नए Aadhaar ऐप में कैसे करें रजिस्ट्रेशन, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने हाल ही में आधार कार्ड से संबंधित सुविधाओं के लिए नया Aadhaar ऐप (फुल वर्जन ऐप) लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 फरवरी 2026 16:29 IST
ख़ास बातें
  • नया आधार ऐप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड हो सकता है।
  • नए आधार ऐप को एप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
  • नए आधार ऐप से घर बैठे मोबाइल नंबर अपडेट किया जा सकता है।

नया आधार ऐप कई फीचर्स लेकर आया है।

Photo Credit: Gadgets 360

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने हाल ही में आधार कार्ड से संबंधित सुविधाओं के लिए नया Aadhaar ऐप (फुल वर्जन ऐप) लॉन्च कर दिया है। इस ऐप के जरिए यूजर्स अब अपने फोन नंबर को अपडेट करने से लेकर एड्रेस में बदलाव जैसे कार्य घर बैठे ही कर सकते हैं, जिनके लिए पहले आधार केंद्र जाना अनिवार्य था। इस ऐप के जरिए ऑफलाइन वेरिफिकेशन हो सकती है और परिवार के कई आधार कार्ड्स को एक साथ कंट्रोल किया जा सकता है। नया ऐप यूजर्स को अपनी आधार जानकारी को सुरक्षित तरीके से सहेजने, अपडेट रखने और दूसरों के साथ साझा करने की सुविधा प्रदान करता है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप इस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं और उसके लिए कैसे रजिस्टर्ड कर सकते हैं।

नया Aadhaar ऐप आईफोन यूजर्स के लिए एप्पल ऐप स्टोर और एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। इस ऐप की पहली बार घोषणा नवंबर 2025 में हुई और उस दौरान ऐप सीमित फीचर्स के साथ उपलब्ध था, लेकिन अब इसके सभी फीचर्स उपलब्ध गए हैं। यह ऐप 13 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट करता है।

नए Aadhaar ऐप में कैसे करें रजिस्टर्ड

  • सबसे पहले आपको अपने फोन के हिसाब से गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर के जरिए UIDAI द्वारा तैयार नया Aadhaar ऐप डाउनलोड करने के बाद इंस्टॉल करना है।
  • ऐप इंस्टॉल करने के बाद खोलना है और अपनी पसंदीदा भाषा का चयन करना है और उसके बाद नियम एवं शर्तों को स्वीकार करना है।
  • अब आपको मुख्य पेज पर जाने के बाद डैशबोर्ड पर रजिस्टर्ड आधार टैब पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना है।
  • फिर आपको आधार से लिंक हुआ मोबाइल नंबर दर्ज करना है। आपको अपने डिवाइस को वेरिफाई करने के लिए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी मिलेगा, जिसे दर्ज करना है।
  • अब सिम बाइडिंग के लिए फोन से एक एसएमएस भेजा जाएगा, जिसे दर्ज करना है। अब आपको फेस ऑथेंटिकेशन करने के लिए के लिए दी गई गाइडलाइंस को फॉलो करना है। 
  • यहां पर आपको फोन ऐसे पकड़ना होगा कि फ्रंट कैमरा आपके चेहरे को कैप्चर करे, जिसमें आपको दो पलकें झपकानी है और यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  • उसके बाद आपको 6 डिजिट का ऐप पिन बनाना है और उसे दो बार दर्ज करके वेरिफाई करना है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस पिन को आप याद कर सकते हैं या कहीं पर नोट करके रख सकते हैं, क्योंकि ऐप में लॉगिन करते हुए आपको इसकी जरूरत होगी।
  • यह करने के बाद प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और अब आपको होम पेज पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा, जहां पर आप आधार से संबंधित जानकारी देख सकते हैं और फीचर्स का उपयोग कर सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Aadhaar, Aadhaar Card, Aadhaar Features, UIDAI

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.