Instagram पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू, ये है आसान तरीका

Instagram भारत समेत दुनिया भर में अपने शॉर्ट वीडियो कंटेंट के लिए लोकप्रिय है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 मई 2026 10:32 IST
ख़ास बातें
  • Instagram दुनिया भर में अपने शॉर्ट वीडियो कंटेंट के लिए लोकप्रिय है।
  • Instagram पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन ऑन करने के कई फायदे हैं।
  • Instagram पर एक दूसरे को फोटो और वीडियो शेयर किए जा सकते हैं।

Instagram

Photo Credit: Instagram

Instagram भारत समेत दुनिया भर में अपने शॉर्ट वीडियो कंटेंट के लिए लोकप्रिय है। हालांकि, अकाउंट में सिर्फ पासवर्ड के जरिए लॉगिन करने पर सुरक्षा नहीं रहती है। Instagram पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन ऑन करने के कई फायदे हैं। इसके जरिए सोशल मीडिया अकाउंट के लिए सिक्योरिटी की एक अतिरिक्त लेयर शामिल होती है। हर बार लॉगिन करते हुए यूजर्स से वेरिफिकेशन या ऑथेंटिकेशन करने के लिए कहा जाता है। अगर अकाउंट में टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन ऑन नहीं है तो आप अपने अकाउंट की जानकारी जैसे कि आपका यूजरनेम या ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन कर सकते हैं। आइए इंस्टाग्राम में टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन ऑन करने के बारे में विस्तार से जानते हैं।

थर्ड-पार्टी ऑथेंटिकेशन ऐप के जरिए इंस्टाग्राम पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें ऑन

  • सबसे पहले आपको अपने फोन में इंस्टाग्राम ऐप खोलना है और उस अकाउंट में लॉगिन करना है, जिसके लिए आप टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन चालू करना चाहते हैं।
  • अब स्क्रीन के नीचे दाएं कॉर्नर में नजर आ रही अपनी प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करके अपने प्रोफाइल पेज पर जाना है।
  • फिर, सेटिंग्स और एक्टिविटी मीनू खोलने के लिए स्क्रीन के ऊपरी दाएं कॉर्नर में तीन वर्टिकल लाइन पर क्लिक करना है।
  • अब अपने अकाउंट के नीचे अकाउंट सेंटर बटन पर टैप करना है।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां आप अपने सभी मेटा अकाउंट मैनेज कर सकते हैं।
  • आपको पासवर्ड और सिक्योरिटी बटन पर टैप करना होगा।
  • यहां आपको टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन बटन पर क्लिक करना होगा, जिसके ऊपर से दूसरा ऑप्शन है।
  • अब आपको वह अकाउंट चुनना होगा जिसके लिए आप टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन चालू करना चाहते हैं।
  • उस स्पेशल अकाउंट के यूजरनेम पर टैप करना है।
  • यहां आप अपना ऑथेंटिकेशन कोड पाने के लिए किसी थर्ड-पार्टी ऑथेंटिकेशन ऐप या SMS या वॉट्सऐप का उपयोग करने के बीच चयन कर सकते हैं।
  • ऑथेंटिकेशन ऐप ऑप्शन का चयन करना है और फिर अगला बटन दबाना चाहिए।
  • अब इंस्टाग्राम आपसे एक थर्ड-पार्टी ऑथेंटिकेशन ऐप डाउनलोड करने के लिए कहेगा और आपकी अकाउंट ऑथेंटिकेशन की दिखाएगा।
  • अगर आपके पास पहले से कोई ऐप इंस्टॉल है तो इंस्टाग्राम से ऑथेंटिकेशन की कॉपी करनी है और उसे ऑथेंटिकेशन ऐप में पेस्ट करना है।
  • ऑप्शनल तौर पर आप व्यू बारकोड/क्यूआर कोड बटन पर टैप करके उसे ऑथेंटिकेशन ऐप के जरिए स्कैन कर सकते हैं।
  • अब ऑथेंटिकेशन ऐप आपके लिए एक 6 डिजिट का कोड जनरेट करेगा, जिसे आपको अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में लॉगिन करते हुए दर्ज करना होगा।
  • अब आपके इंस्टाग्राम अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन चालू हो गया है।

SMS या WhatsApp के जरिए इंस्टाग्राम पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें ऑन


सबसे पहले आपको अपने फोन में इंस्टाग्राम ऐप खोलना है और उस अकाउंट में लॉगिन करना है, जिसके लिए आप टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन चालू करना चाहते हैं।

  • अब स्क्रीन के नीचे दाएं कॉर्नर में नजर आ रही अपनी प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करके अपने प्रोफाइल पेज पर जाना है।
  • फिर, सेटिंग्स और एक्टिविटी मीनू खोलने के लिए स्क्रीन के ऊपरी दाएं कॉर्नर में तीन वर्टिकल लाइन पर क्लिक करना है।
  • अब अपने अकाउंट के नीचे अकाउंट सेंटर बटन पर टैप करना है।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां आप अपने सभी मेटा अकाउंट मैनेज कर सकते हैं।
  • आपको पासवर्ड और सिक्योरिटी बटन पर टैप करना होगा।
  • यहां आपको टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन बटन पर क्लिक करना होगा, जिसके ऊपर से दूसरा ऑप्शन है।
  • अब आपको वह अकाउंट चुनना होगा जिसके लिए आप टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन चालू करना चाहते हैं।
  • उस स्पेशल अकाउंट के यूजरनेम पर टैप करना है।
  • यहां आप अपना ऑथेंटिकेशन कोड पाने के लिए किसी थर्ड-पार्टी ऑथेंटिकेशन ऐप या SMS या वॉट्सऐप का उपयोग करने के बीच चयन कर सकते हैं।
  • SMS या वॉट्सऐप ऑप्शन का चयन करना है और नेक्स्ट बटन प्रेस करना है।
  • वह मोबाइल नंबर दर्ज करना है, जिस पर आप इंस्टाग्राम ऑथेंटिकेशन कोड पाना चाहते हैं।
  • फिर नेक्स्ट बटन प्रेस करना है।
  • इंस्टाग्राम अब आपके फोन नंबर पर वॉट्सऐप के जरिए 6 डिजिट का कोड भेजेगा।
  • यहां आप स्क्रीन के नीचे दिए गए गेट कोड वाया SMS बटन पर टैप करके एसएमएस के जरिए ऑथेंटिकेशन कोड पाने का ऑप्शन चुन सकते हैं।
  • इंस्टाग्राम पर 6 डिजिट का कोड दर्ज करना है और नेक्स्ट बटन प्रेस करना है।
  • अब आपके इंस्टाग्राम अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन ऑन हो गया है। हर बार लॉगिन करने पर इंस्टाग्राम आपको वॉट्सऐप या SMS के जरिए 6 डिजिट का कोड भेजेगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Instagram, How to, Tech Guide, Tech Tips

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.