इस ऑप्शन को ऑन करने के बाद आपके WhatsApp पर लग जाएगी डबल सिक्योरिटी! जानें यह ट्रिक

आप Account के अंदर Two-step verification ऑप्शन पर वापस जाकर इसे डिसेबल कर सकते हैं या PIN बदल सकते हैं। इसके अलावा, आसानी से अंदाजा लगा सकने वाले PIN को डालने से बचें, जैसे दो से ज्यादा दोहराने वाले नंबर, आपकी बर्थ डेट आदि।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2024 18:19 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp पर two-step verification फीचर देता है
  • इसे इनेबल करने पर WhatsApp पर एक PIN लग जाता है
  • PIN के बिना कोई आपके अकाउंट पर नहीं हासिल कर सकता अनधिकृत एक्सेस

मैसेजिंग प्लेटफॉर्म अपने यूजर को सिक्योरिटी की एक एक्स्ट्रा लेयर देता है।

WhatsApp हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। अपनों से बातचीत, ऑफिशियल वर्क, मीडिया या फाइल शेयरिंग, सोसाइटी या फैमिली ग्रुप में हर पल की खबरें शेयर करना, व्हाट्सऐप का इस्तेमाल कहां नहीं होता है। इस साल जून तक व्हाट्सऐप के पास 300 करोड़ से ज्यादा का यूजर बेस था। ऐसे में हमारे लिए इस प्लेटफॉर्म पर अपनी निजी जानकारियों को सेफ रखना सबसे जरूरी हो जाता है। आपके व्हाट्सऐप पर किसी बाहरी व्यक्ति को एक्सेस मिलने का मतलब आपके परिवार या अपनों से की गई चैट, आपकी मीडिया फाइल्स या कई अहम ऑफिशियल चैट्स का लीक होना है।

यूं तो व्हाट्सऐप को OTP के बिना सेटअप नहीं किया जा सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि Meta के स्वामित्व वाला मैसेजिंग प्लेटफॉर्म अपने यूजर को सिक्योरिटी की एक एक्स्ट्रा लेयर देता है। हम टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (two-factor authentication) की बात कर रहे हैं, जिसमें प्लेटफॉर्म के दावे अनुसार, आपके अकाउंट पर किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा अनधिकृत एक्सेस हासिल करना असंभव होगा। टू-स्टेप वैरिफिकेशन आपके अकाउंट तक एक्सेस के लिए आपके एक स्पेशल PIN जोड़ता है। यह हैकर्स को आपके व्हाट्सऐप पर एक्सेस प्राप्त करने से रोकने का एक आसान लेकिन प्रभावी तरीका है, भले ही उनके पास आपका सिम कार्ड हो।

इस गाइड में हम आपको टू-स्टेप वैरिफिकेशन को इनेबल और मैनेज करने के स्टेप्स के बारे में बताएंगे, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि आपकी चैट, मीडिया और निजी डिटेल्स निजी और सुरक्षित रहें।
  • सबसे पहले WhatsApp खोलें।
  • अब ऊपर राइट कॉर्नर पर मौजूद तीन डॉट मेन्यू (Android डिवाइस पर) या iOS पर नीचे राइट कॉर्नर पर मौजूद Settings आइकन पर टैप करें।
  • अब Account पर जाएं और Two-Step Verification ऑप्शन को चुनें।
  • यहां आपको Turn on पर टैप करना होगा।
  • WhatsApp आपसे एक 6 डिजिट PIN सेट करने के लिए कहेगा। यहां आपको एक ऐसा पिन सेट करना है, जो आपको हमेशा याद रहे।
  • अब WhatsApp आपसे एक रिकवरी ईमेल जोड़ने के लिए कहेगा। आप इस ऑप्शन को स्किप भी कर सकते हैं, लेकिन ईमेल सबमिट करना समझदारी होगी, क्योंकि यदि आप पिन भूल भी जाएं, तो आप उसे ईमेल के जरिए रिकवर कर सकते हैं।
  • पिन और ईमेल सेट करने के बाद आपके WhatsApp पर two-step verification इनेबल हो जाएगा।

बता दें कि आप Account के अंदर Two-step verification ऑप्शन पर वापस जाकर इसे डिसेबल कर सकते हैं या PIN बदल सकते हैं। इसके अलावा, आसानी से अंदाजा लगा सकने वाले PIN को डालने से बचें, जैसे दो से ज्यादा दोहराने वाले नंबर, आपकी बर्थ डेट आदि। अपना सेट किया गया PIN किसी के साथ शेयर न करें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.