Har Ghar Tiranga 2025: एक सेल्फी देगी मोदी सरकार से सर्टिफिकेट, सोशल मीडिया पर कर पाएंगे शेयर, जानें सबकुछ

Har Ghar Tiranga Campaign 2025: भारत इस 15 अगस्त, 2025 को अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 अगस्त 2025 11:16 IST
ख़ास बातें
  • भारत इस 15 अगस्त, 2025 को अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है।
  • दिन राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहरा कर आजादी को सेलिब्रेट किया जाता है।
  • इस बार हर घर तिरंगा का चौथा एडिशन Har Ghar Tiranga Campaign 2025 है।

हर घर तिरंगा का चौथा एडिशन आया है।

Photo Credit: X/@MinOfCultureGoI

Har Ghar Tiranga Campaign 2025: भारत इस 15 अगस्त, 2025 को अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। इस दिन राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहरा कर आजादी को सेलिब्रेट किया जाता है। हर कोई अपने घर, अपने ऑफिस और वाहनों पर तिरंगा लगाता है। इस बार हर घर तिरंगा का चौथा एडिशन Har Ghar Tiranga Campaign 2025 है जो कि प्रत्येक भारतीय को घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए आमंत्रित करता है। इस अभियान के जरिए नागरिक अपनी तिरंगा सेल्फी शेयर करते हैं और उन्हें एक डिजिटल सर्टिफिकेट मिलता है। यह अभियान 2 अगस्त से 15 अगस्त तक जारी रहेगा। अगर आप अभी तक इस अभियान में शामिल नहीं हुए हैं तो अभी भी समय बाकि है और आप जल्द ही इसमें शामिल हो सकते हैं। यहां हम आपको Har Ghar Tiranga Campaign 2025 के बारे में और इसमें कैसे शामिल हो, इसकी पूरी जानकारी दे रहे हैं।

क्या है Har Ghar Tiranga Campaign 2025

Advertisement

हर घर तिरंगा अभियान भारत के संस्कृति मंत्रालय द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के लिए शुरू किया गया था जिसका इस साल चौथा एडिशन Har Ghar Tiranga Campaign 2025 आया है। इससे लोगों को घर पर तिरंगा लाने और भारत की आजादी के प्रतीक के तौर पर इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। देश भर के वॉलंटियर इस अभियान को बढ़ावा देने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करते हैं, जिससे अभियान को और ज्यादा प्रभावशाली बनाया जा सके। इस अभियान में सरकार द्वारा जारी पोर्टल पर लोग अपनी तिरंगा सेल्फी अपलोड करते हैं।

Har Ghar Tiranga Campaign 2025 में ऐसे लें हिस्सा:

  • Har Ghar Tiranga Campaign 2025 में शामिल होने के लिए सबसे पहले आपको अपने घर, ऑफिस, स्कूल या अन्य किसी जगह पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराना है।
  • उसके बाद फिर आपको तिरंगे के साथ कोई फोटो या सेल्फी क्लिक करनी है।
  • अब आपको भारत सरकार द्वारा जारी आधिकारिक पोर्टल https://harghartiranga.com/selfie पर जाना है।
  • फिर आपको सबसे ऊपर नजर आ रहे Upload a Selfie आइकन पर क्लिक करना है।
  • यहां पर अब आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर और देश की जानकारी दर्ज करनी है।
  • अब आप अपनी फोटो या सेल्फी नीचे Upload a Selfie पर क्लिक करके अपलोड कर सकते हैं।
  • उसके बाद आप अपना भागीदारी सर्टिफिकेट पीडीएफ के तौर पर डाउनलोड कर सकते हैं। आप इस सर्टिफिकेट को सोशल मीडिया पर शेयर करके देश भर में लोगों को भी इसमें शामिल होने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं।

Advertisement

Har Ghar Tiranga क्या है?

हर घर तिरंगा अभियान भारत के संस्कृति मंत्रालय द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के लिए शुरू किया गया है।

Har Ghar Tiranga अभियान से क्या होता है?

Har Ghar Tiranga अभियान लोगों को घर पर तिरंगा लाने और भारत की आजादी के प्रतीक के तौर पर इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करता है।

Har Ghar Tiranga अभियान में क्या करते हैं।

Har Ghar Tiranga अभियान में अपने घर या ऑफिस पर तिरंगा फहरा कर उसकी फोटो या सेल्फी सरकारी पोर्टल पर अपलोड करते हैं।

Advertisement

भारत इस साल कौन सा स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है?

भारत इस 15 अगस्त, 2025 को अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  2. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  3. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  4. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  5. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  6. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  7. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  8. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  9. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  10. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.