मोबाइल चोरी होने पर तुरंत लें ये 5 एक्शन! नहीं होगा नुकसान

स्मार्टफोन चोरी हो जाने पर आपको तुरंत कुछ ऐसे कदम उठाने चाहिएं जिससे आपको किसी भी तरह का निजी नुकसान न हो।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 फरवरी 2026 16:28 IST
ख़ास बातें
  • सबसे पहला काम आपको अपने फोन का सिम कार्ड ब्लॉक करना चाहिए।
  • आपको नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर इसकी सूचना देनी चाहिए।
  • CEIR वेबसाइट पर जाकर सबसे पहले फोन को ब्लॉक करवा दें।

स्मार्टफोन चोरी हो जाने पर आपको तुरंत कुछ जरुरी स्टेप्स उठाने की आवश्यकता होती है।

Photo Credit: iStock

स्मार्टफोन चोरी हो जाना कई बार किसी सदमे से कम नहीं लगता है। स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम डिवाइस बन चुका है जिसमें हमारा सोशल मीडिया, हमारे करीबियों, दोस्तों, रिश्तेदारों के फोन नम्बर, बैंक डिटेल्स, डिजिटल पेमेंट्स और पता नहीं कितनी ही जरूरी चीजें होती हैं। ऐसे में स्मार्टफोन का खो जाना या चोरी हो जाना बहुत बड़ी और गंभीर समस्या पैदा कर सकता है। आपका डेटा चोरी हो सकता है, सिम का गलत इस्तेमाल हो सकता है, मेहनत की कमाई मिनटों में लूटी जा सकती है। 

स्मार्टफोन चोरी (Smartphone lost) हो जाने पर आपको तुरंत कुछ ऐसे कदम उठाने चाहिएं जिससे आपको किसी भी तरह का निजी नुकसान न हो। यहां पर हम आपको बता रहे हैं कि किसी वजह से आपका स्मार्टफोन गुम हो जाए, चोरी कर लिया जाए तो सबसे जरूरी काम कौन से हैं जो आपको तुरंत करने हैं। 

Advertisement

SIM ब्लॉक

सबसे पहला काम आपको अपने फोन का सिम कार्ड ब्लॉक करना चाहिए। भारत में प्रमुख ऑपरेटर्स जैसे Jio, Airtel, Vi के कस्टमर नम्बर कॉल करके, या ऑनलाइन वेबसाइट पर जाकर आप सिम ब्लॉक करवा सकते हैं। Jio के लिए आप 198 पर कॉल करके सिम ब्लॉक करवा सकते हैं। जबकि Airtel के लिए 121 पर कॉल कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने घर-परिवार के सदस्य का दूसरा फोन, या अपने किसी दोस्त के फोन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। 

फोन चोरी की पुलिस में शिकायत

फोन चोरी होते ही तुरंत आपको नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर इसकी सूचना देनी चाहिए। आप ऑनलाइन वेबसाइट पर जाकर इसकी FIR दर्ज करवा सकते हैं। कॉपी अपने पास रख लें। 

Advertisement

CEIR वेबसाइट पर फोन करें ब्लॉक

सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (CEIR) वेबसाइट (लिंक)पर जाकर नाम, पता, फोन डिटेल्स, IMEI नम्बर भरें और फोन को ब्लॉक करवा दें। ऐसा करते ही आपका चोरी हुआ फोन किसी अन्य सिम के साथ काम नहीं करेगा।

फोन खोजने का सबसे तेज तरीका

फोन खोजने के लिए Google का एंड्रॉयड फाइंड फीचर आता है। iPhone के लिए iCloud का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां से अपना सारा डेटा डिलीट कर सकते हैं और फोन की लोकेशन भी ट्रैक कर सकते हैं। 

Advertisement

बैंक, यूपीआई सर्विसेज बंद करवा दें

फोन खो जाने, या चोरी हो जाने की स्थिति में अपने बैंक को सूचित करें। साथ ही यूपीआई जैसे Paytm, GPay, PhonePe आईडी को ब्लॉक करवा दें। फोन में लॉगिन सभी महत्वपूर्ण अकाउंट्स (Gmail, Instagram, Facebook) के पासवर्ड तुरंत बदलें। 

उपरोक्त स्टेप्स अपनाकर आप अपने खोए हुए मोबाइल फोन से किसी भी तरह का नुकसान होने से बचा सकते हैं। 

Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.