लड़के ने गेम के लिए नहीं दिया मोबाइल, तो दोस्तों ने ले ली जान ...

अगली सुबह लड़के का शव नदी के किनारे से बरामद किया गया।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2022 19:54 IST
ख़ास बातें
  • लड़के के दोस्तों ने की पत्थरों से पीट पीटकर दोस्त की हत्या।
  • पुलिस ने बताया कि यह घटना मासीपुट गांव में हुई।
  • अगली सुबह लड़के का शव नदी के किनारे से बरामद किया गया।

कोरापुट डिस्ट्रिक्ट में रहने वाले एक 12 साल के लड़के को अपने दोस्तों को मोबाइल फोन न देना जान से महंगा पड़ गया। 

ओडिशा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मोबाइल गेम खेलने के लिए फोन न देने पर 7वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक लड़के की उसी के दोस्तों ने हत्या कर दी और उसके शव को नदी के किनारे फेंक आए। कथित घटना ओडिशा के कोरापुट जिले की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोरापुट डिस्ट्रिक्ट में रहने वाले एक 12 साल के लड़के को अपने दोस्तों को मोबाइल फोन न देना जान से महंगा पड़ गया। 

लड़के ने दोस्तों को फोन पर वीडियो गेम खेलने से मना कर दिया। इस बात को लेकर उनमें झगड़ा हो गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना मासीपुट गांव में हुई। तीनों लड़के स्कूल के पास में वीडियो गेम खेल रहे थे। लड़के ने अपने साथी मित्रों को फोन पर गेम खेलने देने से मना कर दिया और उन तीनों में झगड़ा हो गया। उसके दोनों दोस्तों ने पत्थरों से पीट पीटकर उसकी हत्या कर दी। इस घटना के बाद उन्होंने मृतक के शव को कोलाब नदी के किनारे डालकर छोड़ दिया। 

पुलिस को घटना की सूचना अगली सुबह मिली। अगली सुबह लड़के का शव नदी के किनारे से बरामद किया गया। परिजनों को बुलाया गया और लड़के के पिता ने शव की पहचान की। दरअसल, लड़के के पिता ने पहले दिन ही पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी थी। पुलिस ने बताया कि लड़का अनूसूचित जनजाति से संबंध रखता था, इसलिए संबंधित धाराओं में भी केस दर्ज किया गया। एडिशनल पुलिस कमिश्नर उत्कल केसरी दास ने कहा कि लड़के ही हत्या की घटना में शामिल दोनों लड़कों को कस्टडी में ले लिया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

मोबाइल फोन के बढ़ते चलन के कारण आजकल हर किसी शख्स के हाथ में स्मार्टफोन है। बच्चों से लेकर जवानों और बुजुर्गों तक को इसको लत लग चुकी है। स्कूल जाने वाले छात्र इसकी लत के सबसे ज्यादा शिकार हैं और आए दिन मोबाइल गेम के कारण होने वाली घटनाएं सामने आती रहती हैं। पिछले कई सालों में मोबाइल गेम की लत के कारण कई बच्चों के आत्महत्या करने के मामले भी सामने आ चुके हैं। बच्चों के मां-बाप और शुभचिंतकों को इसे गंभीरता से लेना चाहिए और फोन की लत से छुड़ाने के प्रयास किए जाने चाहिएँ।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. PAN Card Update: 1 अप्रैल से बदल रहे पैन कार्ड नियम, जान लें, कहीं हो न परेशानी
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज CoinDCX के फाउंडर्स के खिलाफ फ्रॉड का मामला हुआ खारिज, नहीं मिला कोई सबूत
  2. सिंगल चार्ज में 42 घंटे चलने वाले वायरलेस हेडफोन Unix ने किए लॉन्च, जानें कीमत
  3. IPL की शुरुआत से पहले विदेशी गैर कानूनी गेमिंग ऐप्स का फैला नेटवर्क
  4. 22W चार्जिंग के साथ Ubon ने थ्री-इन-वन चार्जिंग स्टेशन किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. Samsung Galaxy A57 5G के साथ नया नवेला Exynos 1680 चिप लॉन्च, दमदार AI और कैमरा परफॉर्मेंस!
  6. अब फोटो से वीडियो बनाएगा Snapchat, AI Clips फीचर लॉन्च, ऐसे करें यूज
  7. Instagram ने जोड़े दो कमाल के फीचर! रील देखने वालों की मौज
  8. Samsung ने भारत में लॉन्च किए Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G, जानें कीमत
  9. Vivo T5 Pro में मिल सकती है 9,020mAh की बैटरी, जल्द होगा भारत में लॉन्च
  10. अब घर बैठे देखें Avatar: Fire and Ash, डेट और OTT प्लेटफॉर्म दोनों कन्फर्म
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.