Online Accounts Leaked : भारत में 3 महीनों में 1.71 करोड़ ऑनलाइन अकाउंट हैक

Online Accounts Leaked : अमेरिका में 90 मिलियन से ज्‍यादा अकाउंट्स को टार्गेट किया गया, जो भारत से ज्‍यादा है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 29 मई 2024 17:42 IST
ख़ास बातें
  • ग्‍लोबल साइबरसिक्‍योरिटी कंपनी सर्फशार्क की रिपोर्ट
  • करीब पौने दो करोड़ अकाउंट्स 3 महीनों में हुए ब्रीच
  • यूजर्स की गोपनीय जानकारियां लीक होने का खतरा बढ़ा

रिपोर्ट इशारा करती है कि भारत में ऑनलाइन अकाउंट्स के लीक होने की संख्‍या तेजी से बढ़ी है।

Online Accounts Leaked : भारत के इंटरनेट यूजर्स को संभलने की जरूरत है! ग्‍लोबल साइबरसिक्‍योरिटी (cybersecurity) कंपनी सर्फशार्क (Surfshark) की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 2024 की पहली तिमाही यानी जनवरी से मार्च के बीच भारत में कुल 17.1 मिलियन (1 करोड़ 71 लाख) ऑनलाइन अकाउंट्स में सेंध लगाई गई। इसकी तुलना 2023 की आखिरी तिमाही अक्‍टूबर-दिसंबर से करें तो अकाउंट्स में ब्रीच की संख्‍या 6 से बढ़कर 132 प्रति मिनट हो गई है। इस दौरान अमेरिका में 90 मिलियन से ज्‍यादा अकाउंट्स को टार्गेट किया गया, जो भारत से ज्‍यादा है। रिपोर्ट साफतौर पर इशारा करती है कि भारत में ऑनलाइन अकाउंट्स के लीक होने की संख्‍या तेजी से बढ़ी है। (Online accounts hacked in india) 

न्‍यूज18 की रिपोर्ट के अनुसार, सर्फशार्क का एनालिसिस कहता है कि साल 2004 के बाद से भारत दुनिया का आठवां सबसे बड़ा देश है, जहां सबसे ज्‍यादा ऑनलाइन अकाउंट्स में सेंध लगी है। 19 साल में कुल 320.5 मिलियन अकाउंट्स लीक हुए हैं। भारत के मुकाबले अमेरिका में 3 अरब अकाउंट्स, रूस में 2.4 अरब अकाउंट्स, चीन में 1.1 अरब अकाउंट्स, फ्रांस में 521.6 मिलियन अकाउंट्स, जर्मनी में 486.7 मिलियन अकाउंट्स, ब्राजील में 354.2 मिलियन अकाउंट्स और यूके में 321.9 मिलियन ऑनलाइन अकाउंट्स में सेंध लगी है। 
Advertisement

एनालिसिस कहता है कि जो 320.5 मिलियन ऑनलाइन अकाउंट्स हैक किए गए, उनमें 88 मिलियन यूनिक ई-मेल अड्रेस हैं। औसत रूप से हरेक ई-मेल अड्रेस के साथ 3.8 और पर्सनल रिकॉर्ड लीक हो जाते हैं। इन अकाउंट्स के साथ-साथ 162 मिलियन पासवर्ड भी लीक हो गए, जिससे यूजर्स के अकाउंट पर कब्‍जा होने का खतरा बढ़ जाता है। इससे यूजर्स के साथ दूसरे तरह के साइबर क्राइम का जोखिम भी तेज होता है। 

जनवरी से मार्च के आंकड़े बताते हैं कि भारत में बांग्‍लादेश के मुकाबले ज्‍यादा ऑनलाइन अकाउंट्स हैक किए गए हैं। हालांकि चीन इस मामले में हमसे आगे है। आमतौर पर इस तरह की सेंध के कारण यूजर्स की गोपनीय जानकारियां लीक हो जाती हैं साथ ही उनका नाम, अड्रेस, फोन नंबर, ई-मेल और कस्‍टमर आईडी जैसी जरूरी जानकारियां भी साइबर हमलावरों के हाथ लग जाती हैं।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  3. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  6. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  7. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  8. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भारः NPCI
#ताज़ा ख़बरें
  1. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  2. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  3. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  4. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  6. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  7. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  8. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  9. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  10. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.