Aadhaar में ऑनलाइन कैसे बदले एड्रेस, नहीं पड़ेगी सेंटर में जाने की जरूरत

आप घर बैटे अपने आधार कार्ड में एड्रेस को अपडेट कर सकते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 मई 2026 15:30 IST
ख़ास बातें
  • आधार कार्ड में एड्रेस घर बैठे ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं।
  • आधार में एड्रेस अपडेट के लिए स्टेबल इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए।
  • आधार में एड्रेस अपडेट के लिए जरूरती दस्तावेजों को साथ में रखना चाहिए।

Aadhaar का उपयोग पहचान प्रमाण के तौर पर होता है।

Photo Credit: Aadhaar

अगर आपने हाल ही में अपना घर बदला है तो जाहिर ही बात है कि अपने आधार कार्ड में भी एड्रेस बदलने का सोच रहे होंगे। वैसे तो आधार कार्ड में घर का एड्रेस बदलना बहुत उलझन भरा और समय लेने वाला लग सकता है। मगर अब आधार सेंटर पर जाना, लंबी लाइन में लगना और कागजी कार्रवाई करने के झंझट से छुटकारा मिल गया है। जी हां आमतौर पर इन सभी झंझटों के चलते लोग आधार में एड्रेस बदलवाने को टालते रहते थे। आज हम आपको आधार ऐप के जरिए घर बैठे अपने आधार कार्ड में एड्रेस बदलवाने की प्रक्रिया के बारे में बता रहे हैं। आप अपने स्मार्टफोन के जरिए अपना एड्रेस आधार कार्ड में आसानी से अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए कोई कागजी कार्रवाई करने की जरूरत भी नहीं है। आइए घर बैठे आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Aadhaar ऐप का उपयोग करके अपना एड्रेस कैसे करें अपडेट:

1. सबसे पहले आपको अपने एंड्रॉइड स्मार्टफोन या आईफोन के आधार पर आधार ऐप डाउनलोड करना है और इंस्टॉल करना है।

2. उसके बाद ऐप खोलना है और अपने आधार नंबर, रजिस्ट्रेशन मोबाइल नंबर और फेस आईडी का उपयोग करके रजिस्ट्रेशन करना है।

3. ऐप में लॉगिन करना है और सर्विस पर जाना है और एड्रेस अपडेट पर जाना है।

Advertisement

4. माय डॉक्यूमेंट या फैमिली मेंबर आधार का चयन करना है, फिर एड्रेस अपडेट करने के लिए कंटीन्यू पर अपडेट करना है।

5. अगर आप माय डॉक्यूमेंट का चयन करते हैं तो तो इन स्टेप्स को फॉलो करना है।
लिस्ट से अपने पसंदीदा डॉक्यूमेंट का चयन करना है और डॉक्यूमेंट अपलोड करने के लिए कंटीन्यू पर टैप करना है। डॉक्यूमेंट को सीधे स्कैन करना है या अपलोड करने के लिए फाइल का चयन करना है और फिर नया एड्रेस ऐड करने के लिए कंटीन्यू पर टैप करना है। अपना पूरा एड्रेस दर्ज करना है और प्रीव्यू न्यू एड्रेस पर टैप करना है। एड्रेस को वेरिफाई करना है और फेस ऑथेंटिकेशन के लिए कंटीन्यू पर टैप करना है।

6. अगर आप फैमिली के किसी मेंबर का आधार चुनते हैं तो इन स्टेप्स को फॉलो करना है।
फैमिली के मेंबर का आधार नंबर दर्ज करना है और उनके साथ अपने संबंध का चयन करना है। फेस ऑथेंटिकेशन के लिए कंटीन्यू पर टैप करना है।

Advertisement

7. फेस ऑथेंटिकेशन करने से पहले यह चेक करना है कि बायोमेट्रिक लॉकिंग बंद है। ऑथेंटिकेशन करने के बाद कंफर्म और पे पर टैप करना है।

8. स्क्रीन पर दिए गए इंस्ट्रक्शंस को फॉलो करना है और 75 रुपये का भुगतान करना है।


ध्यान देने वाली बातें

Advertisement
  • आपके पास एक स्टेबल इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए।
  • फेस ऑथेंटिकेशन के लिए आपको अच्छी रोशनी वाली और साफ बैकग्राउंड का होना अनिवार्य है।
  • अपडेट के लिए जरूरती दस्तावेजों को साथ में रखना चाहिए।
  • फैमिली के मेंबर का आधार कार्ड आपके पास होना अनिवार्य है।
  • ओटीपी पाने के लिए आधार से लिंक हुआ मोबाइल नंबर अपने पास होना चाहिए।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 भारत में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹34,999 से शुरू
  2. iPhone 18 के लॉन्च से पहले ₹7945 सस्ती कीमत में मिल रहा ये आईफोन
  3. 96km रेंज वाली फोल्डेबल इलेक्ट्रिक बाइक Ride1Up Portola 02 हुई लॉन्च, जानें कीमत
  4. Google Pay, Phone Pay के लिए सिरदर्द बन सकता है, TikTok का भविष्य में आने वाला यह फीचर
  5. iQOO Neo 11 Ultra vs Pova 8 Pro 5G vs OnePlus Nord 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. iQOO Z11 आज भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. Bilibili App: चीन की बिलीबिली देगी YouTube को टक्कर! Android के बाद अब iOS पर लॉन्च को तैयार
  8. आपके घर में लगा Wi-Fi आपको दीवार के पार देख सकता है!
  9. पानी और धूल की टेंशन खत्म! ₹21 हजार से शुरू होते हैं ये वाटर-रसिस्टेंट मोबाइल फोन
  10. Xiaomi को लगा बड़ा झटका, स्मार्टफोन की सेल्स में 26 प्रतिशत की गिरावट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.