Google Gemini में अपनी एक्टिविटी को कैसे करें मैनेज या डिलीट, यहां जानें पूरा तरीका

Google Gemini जैसे AI एसिस्टेंट डेली लाइफ में ज्यादा उपयोग किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 जून 2026 09:50 IST
ख़ास बातें
  • Google Gemini जैसे AI एसिस्टेंट डेली लाइफ में ज्यादा उपयोग किए जा रहे है।
  • Google Gemini पर अपनी एक्टिविटी को मैनेज करने के साथ डिलीट कर सकते हैं।
  • Google Gemini एक्टिविटी को आपके Google अकाउंट में स्टोर करता है।

Google Gemini

Photo Credit: Google

Google Gemini जैसे AI एसिस्टेंट डेली लाइफ में ज्यादा उपयोग किए जा रहे हैं। ये यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए प्रॉम्प्ट, क्वैरी और इंटरैक्शन को स्टोर करते हैं। इससे Gemini अधिक उपयोगी हो सकता है, लेकिन इससे प्राइवेसी संबंधित चिंताएं भी रहती हैं। मगर आप अपनी एक्टिविटी को मैनेज करने के साथ डिलीट कर सकते हैं, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि आपके पास यह कंट्रोल रहेगा कि क्या सेव किया जा रहा है, कितने समय तक सेव किया जा रहा है और इसका उपयोग भविष्य में रिस्पॉन्स को कस्टमाइज करने के लिए किया जाता है। यहां हम आपको विस्तार से बता रहे हैं कि कैसे आप अपनी जेमिनी एक्टिविटी को मैनेज कर सकते हैं।

कैसे सेव होती है एक्टिविटी


जब आप साइन इन होते हैं और एक्टिविटी सेव ऑन होता है तो Google आपके Gemini Apps की एक्टिविटी को आपके Google अकाउंट में स्टोर करता है। आप अपनी एक्टिविटी में कभी भी अपने प्रॉम्प्ट को रिव्यू कर सकते हैं, अपनी Gemini Apps की एक्टिविटी को डिलीट कर सकते हैं और एक्टिविटी सेव करने को बंद कर सकते हैं।

अपनी Gemini एक्टिविटी कैसे करें डिलीट:

  • सबसे पहले आपको अपने कंप्यूटर पर gemini.google.com पर जाना है।
  • उसके बाद सेटिंग्स एंड हेल्प एक्टिविटी पर क्लिक करना है।
  • इसके अलावा आप myactivity.google.com/product/gemini पर भी जा सकते हैं।
  • अब आपको उस जेमिनी ऐप्स एक्टिविटी का चयन करना है, जिसे आप हटाना चाहते हैं।
  • आप इन ऑप्शन का चयन कर सकते हैं।
  • ऑल योर जेमिनी एक्टिविटी: आपकी एक्टिविटी के ऊपर डिलीट पर क्लिक करना है। 
  • आखिरी घंटा या दिन: अपनी एक्टिविटी के ऊपर डिलीट पर क्लिक करना है। 
  • एक खास समयावधि: अपनी एक्टिविटी के ऊपर डिलीट पर क्लिक करना है। 
  • एक खास दिन: दिन के आगे से डिलीट ऑल एक्टिविटी फ्रॉम (डे) पर क्लिक करना है। 
  • एक खास एक्टिविटी: एक्टिविटी के आगे डिलीट एक्टिविटी आइटम पर क्लिक करना है। 

Gemini ऐप्स से एक्टिविटी डिलीट करने पर क्या होगा
अगर Gem के साथ कंवर्सेशन डिलीट की जाती है तो Gem डिलीट नहीं होता है। अगर कोई शेयर चैट डिलीट की जाती है तो उससे संबंधित पब्लिक लिंक नहीं हटता है। अगर आप जेमिनी लाइव चैट एक्टिविटी डिलीट करते हैं तो उस एक्टिविटी से संबंधित सभी ऑडियो, ट्रांसक्रिप्ट, वीडियो और स्क्रीनशेयर भी हट जाते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  3. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 75-इंच साइज तक के MiniLED TV, ऑफर में ₹10 हजार तक डिस्काउंट!
  4. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  5. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: जानें ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  3. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  4. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  5. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  6. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  7. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  8. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  9. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
  10. क्रिप्टो मार्केट पर बढ़ा प्रेशर, बिटकॉइन का प्राइस 64,000 डॉलर से नीचे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.