ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल

Google Wallet के जरिए यूजर्स रिटेलर वेबसाइट, कूरियर ऐप और ईमेल कन्फर्मेशन पर जाए बिना आसानी से अपना ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक कर सकते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 अगस्त 2026 16:21 IST
ख़ास बातें
  • यह फीचर Gmail से जानकारी लेकर Wallet ऐप में लाइव शिपिंग अपडेट दिखाता है।
  • यह फीचर Gmail से जानकारी लेकर Wallet ऐप में ऑर्डर की रिसिप्ट दिखाता है।
  • यह फीचर Gmail से जानकारी लेकर Wallet ऐप में ट्रैकिंग नंबर दिखाता है।

यूजर्स को यह कंफर्म करना होगा कि जरूरी Gmail सेटिंग ऑन है।

Photo Credit: Pexels/Abdulla Hafeez

Google Wallet के जरिए यूजर्स रिटेलर वेबसाइट, कूरियर ऐप और ईमेल कन्फर्मेशन पर जाए बिना आसानी से अपना ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक कर सकते हैं। यह फीचर Gmail से जानकारी लेकर Wallet ऐप में अपने-आप ऑर्डर की रिसिप्ट, ट्रैकिंग नंबर और लाइव शिपिंग अपडेट दिखाता है, जिससे यूजर्स को डिलीवरी को मॉनिटर करने के लिए एक ही जगह मिल जाती है। हालांकि, यह फीचर अभी सिर्फ अमेरिका में यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इसके लिए Gmail के स्मार्ट फीचर और पर्सनलाइजेशन और पैकेज ट्रैकिंग सेटिंग चालू करने की जरूरत होती है। जब एक बार यह परमिशन ऑन हो जाती है तो Google Wallet अपने-आप अपनी होम स्क्रीन पर आने वाली डिलीवरी दिखाता है और पैकेज ट्रैकिंग की जानकारी तक सीधा एक्सेस प्रदान करता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Google Wallet में ऑर्डर ट्रैकिंग कैसे करें ऑन

  • अगर आप इस फीचर का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो उससे पहले यूजर्स को यह कंफर्म करना होगा कि जरूरी Gmail सेटिंग ऑन है।
  • फिर आपको उसके बाद Gmail ऐप खोलना है।
  • सेटिंग में जाने के बाद आपको अपने गूगल अकाउंट का चयन करना है।
  • उसके बाद पैकेज ट्रैकिंग ऑन करना है।
  • स्मार्ट फीचर और पर्सनलाइजेशन ऑन करना है, जिससे गूगल Wallet Gmail से ऑर्डर की जानकारी ऐक्सेस कर पाए।
  • इन परमिशन के ऑन होने के बाद Google Wallet में किसी और सेटअप की जरूरत नहीं पड़ेगी।

कैसे चेक करें ऑनलाइन ऑर्डर

  • जब कोई ऑनलाइन ऑर्डर किया जाता है और उसका कन्फर्मेशन ईमेल Gmail में आता है तो Google Wallet अपने-आप डिलीवरी की जानकारी ऐड कर देता है। 
  • होम स्क्रीन पर आने वाली डिलीवरी देखने के लिए Google Wallet खोलना है।
  • ऑर्डर की रिरिप्ट, शिपिंग की जानकारी और डिलीवरी का मौजूदा स्टेटस देखने के लिए ऑर्डर पर टैप करना है।
  • ऑनलाइन ऑर्डर की पूरी हिस्ट्री देखने के लिए व्यू मोर का चयन करना है।
  • शिपमेंट के बारे में जानकारी पाने के लिए, कैरियर का ऑफिशियल ट्रैकिंग पेज खोलने के लिए ट्रैक पैके पर टैप करना है।

यह फीचर इस बात पर निर्भर करता है कि Google, Gmail में मौजूद ऑर्डर कन्फर्मेशन ईमेल को स्कैन करके ट्रैकिंग की जानकारी निकाले। जो यूजर स्मार्ट फीचर्स और पर्सनलाइजेशन या पैकेज ट्रैकिंग ऑन नहीं करते हैं तो उन्हें गूगल वॉलेट में डिलीवरी की जानकारी नहीं दिखेगी। अभी Google Wallet में ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैकिंग की सिर्फ अमेरिका के यूजर्स के लिए उपलब्ध है। Google ने यह नहीं बताया है कि यह सुविधा दूसरे इलाकों में कब उपलब्ध होगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.