फ्रॉड से बचाव के लिए Aadhaar को कैसे करें लॉक, ये ऐप देगी पूरा समाधान

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा जारी Aadhaar कार्ड का उपयोग पहचान प्रमाण के तौर पर भी होता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 जून 2026 08:35 IST
ख़ास बातें
  • आधार कार्ड का उपयोग सिम खरीदने से लेकर सरकारी योजनाओं में होता है।
  • आधार कार्ड का उपयोग पहचान प्रमाण के तौर पर किया जा सकता है।
  • आधार कार्ड का उपयोग पते के प्रमाण के तौर पर भी हो सकता है।

Aadhaar कार्ड का उपयोग पहचान प्रमाण के तौर पर होता है।

Photo Credit: Gadgets 360

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा जारी Aadhaar कार्ड का उपयोग पहचान प्रमाण के तौर पर भी होता है। आधार कार्ड का उपयोग सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, स्कूल/कॉलेज में एडमिशन लेने, नई सिम खरीदने, बैंक अकाउंट खुलवाने, पहचान प्रमाण के तौर पर उपयोग करने समत कई अन्य कार्यों के लिए होता है। हालांकि, टेक्नोलॉजी के इस दौर में साइबर क्रिमिनल आधार से संबंधित फ्रॉड भी करते हैं, जिनके मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपके आधार कार्ड का गलत उपयोग न हो न ही किसी प्रकार का साइब क्राइम हो तो आपको UIDAI द्वारा जारी Aadhaar ऐप को डाउनलोड करना है।

Aadhaar ऐप आपको ऑनलाइन आधार से संबंधित कई फायदे प्रदान करती है। इसके अलावा आप इस ऐप के जरिए आधार का उपयोग को सीमित कर सकते हैं। यानी कि आप यहां पर आधार को लॉक कर सकते हैं, जिससे कोई भी आपके आधार कार्ड का गलत उपयोग नहीं कर पाएगा। यहां हम आपको बता रहे हैं कि आप  Aadhaar ऐप कहां से डाउनलोड कर सकते हैं और ऐप पर कैसे Aadhaar को लॉक कर सकते हैं और प्रोटेक्शन को बढ़ा सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Advertisement

Aadhaar कैसे करें प्रोटेक्ट

  1. सबसे पहले आपको अपने फोन में गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर पर जाकर Aadhaar ऐप को डाउनलोड करना है।
  2. अपने फोन में Aadhaar ऐप इंस्टॉल करने के बाद आपको सबसे पहले Aadhaar का रजिस्ट्रेशन करना है।
  3. जब ऐप में Aadhaar का रजिस्ट्रेशन हो जाएगा तो उसके बाद आपको आधार की जानकारी फोन में नजर आएगी।
  4. रजिस्ट्रेशन के लिए आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना है। फिर उसके बाद आपके रजिस्ट्रर्ड मोबाइल नंबर से एक एसएमएस भेजा जाएगा, जिससे नंबर की पुष्टि होगी। फिर फेस ऑथेंटिकेशन के बाद रजिस्ट्रेशन पूरा होगा।
  5. यहां पर आपको आधार को लॉक करने और बायोमैट्रिक्स लॉक करने का विकल्प मिलेगा।
  6. आप अपने Aadhaar को लॉक करके उसके गलत उपयोग को रोक सकते हैं। वहीं आप बायोमैट्रिक्स का उपयोग करके भी आधार के प्रोटेक्शन को बढ़ा सकते हैं।
  7. आपको Aadhaar ऐप पर बैक स्टेटस, आधार अपडेट हिस्ट्री, ऑथोराइजेशन हिस्ट्री से लेकर ई-केवाईसी समेत काफी कुछ सुविधा मिलती हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  2. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  3. Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  4. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकता है नया OLED डिस्प्ले
  2. Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  3. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  4. 3000 साल से खोए मिस्र के प्राचीन शहर का मिला सबूत! बलुआ पत्थर के शिलालेख ने खोले कई राज़
  5. आपके फोन में कौन सा ऐप भर रहा ज्यादा स्टोरेज, ऐसे लगाएं पता और बढ़ाएं स्टोरेज
  6. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  7. पानी जैसा रोबोट, जो टुकड़ों में बंटकर फिर जुड़ जाता है! ऐसा कमाल देख चौंक जाएंगे आप
  8. Amazon और Flipkart ने बदला नियम: ऑर्डर कैंसल होने पर लगेगा जुर्माना, जानें कितना होगा असर?
  9. Lenovo लाई गेमिंग टैबलेट, 24GB रैम, 165Hz OLED पैनल, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.