Google के Ads अब नहीं करेंगे परेशान! Chrome में बदल लें यह छोटी सी सेटिंग

क्रॉम ब्राउजर में एक ऐसी सेटिंग है जिसे ऑन करते ही अनचाहे विज्ञापन रोके जा सकते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2024 13:20 IST
ख़ास बातें
  • गूगल का क्रॉम ब्राउजर अनचाहा विज्ञापन रोकने की सुविधा देता है।
  • इसे रोकने के लिए सेटिंग्स में एक छोटा सा बदलाव करना होगा।
  • आपको Settings में जाकर Intrusive ads को ऑफ कर देना है।

गूगल का क्रॉम ब्राउजर अनचाहे विज्ञापन रोकने की सुविधा देता है।

Google पर ब्राउजिंग करते समय अक्सर हमें वेबसाइट्स पर अनचाहे विज्ञापन दिखते रहते हैं। कई बार तो ये विज्ञापन काफी संवेदनशील होते हैं जो देखने वाले के मन पर गहरा प्रभाव डाल सकते हैं और इन्हें देखकर यूजर मानसिक परेशानी का सामना भी कर सकता है। ऐसे अनचाहे विज्ञापनों से छुटकारा हर कोई पाना चाहता होगा। हम आपको इसका बहुत ही आसान तरीका बताने जा रहे हैं। इस तरीके को फॉलो करके आप ऐसे अनचाहे विज्ञापनों से तुरंत छुटकारा पा सकते हैं। 

एंड्रॉयड यूजर्स ब्राउजिंग के लिए अधिकतर Chrome ब्राउजर का इस्तेमाल करते हैं। आज हम क्रॉम ब्राउजर की एक ऐसी सेटिंग के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे ऑन करते ही आपको अनचाहे विज्ञापन दिखने तुरंत बंद हो जाएंगे। इसके लिए आपको केवल कुछ साधारण से स्टेप्स फॉलो करने होंगे जो बेहद सरल हैं। 
Advertisement

Google Chrome ब्राउजर में ऐसे रोकें अनचाहे विज्ञापन 
गूगल का क्रॉम ब्राउजर आपको यह सुविधा देता है कि अगर आप वेबसाइट्स विजिट करते समय कोई अनचाहा विज्ञापन नहीं देखना चाहते हैं तो इसे रोकने के लिए सेटिंग्स में एक छोटा सा बदलाव करना होगा। जिसके बारे में स्टेप बाय स्टेप गाइड हम आपके लिए लेकर आए हैं- 
  • सबसे पहले आपको Google Chrome ब्राउजर अपने एंड्रॉयड फोन में ओपन करना है। यहां होम पेज पर ही सबसे ऊपर दाहिने कोने में आपको तीन डॉट (⋮) का चिह्न दिखाई देगा। 
  • तीन डॉट (⋮) पर टैप करें और नीचे Settings का ऑप्शन देखें। 
  • Settings पर टैप करें और नीचे स्क्रॉल करें। 
  • नीचे स्क्रॉल करने पर आपको Site Settings का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर टैप करें। 
  • टैप करने के बाद स्क्रॉल करके Intrusive ads का ऑप्शन आपको दिखाई देगा। 
  • Intrusive ads पर टैप करें, इसके बाद इसे ऑन/ऑफ करने का बटन आपको दिखाई देगा। आमतौर पर यह ऑफ रहता है। इसे यहां से ऑन कर दें। 
  • ऑन करते ही आपको फोन या पीसी पर इस तरह के अनचाहे विज्ञापन आने बंद हो जाएंगे। 

इस तरह से Google Chrome ब्राउजर की एक छोटी सी सेटिंग को बदल कर आप इस तरह के विज्ञापनों से छुटकारा पा सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  2. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  3. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  4. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  2. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  3. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  4. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  5. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  6. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  7. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  8. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  9. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  10. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.