ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका

परिवहन विभाग समय-समय पर वाहन धारकों से उनके ड्राइविंग लाइसेंस को अपडेटेड रखने का आग्रह करता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 सितंबर 2026 10:15 IST
ख़ास बातें
  • परिवहन विभाग समय-समय पर DL को अपडेट करने की सलाह देता है।
  • Sarathi Parivahan की ऑफिशियल वेबसाइट पर कर सकते हैं DL को अपडेट।
  • फोन पर एक OTP के जरिए होता है प्रोसेस पूरा।

परिवहन विभाग समय-समय पर वाहन धारकों से उनके ड्राइविंग लाइसेंस को अपडेटेड रखने का आग्रह करता है।

Photo Credit: iStock

अगर आपके पास एक ड्राइविंग लाइसेंस है और बहुत समय से आपने उसे अपडेट नहीं किया है तो इस खबर पर ध्यान दें। परिवहन विभाग समय-समय पर वाहन धारकों से उनके ड्राइविंग लाइसेंस को अपडेटेड रखने का आग्रह करता है। इसमें मोबाइल नम्बर अपडेट भी शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि 26 सितंबर से पहले सभी वाहन धारकों को ड्राइविंग लाइसेंस और मोबाइल नम्बर को लिंक करवाना होगा। अगर आपका ड्राइविंग लाइसेंस भी मोबाइल नम्बर के साथ अपडेट नहीं हुआ है तो इसका आसान तरीका हम आपको बताने जा रहे हैं। 

ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License) में कई बार फोटो से लेकर मोबाइल नंबर तक अपडेट नहीं होता है। ऐसे में गाड़ी चलाते समय या ट्रैफिक अधिकारियों द्वारा जांच के समय में आपको किसी तरह की दिक्कत भी हो सकती है। इस तरह की किसी भी परेशानी से बचने के लिए आपको समय रहते अपना मोबाइल नम्बर और ड्राइविंग लाइसेंस लिंक के साथ ही अपडेट भी करवा लेना चाहिए। NDTV के अनुसार, 25 सितंबर तक, और 26 सितंबर से पहले आपको अपने मोबाइल नम्बर को ड्राइविंग लाइसेंस में अपडेट कर लेना चाहिए। इसका आसान तरीका स्टेप बाय स्टेप हम आपको बता रहे हैं। 

ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नंबर ऐसे करें अपडेट

  • सबसे पहले आपको Sarathi Parivahan की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है। यहां पर मोबाइल नम्बर अपडेट चुनें, इसके लिए लिंक पर क्लिक करें। 
  • यहां पर मांगी गई जानकारी जैसे- DL Number, Date of Birth, DL Holder's Last Transaction State, Captcha को भरें। 
  • अब Submit पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद ड्राइविंग लाइसेंस की डिटेल चेक करें।
  • यहां पर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें। 
  • दोबारा से Submit पर क्लिक करें। 
  • आपके फोन पर एक OTP आएगा जिसे आपको वेबसाइट पर दर्ज कर वैरिफिकेशन करना होगा। 

इसके बाद आपको मोबाइल नम्बर ड्राइविंग लाइसेंस में अपडेट हो जाएगा। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  5. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  6. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  7. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  8. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  9. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.