Excel को PDF फाइल में कैसे करें कन्वर्ट? ये है आसान प्रक्रिया

ऑफिस का काम हो या स्कूल/कॉलेज का काम हो Excel का बहुत ज्यादा उपयोग किया जाता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 जून 2026 16:07 IST
ख़ास बातें
  • Microsoft Word के जरिए Excel को PDF में कन्वर्ट कर सकते हैं।
  • ऑनलाइन PDF कन्वर्टर का उपयोग करके Excel को PDF में कन्वर्ट कर सकते हैं।
  • Adobe का उपयोग करके एक्सेल फाइल को कन्वर्ट कर सकते हैं।

Excel को PDF में आसानी से कन्वर्ट कर सकते हैं।

Photo Credit: Pexel/cottonbro studio

ऑफिस का काम हो या स्कूल/कॉलेज का काम हो Excel का बहुत ज्यादा उपयोग किया जाता है। Excel शीट को अपने लेआउट, फॉर्मेटिंग और डाटा को पूरी तरह से बरकरार रखते शेयर करना मुश्किल रहता है। ऐसे में अपनी Excel फाइल को पीडीएफ में कन्वर्ट करना ज्यादा आसान और बेहतर रहता है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि आपका डॉक्यूमेंट बिल्कुल वैसा ही दिखे जैसा आप चाहते हैं। PDF हर जगह एक जैसा नजर आता है और एडिटिंग का खतरा भी कम रहता है। आमतौर पर पीडीएफ प्रोफेशनल, एजुकेशन और बिजनेस के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल भी होता है। चाहे आप मंथली फाइनेंशियल रिपोर्ट तैयार कर रहे हों या कस्टमर को इनवॉइस भेज रहे हों। अपनी एक्सेल शीट को पीडीएफ में बदलने से यह आसानी से मैनेज हो पाती है और प्रोफेशनल बनी रहती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Microsoft Word के जरिए Excel को PDF में कैसे करें कन्वर्ट:

  • सबसे पहले आपको अपनी Excel फाइल खोलनी है और उस कंटेंट का चयन करना है, जिसे आप बदलना चाहते हैं।
  • चयनित कंटेंट को कॉपी करना है जो कि आप Ctrl + C के जरिए कर सकते हैं।
  • फिर Microsoft Word खोलना है और डाटा पेस्ट करना है, जिसे आप Ctrl + V के जरिए कर सकते हैं।
  • अगर जरूरत हो तो टैबल या लेआउट को एडजेस्ट कर सकते हैं।
  • उसके बाद फाइल पर जाना है, सेव एज और फिर ब्राउज पर जाना है।
  • सेव एज ड्रॉपडाउन मेनू से PDF का चयन करना है।
  • सेव पर क्लिक करना है और आपका डाटा अब PDF के तौर पर सेव हो जाएगा।

ऑनलाइन PDF कन्वर्टर का उपयोग करके Excel को PDF में कैसे करें कन्वर्ट:

  • सबसे पहले आपको अपना ब्राउजर खोलना है और किसी ऑनलाइन कन्वर्टर जैसे smallpdf.com पर जाना है।
  • अपनी Excel फाइल अपलोड करनी है।
  • टूल द्वारा इसे प्रोसेस करने के लिए इंतजार करना है, जिसमें आमतौर पर कुछ ही सेकंड का समय लगता है।
  • अब जो पीडीएफ फाइल आई है उसे डाउनलोड करना है।

Adobe का उपयोग करके एक्सेल फाइल कैसे करें कन्वर्ट:

  • सबसे पहले आपको अपनी Excel फाइल खोलनी है।
  • फिर उसके बाद फाइल पर जाना है और फिर सेव एज Adobe पीडीएफ ऑप्शन पर जाना है। ध्यान देने वाली बात यह है कि अगर आपके सिस्टम पर एक्रोबैट इंस्टॉल है तो आपको यह ऑप्शन नजर आएगा।
  • अब आपको कंवर्जन सेटिंग्स का चयन करना है, जिसमें पेज रेंज और क्वालिटी आदि शामिल है।
  • सबसे आखिर में आपको सेव पर क्लिक करना है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo लाई 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  5. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.