अपने कंप्यूटर पर छिपे हुए ऐप्स कैसे खोजें, ये है आसान ट्रिक

टेक्नोलॉजी के इस दौर में इंटरनेट से कनेक्ट होने के बाद साइब हमलावरों की नजर आप पर बनी रहती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2025 12:24 IST
ख़ास बातें
  • पीसी में छिपे हुए ऐप्स को आसान ट्रिक से खोजा जा सकता है।
  • संदिग्ध ऐप्स को देखने के आप आप सिस्टम से हटा सकते हैं।
  • कई संदिग्ध ऐप्स सिस्टम को मॉनिटर करने का काम करते हैं।

लैपटॉप में मौजूद छिपे हुए ऐप्स आपको ट्रैक कर सकते हैं।

Photo Credit: Unsplash/Nafis Al Sadnan

टेक्नोलॉजी के इस दौर में इंटरनेट से कनेक्ट होने के बाद साइब हमलावरों की नजर आप पर बनी रहती है। साइबर क्रिमिनल नए-नए तरीके अपनाकर आपकी कीमती डाटा, निजी जानकारी और वित्तीय नुकसान करने के लिए लगे रहते हैं। अब अगर आपका लैपटॉप या पीसी इंटरनेट से कनेक्ट है तो कई बार इंटरनेट ब्राउज करते हुए कुछ ऐप्स गलती से डाउनलोड हो जाते हैं। गलती से सिस्टम में डाउनलोड होने वाले ये ऐप्स आपके लिए और आपके कंप्यूटर के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि आपके सिस्टम में कौन-कौन से ऐप्स मौजूद हैं और अगर कोई भी संदिग्ध ऐप नजर आता है तो आप उसे डिलीट कर सकते हैं। आपके कंप्यूटर में कौन कौन से छिपे हुए ऐप्स इंस्टॉल हैं, क्या आपने कभी चेक किया है। अगर नहीं किया तो आज हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप अपने लैपटॉप या कंप्यूटर में छिपे हुए ऐप्स को देख सकते हैं।

अपने पीसी में छिपे हुए इंस्टॉल ऐप्स देखने के लिए आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना है:

अपने लैपटॉप या पीसी में इंस्टॉल्ड ऐप्स को चेक करने के लिए सबसे पहले आपको अपने लैपटॉप या पीसी पर जाना है।

अपना सिस्टम ऑन करने के बाद आपको सबसे पहले Window+R बटन को एक साथ प्रेस करना है।

Advertisement

जब आप अपने सिस्टम में एक साथ Window+R बटन प्रेस करेंगे तो उसके बाद स्क्रीन पर ऐप्स की एक लिस्ट सामने आएगी जो कि आपके सिस्टम में डाउनलोड हैं।

Advertisement

अब आप एक-एक करके इन ऐप्स को देख सकते हैं कि इन्हें आपने ही डाउनलोड किया है या सिस्टम में प्री-डाउनलोड हैं। आप चेक कर सकते हैं कि कौन से ऐसे ऐप्स हैं, जिन्हें आपने डाउनलोड नहीं किया है।

Advertisement

अगर आपको अपने सिस्टम में संदिग्ध ऐप्स नजर आते हैं तो आप उन्हें डिलीट कर सकते हैं। 

Advertisement

इस तरह आप अपने सिस्टम को किसी साइबर हमलावर से मॉनिटर होने से बचाव कर सकते हैं। कई बार साइबर हमलावर आपके सिस्टम में मैलिशियज ऐप्स डाउनलोड कर देते हैं या आप इंटरनेट पर ब्राउंजिंग करते हुए किसी गलत साइट से ऐसे ऐप्स डाउनलोड कर लेते हैं और आपको पता भी नहीं चलता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  6. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  7. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  9. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  10. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.