साल 2015 के सबसे 'खराब पासवर्ड' हैं ये, 123456 रहा सबसे आगे

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 जनवरी 2016 19:07 IST
स्प्लैशडेटा सॉफ्टवेयर ने साल 2015 के 'सबसे खराब पासवर्ड' की सूची जारी की है। लगातार तीसरे साल “123456” 25 'खराब पासवर्ड' की लिस्ट में सबसे ऊपर रहा है। दूसरे पायदान पर "password" है और यह भी लगातार तीन साल से इस स्थान पर बरकरार है।

स्प्लैशडेटा की सूची के मुताबिक, “12345678” तीसरा सबसे खराब पासवर्ड है। पिछले साल यह चौथे स्थान पर था। चौथे और पांचवें पायदान पर क्रमशः “qwerty” और “12345” हैं। “123456789” ने एक बार फिर छठा स्थान हासिल किया है।
Advertisement

स्प्लैशडेटा की सूची में शामिल होने वाले खराब पासवर्ड में “football”, “baseball”, “welcome”, “dragon”, "master", "monkey" और "passw0rd'' भी हैं। “starwars” भी 2015 के सबसे खराब पासवर्ड की सूची में जगह बनाने में कामयाब रहा है।

नए डेटा से यह तो साफ है कि कीबोर्ड पर आसान पैटर्न वाले पासवर्ड बेहद ही लोकप्रिय हैं, चाहे वे कितने भी कमज़ोर ही क्यों ना हों।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि स्प्लैशडेटा की सूची में 2015 में लीक हुए पासवर्ड के डेटा को भी शामिल किया गया है। नए डेटा से यह भी खुलासा हुआ है कि लोग अब भी कमज़ोर पासवर्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं जिनमें मात्र चार कैरेक्टर हैं। ज्यादातर मौकों पर सिर्फ अंक का ही इस्तेमाल किया जाता है। खराब पासवर्ड की सूची में "letmein", "login", "princess" और "solo" जैसे शब्द भी शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  5. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  2. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  3. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  4. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  9. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  10. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.