WhatsApp पर फोटो से कैसे खोजें प्रोडक्ट, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

आज के समय में WhatsApp भारत में सबसे ज्यादा उपयोग किए जाने वाले इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में से एक है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 नवंबर 2025 13:27 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp का भारत में सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है।
  • WhatsApp पर फोटोज के जरिए प्रोडक्ट को खोजा जा सकता है।
  • WhatsApp से फोटोज को सीधे अमेजन पर शेयर किया जा सकता है।

WhatsApp लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है।

Photo Credit: Unsplash/ Dimitri Karastelev

आज के समय में WhatsApp भारत में सबसे ज्यादा उपयोग किए जाने वाले इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में से एक है। आज हम वॉट्सऐप की एक ऐसी ट्रिक की बात कर रहे हैं, जिसके बारे में शायद ही आपको पता होगा। जी हां अगर आपको किसी ने वॉट्सऐप पर कोई फोटो शेयर की है। और आपको उस फोटो में मौजूदा वस्तु या सामान पसंद आ गया है तो आप उसे ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। अगर आप उसे ऑनलाइन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको उस फोटो को सीधे वॉट्सऐप से Amazon जैसी ई-कॉमर्स साइट पर साझा करना होगा। यहां हम आपको उस तरकीब के बारे में बता रहे हैं, जिससे आप आसानी से वॉट्सऐप से सीधे ई-कॉमर्स साइट पर फोटो शेयर करके उस प्रोडक्ट को खोज पाएंगे और खरीदारी कर पाएंगे।

WhatsApp फोटो से डायरेक्ट कैसे सर्च करें प्रोडक्ट:

सबसे पहले आपको अपने फोन में WhatsApp खोलना है और उस व्यक्ति की चैट पर जाना है, जहां पर आपके साथ कोई फोटो शेयर किया गया है।

अब आपको उस व्यक्ति की चैट में जाकर उस फोटो पर लॉन्ग प्रेस करना है, जिसके बाद नए विकल्प खुलकर स्क्रीन पर सामने आएंगे।  उसके बाद आपको शेयर पर टैप करना है।

Advertisement

शेयर पर टैप करने के बाद आपके सामने कई विकल्प आएंगे कि आप कहां-कहां पर उस फोटो को शेयर कर सकते हैं।

Advertisement

अब आप अपने फोन में डाउनलोड अमेजन, फ्लिपकार्ट या अन्य ऐप पर उस फोटो को शेयर कर सकते हैं। आपको अपने फोन में मौजूद Amazon पर क्लिक करना है।

Advertisement

आपके द्वारा फोटो शेयर करने के बाद डायरेक्ट अमेजन की ऐप में नजर आने लगेगी। अमेजन उससे संबंधित प्रोडक्ट खोज कर आपको रिजल्ट दिखाएगा।

Advertisement

इस आसान तरकीब के जरिए आप अपने साथ वॉट्सऐप पर शेयर की गई फोटो से अपनी पसंद का सामान जैसे कि कपड़े, जूते, फोन, वॉच और अन्य चीजें खरीद सकते हैं।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  7. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  8. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  9. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  10. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.