160km रेंज के साथ Okinawa Okhi 90 ई-स्कूटर लॉन्‍च, जानें कीमत

कंपनी की मानें तो Okhi 90 एक घंटे में जीरो से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। हालांकि बैटरी को पूरी तरह से फुल होने में लगभग चार घंटे लगते हैं।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 25 मार्च 2022 15:03 IST
ख़ास बातें
  • Okhi 90 में कॉम्पैक्ट फ्रंट कुशन और 16 इंच के टायरों की जोड़ी है।
  • इसमें LED स्क्रीन है, लेकिन कलर डिजिटल इंस्ट्रूमेंट का विकल्‍प भी है
  • Okinawa Connect app के जरिए भी कई फीचर एक्‍सेस किए जा सकते हैं

Okinawa Connect app के जरिए यूजर स्कूटर के कई फीचर्स को एक्‍सेस कर सकते हैं।

इलेक्ट्रिक व्‍हीकल सेगमेंट इंडिया में भी कस्‍टमर्स का चहेता बनता जा रहा है। ट्रेडिशनल ब्रैंड के मुकाबले यहां नए-नए ‘नाम' अपने प्रोडक्‍ट पेश करके मार्केट को और शानदार बना रहे हैं। इसी कड़ी में इंडियन इलेक्ट्रिक स्कूटर मैन्‍युफैक्‍चरर ओकिनावा (Okinawa) ने अपने लेटेस्‍ट इलेक्ट्रिक स्कूटर को अनवील किया है। इसका नाम है- ‘Okinawa Okhi 90 ई-स्कूटर'। यह लगभग 1.22 लाख रुपये कीमत में यूजर्स को कई बेहतरीन फीचर ऑफर करता है। तो चलिए फटाफट से इस ई-स्‍कूटर की खूबियां जान लेते हैं।   

‘Okinawa Okhi 90 ई-स्कूटर' को लेकर मार्केट में काफी समय से अटकलें थीं। इससे जुड़े कई लीक्‍स भी सामने आए थे, जिनमें दावा किया गया था कि इस ई-स्‍कूटर की रेंज 200 किलोमीटर होगी। बहरहाल, अब जब यह ई-स्‍कूटर पेश हो गया है, तो पता चलता है कि Okhi 90 की मैक्‍सिमम रेंज 160 किलोमीटर है। इस हिसाब से भी यह प्रभावित करने वाला फीचर है। 
‘Okinawa Okhi 90 ई-स्कूटर' में 3.6 kWh की रिमूवेबल बैटरी फ‍िट की गई है। यह 5 bhp की पीक पावर वाली इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देती है। यह सेटअप काफी बेहतर है और इस वजह से ई-स्‍कूटर सिर्फ 10 सेकंड में 90 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्‍पीड तक पहुंच सकता है। एक बार चार्ज करने पर यह 160 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है। 

इस ई-स्‍कूटर की चार्जिंग स्‍पीड काफी बेहतर है। कंपनी की मानें तो Okhi 90 एक घंटे में जीरो से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। हालांकि बैटरी को पूरी तरह से फुल होने में लगभग चार घंटे लगते हैं।
Advertisement

Okhi 90 में कॉम्पैक्ट फ्रंट कुशन और 16 इंच के टायरों की जोड़ी है। इसका फ्रंट कर्वी है, जिसमें LED DRL व टर्न सिग्नल, क्रोम ट्रिम, क्रोम ट्रिम के साथ LED हेडलैम्प जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, एल्यूमीनियम लीवर, क्रोम रियरव्यू ग्लास, एक वाइड स्टेप-अप सीट, साइड पैनल के लिए क्रोम ट्रिम, LED टेललाइट भी दी गई है। 

इस ई-स्‍कूटर में LED स्क्रीन है, लेकिन कस्‍टमर्स को कलर डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर का ऑप्‍शन भी मिलता है। इस इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में बैटरी वोल्टेज की जानकारी, स्‍पीड, तय की गई दूरी जैसे जरूरी राइडिंग पैरामीटर दिखाई देते हैं। ई-स्कूटर में की-लेस रिमोट, रीजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम, बूट लाइट, USB पोर्ट, ऑटोमैटिक की-लॉकिंग सिस्टम, पार्किंग मोड जैसी खूबियां भी हैं साथ ही इको और स्पोर्ट्स राइडिंग मोड दिए गए हैं। 
Advertisement

यूजर्स- Okinawa Connect app के जरिए स्कूटर के कई फीचर्स को एक्‍सेस कर सकते हैं। इनमें जियो-फेंसिंग, व्हीकल लोकेशन और नेविगेशन, ट्रिप हिस्ट्री, स्पीडिंग अलर्ट, SOS अलर्ट, कर्फ्यू अलर्ट, राइड डायग्नोस्टिक्स समेत कई फीचर्स शामिल हैं।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  5. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  6. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  5. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  7. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  8. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  10. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.