Truecaller पर अपना अकाउंट कैसे करें डिलीट, ऐसे अनलिस्ट होगा फोन नंबर

अगर आपको अंजान नंबर से कॉल आया है तो उस नंबर की जानकारी पाने के लिए Truecaller बहुत उपयोगी टूल साबित होता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 अप्रैल 2026 09:48 IST
ख़ास बातें
  • अंजान कॉलर की जानकारी Truecaller पर खोज सकते हैं।
  • Truecaller स्पैम या स्कैम कॉलर के बारे में भी सचेत करता है।
  • Truecaller डायरेक्टरी से किसी नंबर की पूरी जानकारी मिल सकती है।

Truecaller पर अंजान कॉलर की जानकारी मिलती है।

Photo Credit: Truecaller

अगर आपको अंजान नंबर से कॉल आया है तो उस नंबर की जानकारी पाने के लिए Truecaller बहुत उपयोगी टूल साबित होता है। इसके अलावा अंजान नंबर पर कॉल करने से पहले उस कॉलर की जानकारी भी ट्रू कॉलर ऐप पर पा सकते हैं। इसके अलावा यह टूल आपको स्पैम या स्कैम कॉलर के बारे में भी सचेत करता है। अगर आप किसी नंबर की जानकारी पाना चाहते हैं तो Truecaller डायरेक्टरी का उपयोग करके उसे खोज सकते हैं, जहां पर कॉलर का नाम, पता और अन्य जानकारी मिल सकती है। प्राइवेसी को लेकर चिंता के चलते कुछ लोग नहीं चाहते हैं कि उनकी जानकारी सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध हो। अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं तो अपना Truecaller अकाउंट डीएक्टिवेट कर सकते हैं और अपना फोन नंबर भी अनलिस्ट कर सकते हैं। यहां हम आपको विस्तार से बता रहे हैं कि कैसे आप ऑनलाइन आसानी से अपना Truecaller अकाउंट डिलीट कर सकते हैं।

Truecaller ऐप के जरिए अकाउंट कैसे करें डिलीट

  • सबसे पहले आपको अपने फोन में Truecaller ऐप खोलना है। अगर फोन में ऐप डाउनलोड नहीं है तो एंड्रॉयड यूजर्स गूगल प्ले स्टोर और आईफोन यूजर्स एप्पल ऐप स्टोर से ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
  • Truecaller ऐप फोन में डाउनलोड करने के बाद इंस्टॉल करना है और खोलना है।
  • एंड्रॉयड यूजर्स को सेटिंग्स खोलने के लिए स्क्रीन के ऊपरी दाएं कॉर्नर में थ्री-डॉट लाइन पर क्लिक करना है।
  • आईफोन यूजर्स को स्क्रीन के ऊपरी दाएं कॉर्नर में नजर आने वाली अपनी प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करके सेटिंग्स खोलनी है।
  • स्क्रॉल करके प्राइवेसी सेंटर तक जाना है और उस पर टैप करना है।
  • उसके बाद डीएक्टिवेट माय अकाउंट पर क्लिक करना है।
  • ऐप पर एक प्रॉम्प्ट में आपसे पूछा जाएगा कि क्या आप अपना अकाउंट डीएक्टिवेट करने को लेकर कंफर्म है।
  • उसके बाद कॉलर आइडेंटिफिकेशन, स्पैम प्रोटेक्शन और ट्रूकॉलर अकाउंट जैसे फीचर्स का उपयोग नहीं करना चाहते हैं इसे पढ़ने के बाद पुष्टि करनी है।
  • अब आपको येस पर क्लिक करना है और कंटीन्यू पर टैप करके आगे बढ़ना है।
  • आपका अकाउंट कुछ ही मिनटों में डीएक्टिवेट हो जाएगा। अगर आप कंपनी के डेटाबेस से आपका डाटा हटाना चाहते हैं तो इसके लिए आगे बढ़ना है।

Truecaller से अपना नंबर कैसे करें अनलिस्ट

  • अपना अकाउंट डीएक्टिवेट करने के बाद आपको Truecaller वेबसाइट पर जाना है।
  • अब आपको मीनू में अनलिस्टिंग सेक्शन पर जाना है।
  • यहां आप डेटाबेस में अपना नाम बदलने या अपने कॉन्टैक्ट को अनलिस्ट करने के ऑप्शन का चयन करना है।
  • अगर आप दूसरा विकल्प चुनना चाहते हैं तो स्क्रॉल करके अनलिस्ट योर नंबर सेक्शन तक जाना है।
  • फिर आपको टेक्स्ट बॉक्स में अपना फोन नंबर दर्ज करना है और कंफर्म पर टैप करना है।
  • आपको बता दें कि Truecaller आपका नंबर अनलिस्ट करने में 24 घंटे तक का समय ले सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.