Amazon Echo Show 5 3rd Gen भारत में लॉन्च, Alexa के साथ घर के ये डिवाइस कर पाएंगे कंट्रोल

Amazon ने भारतीय बाजार में Alexa के साथ Amazon Echo Show 5 3rd Gen लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 जुलाई 2025 16:29 IST
ख़ास बातें
  • Amazon Echo Show 5 (3rd Gen) में 5.5 इंच की टच स्क्रीन डिस्प्ले दी गई है।
  • Amazon Echo Show 5 (3rd Gen) में मीडियाटेक MT8169 B चिपसेट है।
  • Amazon Echo Show 5 (3rd Gen) की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है।

Amazon Echo Show 5 3rd Gen में 5.5 इंच की टच स्क्रीन डिस्प्ले है।

Photo Credit: Amazon

Amazon ने भारतीय बाजार में Alexa के साथ Amazon Echo Show 5 3rd Gen को लॉन्च कर दिया है। यह नया मॉडल कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ आता है, जिसमें इन्फिनिटी कवर ग्लास और राउंड कॉर्नर वाली 5.5 इंच की डिस्प्ले है। यह लो लाइट कंडीशन में बेहतर विजिबिलटी समेत बेहतर व्यूइंग अनुभव प्रदान करता है। यहां हम आपको Amazon Echo Show 5 3rd Gen के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Amazon Echo Show 5 (3rd Gen) Price

Amazon Echo Show 5 (3rd Gen) की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है। यह चारकोल और क्लाउड ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। यह बिक्री के लिए Echo Show 5 ई-कॉमर्स साइट अमेजन और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। इसके अलावा ग्राहक इसे रिलायंस डिजिटल और क्रोमा जैसे ऑफलाइन स्टोर्स से भी खरीद सकते हैं।

Advertisement

Amazon Echo Show 5 (3rd Gen) Specifications

Amazon Echo Show 5 (3rd Gen) में 5.5 इंच की टच स्क्रीन डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 960 x 480 पिक्सल है। इसमें 2x बास और क्लियर वॉकल के साथ 1.7 इंच का रियर फेसिंग स्पीकर दिया गया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें बिल्ट इन शटर के साथ 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो कि वीडियो कॉल और मॉनिटरिंग के लिए बेस्ट है। इस डिवाइस में मीडियाटेक MT8169 B (AZ2 Neural Edge) चिपसेट दिया गया है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल बैंड वाई-फाई,ब्लूटूथ A2DP और AVRCP शामिल है। स्मार्ट होम फीचर्स की बात करें तो यह एलेक्सा के जरिए लाइट्स, एसी, फैन, टीवी कैमरा और गीजर आदि को कंट्रोल कर सकता है। प्राइवेसी के लिए इसमें कैमरा शटर, माइक/कैमरा ऑफ बटन और वॉयस रिकॉर्डिंग कंट्रोल शामिल है। डाइमेंशन की बात करें तो इस डिवाइस की लंबाई 147 मिमी, चौड़ाई 91 मिमी, मोटाई 82 मिमी और वजन 456 ग्राम है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.