Facebook मैसेंजर पर कैसे करें सीक्रेट कन्वर्सेशन, कोई दूसरा नहीं देख पाएगा

Facebook अपने यूजर्स को अपडेट रखने के लिए लगातार अपने प्लेटफॉर्म को अपग्रेड करता रहता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 मई 2026 14:55 IST
ख़ास बातें
  • सीक्रेट कन्वर्सेशन में दोनों यूजर के पास एक डिवाइस कीज होती हैं।
  • मैसेज को कन्वर्सेशन से गायब करने के लिए टाइमर भी सेट कर सकते हैं।
  • सीक्रेट कन्वर्सेशन सिर्फ iOS और एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर मैसेंजर ऐप पर है।

मैसेंजर एक लोकप्रिय मैसेंजिर ऐप है।

Photo Credit: Unsplash/Mariia Shalabaieva

Facebook अपने यूजर्स को अपडेट रखने के लिए लगातार अपने प्लेटफॉर्म को अपग्रेड करता रहता है। आज हम आपको एक ऐसे ही फीचर सीक्रेट कन्वर्सेशन की बात कर रहे हैं जो कि Facebook द्वारा अपने मैसेंजर ऐप पर प्रदान किए जाने वाला यूजर-फ्रेंडली फीचर है। मेटा के स्वामित्व वाला यह प्लेटफॉर्म यूजर्स को अपने कॉन्टैक्ट के साथ प्राइवेट कन्वर्सेशन करने की सुविधा देता है। मैसेंजर में सीक्रेट कन्वर्सेशन एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होता है, जिसका मतलब है कि मैसेज सिर्फ आपके और दूसरे व्यक्ति के बीच ही रहते हैं और उन्हें कोई ओर पढ़ नहीं सकता है।

सीक्रेट कन्वर्सेशन में आपके और सामने वाले यूजर के पास एक डिवाइस कीज होती है जिसका उपयोग आप यह वेरिफाई करने के लिए कर सकते हैं कि मैसेज एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं। आप अपने मैसेज को कन्वर्सेशन से गायब करने के लिए टाइमर भी सेट कर सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि आप जिसे मैसेज भेज रहे हैं वह कन्वर्सेशन को दूसरों के साथ साझा कर सकता है, चाहे व्यक्तिगत तौर पर चैट दिखाना हो या फिर स्क्रीनशॉट लेकर शेयर करना आदि। सीक्रेट कन्वर्सेशन फिलहाल सिर्फ iOS और एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर मैसेंजर ऐप में उपलब्ध है। इसलिए यह Facebook चैट या messenger.com पर नजर नहीं आएगी। यह सिर्फ उसी डिवाइस पर नजर आएगी, जहां आपने कन्वर्सेशन शुरू की थी और उसी डिवाइस पर जहां मैसेज रिसिव करने वाला कन्वर्सेशन खोलता है।

Messenger पर कैसे शुरू करें सीक्रेट कन्वर्सेशन:

  • अगर आप फेसबुक मैसेंजर पर सीक्रेट कन्वर्सेशन शुरू करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको होम आइकन पर क्लिक करना है।
  • फिर उसके बाद आपको '+' आइकन पर क्लिक करना है।
  • अब ऊपर दाएं कॉर्नर में स्थित 'लॉक' आइकन पर टैप करना है।
  • अब आपको उस कॉन्टैक्ट का चय करना है, जिसे आप मैसेज भेजना चाहते हैं।
  • सबसे आखिर में अगर आप चाहते हैं तो टेक्स्ट बॉक्स में मौजूद क्लॉक आइकन पर टैप करना है और मैसेज को गायब करने के लिए टाइमर सेट करना है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.