घर के बाहर कूड़े का ढेर लगा है या गंदे हैं सार्वजिक शौचालय तो इस सरकारी ऐप पर करें रिपोर्ट, जल्द मिलेगा समाधान

अपने घर के साथ-साथ शहर और देश को साफ रखने की जिम्मेदारी सरकार के साथ-साथ नागरिकों की भी है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 अगस्त 2025 06:28 IST
ख़ास बातें
  • Swachhata ऐप को Swachhata-MoHUA App के नाम से भी जाना जाता है।
  • Swachhata-MoHUA ऐप स्वच्छ भारत मिशन के तहत तैयार किया गया था।
  • Swachhata-MoHUA ऐप सफाई के मुद्दों की शिकायत करने की सुविधा देती है।

Photo Credit: Unsplash/Pop & Zebra

अपने घर के साथ-साथ शहर और देश को साफ रखने की जिम्मेदारी सरकार के साथ-साथ नागरिकों की भी है। आपको कभी भी बाहर खुले में कूड़ा नहीं फेंकना चाहिए सिर्फ कूड़ेदान में भी कचरा डालना चाहिए। अगर आपको बाहर कहीं पर कूड़ा नजर आता है या गंदगी नजर आती है तो सिर्फ मुंह मोड़कर आगे न निकल जाएं बल्कि साफ करने के लिए शिकायत कर सकते हैं। आपको खुद साफ करने की भी जरूरत नहीं है, सिर्फ सरकार की स्वच्छता ऐप  Swachhata-MoHUA App पर इसकी शिकायत कर सकते हैं और जल्द ही वहां से कूड़ा साफ हो जाएगा। आइए इस ऐप के बारे में जानते हैं और जानते हैं कि यह कैसे काम करती है।

Swachhata ऐप को Swachhata-MoHUA App के नाम से भी जाना जाता है। इस ऐप को स्वच्छ भारत मिशन के तहत तैयार किया गया था जो कि एक मोबाइल और वेब बेस्ड शिकायत प्लेटफॉर्म है। आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने Swachhata-MoHUA ऐप को पेश किया गया था। यह ऐप भारत में स्वच्छता और सफाई के मुद्दों की शिकायत करने और उन्हें ट्रैक करने की सुविधा देती है। यह ऐप नागरिकों को कचरा डंप या सार्वजनिक जगहों पर गंदगी जैसी नागरिक समस्याओं की रिपोर्ट करने की सुविधा देती है। इसमें नागरिकों को उस जगह की फोटो और जानकारी अपलोड करनी होती है, जिसके बाद 12 घंटे के अंदर समस्या का समाधान किया जाता है।

Swachhata-MoHUA App कैसे करें इस्तेमाल

  • सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से Swachhata-MoHUA App डाउनलोड करनी है।
  • ऐप इंस्टॉल होने के बाद अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है और फिर प्राप्त हुए ओटीपी को दर्ज करना है।
  • फिर आपको अपनी लोकेशन दर्ज करनी है, जिसे आप टाइप करके या करंट लोकेशन से सर्च करके दर्ज कर सकते हैं।
  • अब आप किसी समस्या जैसे कि ओवरफ्लो हो रहे कूड़ेदान, कूड़े के ढेर, मृत जानवर, ब्लॉक या गंदे सार्वजनिक शौचालय और खुले गटर की फोटो क्लिक करके अपलोड कर सकते हैं।
  • आप ऐप के जरिए शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिसमें सटीक लोकेशन के लिए जियोटैगिंग भी शामिल है।
  • इसके अलावा आप ऐप पर सार्वजनिक शौचालय को रेटिंग दे सकते हैं और सार्वजनिक शौचालय खोज भी सकते हैं।

Swachhata-MoHUA ऐप क्या है?

Swachhata-MoHUA ऐप को स्वच्छ भारत मिशन के तहत तैयार किया गया था जो कि एक मोबाइल बेस्ड शिकायत प्लेटफॉर्म है।

Advertisement

Swachhata-MoHUA App से क्या करते हैं?

Swachhata-MoHUA ऐप नागरिकों को कचरा डंप या सार्वजनिक जगहों पर गंदगी जैसी समस्याओं की रिपोर्ट करने की सुविधा देती है।

Swachhata-MoHUA App में शिकायत कैसे करते हैं?

Swachhata-MoHUA App में नागरिकों को कूड़े या गंदगी वाली जगह की फोटो और जानकारी अपलोड करनी होती है, जिसके बाद 12 घंटे के अंदर समस्या का समाधान किया जाता है।

Swachhata-MoHUA App के फायदे क्या हैं?

Swachhata-MoHUA ऐप पर सार्वजनिक शौचालय को रेटिंग दे सकते हैं और सार्वजनिक शौचालय खोज भी सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  3. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  4. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  9. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  10. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.