WhatsApp को मिला वीडियो कॉल के लिए लो लाइट मोड, ऐसे कर सकते हैं फीचर का इस्तेमाल

लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp में वीडियो कॉल के लिए एक लो लाइट मोड वाला मोड मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 अक्टूबर 2024 13:26 IST
ख़ास बातें
  • सबसे पहले आपको अपने फोन पर वॉट्सऐप खोलना है।
  • उसके बाद किसी यूजर से वीडियो कॉल कनेक्ट करना है।
  • वीडियो कॉल के दौरान ऊपरी दाएं कॉर्नर पर बल्ब लोगो पर टैप करना है।

WhatsApp ने हालिया अपडेट में फिल्टर और बैकग्राउंड ऐड करने की सुविधा दी थी।

Photo Credit: Pexels/Anton

लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp में एक लो लाइट मोड वाला मोड मिल रहा है जो यूजर्स को लो लाइट कंडीशन में वीडियो कॉल अटैंड करने में मदद कर सकता है। यह फीचर हाल ही में आए वॉट्सऐप अपडेट का हिस्सा था जिसमें वीडियो कॉल में फिल्टर और बैकग्राउंड ऐड करने की सुविधा दी गई थी। WhatsApp पर लो लाइट मोड को चालू करने से यूजर्स को लो लाइट कंडीशन में कॉल करते हुए बेहतर वीडियो क्वालिटी मिल सकती है, साथ ही इमेज कम फटी हुई हो सकती है। आइए WhatsApp के इस नए फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं।


WhatsApp पर लो लाइट मोड कैसे करें इस्तेमाल


वॉट्सऐप पर लो लाइट मोड इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को वीडियो कॉल के दौरान बल्ब लोगो पर टैप करना होगा। नया फीचर एप्लिकेशन के आईओएस और एंड्रॉइड दोनों वर्जन पर उपलब्ध है लेकिन अभी तक वेब ऐप पर नहीं आया है। 


वॉट्सऐप पर लो लाइट मोड को चालू करने के लिए स्टेप-बाय स्टेप प्रोसेस:  


सबसे पहले आपको अपने फोन पर वॉट्सऐप खोलना है।
Advertisement
 

उसके बाद किसी यूजर से वीडियो कॉल कनेक्ट करना है।
 

वीडियो कॉल के दौरान ऊपरी दाएं कॉर्नर पर बल्ब लोगो पर टैप करना है।
Advertisement
 

अगर आपको यह उचित नहीं लगता है तो लो लाइट मोड को ऑफ कर सकते हैं।
 


WhatsApp यूजर्स को चैट थीम कस्टमाइज करने की सुविधा: 


Advertisement
WhatsApp ने हाल ही में एक नया अपडेट भी जारी किया था जो यूजर्स को चैट थीम के साथ अपनी कन्वर्सेशन को पर्सनलाइज करने की सुविधा देता है। WABetaInfo के अनुसार, नया कस्टम चैट थीम फीचर चुनिंदा बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है, जो एंड्रॉइड के लिए वॉट्सऐप वर्जन 2.24.21.34 और iOS के लिए वर्जन 24.20.71 से शुरू होता है। Google प्ले बीटा प्रोग्राम में एनरोल्ड वॉट्सऐप यूजर्स को 22 अलग-अलग थीम तक एक्सेस मिलेगा, जिनमें से प्रत्येक में 20 कलर वेरिएशन होंगे। इन कस्टमाइजेशन में चैट बैकग्राउंड और कन्वर्सेशन के कलर दोनों को एडजेस्ट करने के ऑप्शन शामिल हो सकते हैं।

नया चैट थीम सेटिंग पेज पर्सनलाइजेशन ऑप्शन का विस्तार करेगा। यूजर्स सभी कन्वर्सेशन के लिए एक यूनिवर्सल थीम लागू करने या खास चैट के लिए अलग-अलग थीम सेट कर पाएंगे जो फ्लेक्सिबलिटी का एक नया लेवल प्रदान करेगा। खासतौर पर थीम केवल उसी यूजर को नजर आएगी, जिसने उन्हें लागू किया है, जिससे दोनों पार्टी के लिए प्राइवेसी सुनिश्चित होगी।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, Low Light Mode, Video Calls, Whatsapp Feature, Meta

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  11. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.