जेनरेटिव एआई फीचर्स को कस्‍टमर्स प्रिव्‍यू कर पाएंगे। ये फीचर्स मार्केट में मौजूद सभी इको डिवाइसेज पर काम करेंगे। आइए जानते हैं बुधवार को आयोजित हुए हार्डवेयर लॉन्‍च इवेंट की बड़ी बातें।    

Echo Show 8 स्‍मार्ट डिस्‍प्‍ले लॉन्‍च 

इवेंट की शुरुआत एक नए Echo Show 8 स्‍मार्ट डिस्‍प्‍ले के लॉन्‍च के साथ हुई। यह स्पैशल ऑडियो सपोर्ट (spatial audio) और स्‍मार्ट होम हब फंक्‍शनैलिटी से लैस है। यह किसी कमरे के एकोस्टिक्‍स को समझकर साउंड को उसके हिसाब से ए‍डजस्‍ट कर सकता है। इसमें नया प्रोक्सिमिटी सेंसर, फ्रंट फेसिंग कैमरा मिलता है। माइक्रोफोन को टर्न ऑफ करने के लिए फ‍िजिकल बटन को भी नए Echo Show 8 में जोड़ा गया है। अमेरिका में इसके प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। कीमत 149 डॉलर (लगभग 12,377 रुपये) है। 
 

Amazon Alexa को जेनरेटिव एआई की ताकत

Amazon Alexa में अब जेनरेटिव एआई की ताकत है। ये फीचर सभी इको-इनेबल्‍ड डिवाइसेज में आएगा। कंपनी का कहना है कि उसके जेनरेटिव एआई मॉडल को वॉइस के लिए डिजाइन और ऑप्‍टमाइज किया गया है। इसकी मदद से लोग अपने स्‍मार्ट होम प्रोडक्‍ट्स को और ज्‍यादा बेहतर तरीके से कंट्रोल कर पाएंगे। उन्‍हें रियल टाइम इन्‍फर्मेशन मिलेगी। 
Advertisement

इसकी वजह से संवादात्‍मक (conversational) एक्‍सपीरियंस भी बेहतर होगा। थर्ड पार्टी डेवलपर्स अपने एलएलएम को एलेक्‍सा के साथ जोड़ पाएं, इसके लिए कंपनी अपने एपीआई को ओपन करेगी। यूजर्स के इंटरेक्‍शन के आधार पर एलेक्‍सा उन्‍हें पर्सनल रिमाइंडर भी भेजेगा। एआई जेनरेटिव की बदौलत एक कमांड पर एलेक्‍सा कई सवालों के जवाब दे पाएगी। 

एआई जेनरेटिव के प्रिव्‍यू अमेरिकी ग्राहकों को जल्‍द फ्री में एक्‍सपीरियंस करने को मिलेंगे। बाकी देशों की इसकी उपलब्‍धता पर कंपनी ने कुछ नहीं बताया है। 
Advertisement
 

नए Fire TV Stick मॉडल, Fire TV Soundbar लॉन्च 

इवेंट में कंपनी ने नेक्‍स्‍ट जेन Fire TV Stick मॉडल लॉन्‍च किए। इनमें Fire TV Stick 4K और Fire TV Stick 4K Max शामिल है। Fire TV Soundbar को भी पेश किया गया। नए फायर टीवी स्टिक में प्रोसेसर को अपग्रेड किया गया है। दावा है कि पिछले मॉडल के मुकाबले ये तेज परफॉर्म करते हैं। फायर टीवी स्टिक 4K में डॉल्बी विजन, वाई-फाई 6, एचडीआर10 और एचडीआर 10 प्लस का सपोर्ट है। वहीं, फायर टीवी स्टिक 4K मैक्स में 16GB स्‍टोरेज और Wi-Fi 6E सपोर्ट मिलता है। 

Fire TV Stick 4K Max एमेजॉन का पहला स्ट्रीमिंग मीडिया प्लेयर है, जो फायर टीवी एंबिएंट को एक्सपीरियंस करने का मौका देगा। फायर टीवी स्टिक 4K की कीमत 49.99 डॉलर  (लगभग 4,152 रुपये) और फायर टीवी स्टिक 4K मैक्स की कीमत 59.99 डॉलर (लगभग 4,984 रुपये) है।
Advertisement

कंपनी ने नए फायर टीवी साउंडबार भी पेश किए। यह ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। अमेरिका में इसकी कीमत 119.99 डॉलर (लगभग 9,970 रुपये) है। कंपनी ने बताया कि उसका जेनरेटिव एआई फायर टीवी में भी आ रहा है। 

कंपनी ने नए Amazon Echo Frames (चश्‍मे) को भी इवेंट में लॉन्‍च किया। दावा है कि ये 6 घंटों की बैटरी लाइफ ऑफर करते हैं। इसकी कीमत 269.99 डॉलर (लगभग 22,434 रुपये) से शुरू होती है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  4. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  5. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  6. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  7. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  8. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  9. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  10. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.