88% भारतीय शादीशुदा लोगों ने माना स्‍मार्टफोन्‍स की वजह से टूट रहे ‘घर’!

लोग स्‍मार्टफोन्‍स की वजह से सामने आ रही परेशानी को स्‍वीकार कर रहे हैं और बदलने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 दिसंबर 2022 13:30 IST
ख़ास बातें
  • स्‍मार्टफोन्‍स के ज्‍यादा इस्‍तेमाल का दिख रहा असर
  • शादीशुदा जिंदग‍ियांं खराब हो रहीं
  • हालांकि लोग खुद को बदलना चाहते हैं

स्‍टडी कहती है कि स्‍मार्टफोन यूजर्स रोजाना औसतन 4.7 घंटे अपनी डिवाइस में ब‍िताते हैं। पति-पत्‍नी दोनों ही इतना समय स्‍मार्टफोन पर बिता रहे हैं।

स्‍मार्टफोन्‍स, लोगों की शादीशुदा जिंदगी को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे, एक स्‍टडी में यह जानकारी सामने आई है। स्मार्टफोन मेकर वीवो (Vivo) ने एक स्‍टडी में कहा है कि जब से स्मार्टफोन रोजाना की जिंदगी का जरूरी हिस्सा बना है, इसके बेतहाशा इस्तेमाल से शादीशुदा लोगों के रिश्ते खराब हो रहे हैं। साइबर मीडिया की स्‍टडी ‘स्मार्टफोन और मानवीय संबंधों पर उनका असर 2022' (Smartphones and their impact on human relationships 2022)
में 67 फीसदी लोगों ने यह माना क‍ि वो अपने लाइफ पार्टनर के साथ समय बिताने के दौरान भी फोन देखने में बिजी रहते हैं। लगभग 89 फीसदी ने कहा कि पार्टनर के साथ बातचीत में वह उन्‍हें कम टाइम दे पाए, जबकि ज्‍यादा टाइम दे सकते थे।
Advertisement

स्‍टडी में शामिल लोगों ने माना कि आमने-सामने की बात ज्‍यादा अच्‍छी होती है, लेकिन उनके पास कम टाइम होता है। स्‍टडी में शामिल 84 फीसदी लोगों ने कहा कि वो अपने पार्टनर के साथ ज्‍यादा टाइम गुजारना चाहते हैं। 88 फीसदी लोगों ने माना कि स्मार्टफोन के ज्‍यादा इस्तेमाल का असर उनके लाइफ पार्टनर के साथ रिश्‍ते पर हो रहा है। लोग स्‍मार्टफोन्‍स की वजह से सामने आ रही परेशानी को स्‍वीकार कर रहे हैं और बदलने के लिए तैयार हैं। 

स्‍टडी कहती है कि स्‍मार्टफोन यूजर्स रोजाना औसतन 4.7 घंटे अपनी डिवाइस में ब‍िताते हैं। पति-पत्‍नी दोनों ही इतना समय स्‍मार्टफोन पर बिता रहे हैं। 73 फीसदी लोगों ने बताया कि उनके पार्टनर को यह शिकायत रहती है कि वह उनके साथ टाइम बिताने के बजाए अपने स्‍मार्टफोन में ही बिजी रहते हैं। 
Advertisement

स्‍टडी कई पहलुओं पर भी रोशनी डालती है। मसलन- स्‍मार्टफोन पर टाइम बिता रहे 70 फीसदी लोग तब चिढ़ जाते हैं, जब फोन देखते समय उनका पार्टनर कुछ कहने की कोशिश करता है। 66 फीसदी लोगों ने यह महसूस किया कि स्‍मार्टफोन के बहुत ज्‍यादा इस्‍तेमाल के कारण पार्टनर के साथ उनका रिलेशन कमजोर हुआ है। 

यह स्‍टडी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु, अहमदाबाद और पुणे में 1,000 लोगों पर की गई। इस बारे में वीवो इंडिया के सीनियर अधिकारी योगेंद्र श्रीरामुला ने कहा कि आजकल की लाइफ में स्‍मार्टफोन की अहम‍ियत है, लेकिन यूजर्स को इसके बहुत ज्‍यादा इस्‍तेमाल को लेकर अलर्ट रहना चाहिए। 
Advertisement

स्‍टडी बताती है कि 89 फीसदी लोगों के पास जैसे ही खाली समय होता है, वह स्‍मार्टफोन चलाना चाहते हैं। 88 फीसदी लोगों ने कहा कि वह अपना खाली टाइम फोन पर बिताते हैं, जो उनके व्‍यवहार का हिस्‍सा बन गया है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.