Amazon के डेटा में सेंध! कर्मचारियों के ई-मेल, फोन नंबर, बिल्डिंग अड्रेस लीक

दुनिया की दिग्‍गज ई-कॉमर्स कंपनी एमेजॉन ने बताया है कि एक साइबर हमले की वजह से उसके कर्मचारियों का डेटा कॉम्‍प्रोमाइज हो गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 12 नवंबर 2024 14:02 IST
ख़ास बातें
  • एमेजॉन के डेटा में लगी सेंध
  • कर्मचार‍ियों की कॉन्‍टैक्‍ट इन्‍फर्मेशंस लीक
  • हालांकि मुख्‍य सिस्‍टम पर नहीं पड़ा असर

कंपनी के अनुसार साइबर हमलावरों तक सिर्फ कामकाज से जुड़ीं कॉन्‍टैक्‍ट डिटेल्‍स पहुंच पाईं।

Amazon Data Breach : दुनिया की दिग्‍गज ई-कॉमर्स कंपनी एमेजॉन ने बताया है कि एक साइबर हमले की वजह से उसके कर्मचारियों का डेटा कॉम्‍प्रोमाइज हो गया है, यानी वह गलत हाथों में चला गया है। रिपोर्ट के अनुसार, यह हमला थर्ड-पार्टी वेंडर पर हुआ। इसकी वजह से कर्मचारियों की कॉन्‍टैक्‍ट इन्‍फर्मेशन जैसे- उनके ईमेल्‍स, फोन नंबर्स, ब‍िल्डिंग लोकेशन आदि लीक हो गए। हालांकि कंपनी ने कहा है कि अटैक में AWS (एमेजॉन वेब सर्विसेज) या उसका मुख्‍य सिस्‍टम प्रभावित नहीं हुआ है। यह हमला MOVEit Transfer से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसने पिछले साल दुनिया के कई संगठनों को अपना शिकार बनाया। 
 

What is MOVEit Transfer

यह एक तरह की वल्‍नरबिलिटी है, जिसने दुनियाभर की कंपनियों में घुसपैठ करके संवेदनशील डेटा को हासिल कर लिया। इस तरह की वल्‍नरबिलिटी को फाइल ट्रांसफर के जरिए कंपनियों के सर्वर तक पहुंचा दिया जाता है। 
Advertisement

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, Name3L3ss नाम के कथित हैकिंग ग्रुप ने चोरी किए गए डेटा को BreachForums पर लीक किया। MOVEit Transfer का शिकार होने वाली एमेजॉन पहली कंपनी नहीं है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एचपी और एचएसबीसी जैसी कंपनियां भी इससे जूझ चुकी हैं। 

एमेजॉन के स्‍पोक्‍सपर्सन एडम मोंटगोमरी ने कहा है कि इस ब्रीच की वजह से एमेजॉन के मुख्य सिस्टमों जैसे- एमेजॉन और AWS सिस्टम पर कोई असर नहीं हुआ है। कंपनी के अनुसार साइबर हमलावरों तक सिर्फ कामकाज से जुड़ीं कॉन्‍टैक्‍ट डिटेल्‍स पहुंच पाईं। यानी एमेजॉन कर्मचारियों के ऑफ‍िस ईमेल, डेस्‍क फोन नंबर और बिल्डिंग अड्रेस लीक हुए हैं। हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया है कि उसके कितने कर्मचारी इस डेटा ब्रीच का शिकार हुए हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  2. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  3. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  4. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  5. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  6. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  7. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  8. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  9. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
  10. iPhone को बिना छुए, Apple Maps पर एक्सीडेंट, सड़क पर काम या रुकावट को कैसे करें रिपोर्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.