दुनिया के किसी भी देश के TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें फोन पर लाइव

आप एक ही जगह पर भारत समेत अमेरिका, रूस, जापान या पाकिस्तान जैसे दुनिया के किसी भी देशों के लाइव टीवी चैनल देख सकते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 अक्टूबर 2025 11:45 IST
ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन या लैपटॉप पर आसानी से दुनिया भर के टीवी चैनल देख सकते हैं।
  • TV Garden की वेबसाइट पर ऑनलाइन टीवी चैनल देखने की सुविधा मिलती है।
  • TV Garden फ्री में ऑनलाइन टीवी चैनल देखने का मौका देता है।

ऑनलाइन लाइव टीवी चैनल देखे जा सकते हैं।

Photo Credit: Unsplash/Jonas Leupe

आप एक ही जगह पर भारत समेत अमेरिका, रूस, जापान या पाकिस्तान जैसे दुनिया के किसी भी देशों के लाइव टीवी चैनल देख सकते हैं। जी हां इसके लिए आपको अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स या ऐप्स पर जाने की जरूरत नहीं होगी। आज हम आपको एक ऐसे प्लेटफॉर्म के बारे में बता रहे हैं, जिससे आप अपने स्मार्टफोन या लैपटॉप पर सिर्फ एक ही क्लिक में आसानी से दुनिया के किसी भी देश के स्पोर्ट्स, न्यूज, कार्टून या मनोरंजन के लाइव टीवी चैनल देख सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि यहां लाइव टीवी देखना बिलकुल फ्री है। आइए दुनिया के लाइव टीवी चैनल फ्री में देखने के बारे में विस्तार से जानते हैं।

दुनिया में किसी भी देश के लाइव टीवी चैनल कैसे देखें:

सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन या लैपटॉप में गूगल पर जाकर TV Garden टाइप करके सर्च करना है, यहां पर ग्लोबल और स्थानीय लाइव टीवी चैनल फ्री में ऑनलाइन देखने की सुविधा मिलती है।

अब आपके सामने TV Garden की वेबसाइट खुल जाएगी, जिस पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर नए विकल्प सामने नजर आएंगे।

TV Garden पर क्लिक करने के बाद आप ग्लोब के आइकन को मूव करके उस देश का चयन कर सकते हैं, जहां के लाइव टीवी चैनल आप देखना चाहते हैं। इसके अलावा आप साइड में दिए गए सर्च बार में सिलेक्ट कंट्री से भी अपनी पसंद के देश का चयन कर सकते हैं।

Advertisement

आप जिस देश के लाइव टीवी चैनल देखना चाहते हैं, उसका चयन करने के बाद आपको उस चैनल का चयन करना होगा, जिसका कंटेंट आप देखना चाहते हैं।

किसी भी चैनल के नाम के आगे उसकी भाषा के बारे में भी लिखा हुआ है, जिससे आप जिन भाषाओं का ज्ञान रखते हैं, उन्हें टीवी चैनल को देख पाएंगे।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  2. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  4. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  5. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  6. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  7. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  8. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  9. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  10. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.