Google Maps में ऐसे कर सकते हैं लोकेशन ऐड, ये है आसान तरीका

Google Maps पर आप आसानी से लोकेशन अपडेट कर सकते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 नवंबर 2024 17:27 IST
ख़ास बातें
  • Google Maps आज के समय में बहुत काम का ऐप है।
  • Google Maps से किसी भी लोकेशन पर जाने में मदद मिलती है।
  • Google Maps में आप अपनी लोकेशन भी ऐड कर सकते हैं।

Google Maps में लोकेशन आसानी से ऐड कर सकते हैं।

Photo Credit: Pexels/Ingo Joseph

Google Maps आज के समय में बहुत काम का ऐप है। अगर आपको किसी जगह जाना है और आपके वहां जाने का रास्ता नहीं पता है तो आप गूगल मैप्स की सहायता से वहां तक पहुंच सकते हैं। किसी रेस्टोरेंट का एड्रेस चाहिए, किसी ऑफिस तक पहुंचना है या किसी शहर से दूसरे शहर जाना है, इन सभी कार्यों के लिए गूगल मैप्स काम आता है। आपने गूगल मैप्स पर बहुत सी लोकेशन देखी होंगी तो आपके भी मन में यह सवाल आया होगा कि आखिर इन लोकेशन को गूगल मैप्स पर ऐड कैसे किया गया है। अगर आप भी अपने ऑफिस, दुकान, जिम या घर की लोकेशन को गूगल मैप्स पर ऐड करना चाहते हैं तो यहां हम आपको इसका स्टेप बाय स्टेप तरीका बता रहे हैं।


गूगल मैप्स पर अपनी लोकेशन ऐड करना चाहते हैं तो ये है आसान तरीका:


Advertisement
सबसे पहले आपको अपने डिवाइस में Google Maps को ओपन करना है।
 

अब आपको दाईं ओर नीचे दिए गए करंट लोकेशन टैब पर क्लिक करना है।
Advertisement
 

इसके बाद आपकी करंट लोकेशन गूगल मैप्स पर शो होने लगेगी।
 

अब आपको प्लस आइकन वाले कॉन्ट्रिब्यूट टैब पर क्लिक करना है।
Advertisement
 

अब आपको सबसे ऊपर नजर आ रहे ऑप्शंस में से ऐड प्लेस पर क्लिक करना है।
 
अब आपको कुछ जानकारी जैसे कि नाम, ऐड कैटेगरी (लिस्ट से सर्च कर सकते हैं), ऐड एड्रेस (मैप्स में जाकर और मैनुअल स्तर पर कर सकते हैं) और समय (किस दिन खुलता है और कितने समय तक चालू रहता है) आदि दर्ज करनी है। इसके अलावा आपके पास कोई वेबसाइट, फोन नंबर या कुछ फोटोज हैं तो इन्हें भी दर्ज कर सकते हैं।
Advertisement
 

अब नीचे सब्मिट पर जाकर क्लिक करने पर लोकेशन ऐड हो जाएगी।
 

अगर आपको यह चेक करना है कि आपकी लोकेशन ऐड हुई है या नहीं तो उसके लिए आपको फिर से गूगल मैप्स पर जाना है।
Advertisement
 

यहां पर आपको दाईं ओर टॉप में आपकी फोटो नजर आ रही होगी, वहां पर क्लिक करना है।
 
फोटो पर क्लिक करने के बाद आपको योर प्रोफाइल पर क्लिक करना है।
 

अब आपको सबसे नीचे एडिट्स में क्लिक करना है।
 
यहां पर आपको स्टेटस नजर आ जाएगा कि आपकी लोकेशन एक्सेप्ट हुई, रिजेक्ट हुई या फिर पेंडिंग में है।
 
अगर आपकी लोकेशन एक्सेप्ट हो जाती है तो आपको कुछ घंटों बाद यह गूगल मैप्स के सर्च बार सर्च करने पर नजर आ जाएगी।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  2. Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  4. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
  2. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  3. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  4. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
  5. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
  6. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं डुअल Sony LYT-L910 कैमरा 
  7. URBAN लाया नया फिटनेस बैंड, 45 घंटे चलेगी बैटरी, साथ में ईयरबड्स भी
  8. Instagram पर AI करेगा आयु की पहचान, फिर दिखाएगा कंटेंट, झूठ होने पर करेगा अकाउंट ब्लॉक
  9. ₹30000 एमआरपी वाला Ai+ Nova 2 Power 5G खरीदें ₹17,999 में! 48MP AI डुअल कैमरा फोन
  10. 1 रिचार्ज और साल भर तक रोजाना 2GB इंटरनेट, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री टीवी के फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.